एक्सप्लोरर

गैरकानूनी तरीके से की गई रिकॉर्डिंग क्या अदालत में मानी जाएगी सबूत, क्या कहता है भारतीय कानून?

अगर कोई रिकॉर्डिंग की गई है, तो उसके प्रामाणिकता को अदालत में साबित करना होगा. यानी यह दिखाना होगा कि रिकॉर्डिंग में कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है और इसे उचित प्रक्रिया के तहत रिकॉर्ड किया गया है.

कई बार किसी के खिलाफ सबूत इकट्ठा करने के लिए हमें कुछ इस तरह के काम करने पड़ते हैं जो कानून सही नहीं होते. इसे ऐसे समझिए कि अगर आपको कोई फोन पर धमकी दे रहा है या ऐसे ही खुलेआम धमकी दे रहा है और आप उस धमकी को रिकॉर्ड करना चाहते हैं. लेकिन ऐसे रिकॉर्ड करना चाहते हैं कि उसे पता ना चले, तो आप ये काम छुपा कर करेंगे.

हालांकि, कानूनन ऐसा करना अपराध है. यानी आप बिना किसी की अनुमति के उसका फोन या उसे रिकॉर्ड नहीं कर सकते. अब ऐसे में अगर किसी केस में इस तरह कि रिकॉर्डिंग पेश की जाए तो क्या अदालत इसे सही सबूत मानेगी. चलिए इसके बारे में विस्तार से बताते हैं.

पहले भारतीय साक्ष्य अधिनियम को समझिए

भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 1872 में सबूतों के प्रकार और उनकी स्वीकृति के नियम लिखे हैं. इस अधिनियम के अंतर्गत, सभी प्रकार के साक्ष्य, जो कानूनी रूप से स्वीकार्य हैं, को अदालत में पेश किया जा सकता है. हालांकि, जब बात गैरकानूनी तरीके से की गई रिकॉर्डिंग की आती है, तो कुछ विशेष बातें ध्यान में रखना जरूरी होता है.

इन दो धाराओं को भी ध्यान में रखना होगा

भारतीय साक्ष्य अधिनियम की धारा 65B के अंतर्गत, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य को अदालत में पेश करने के लिए यह जरूरी है कि उसे सही तरीके से कलेक्ट किया गया हो. यानी अगर कोई रिकॉर्डिंग की गई है, तो उसके प्रामाणिकता को अदालत में साबित करना होगा. आसान भाषा में कहें तो यह दिखाना होगा कि रिकॉर्डिंग में कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है और इसे उचित प्रक्रिया के तहत रिकॉर्ड किया गया है.

इसी तरह से धारा 71 के अंतर्गत, अदालत में पेश किए गए सबूतों की स्वीकृति को निर्धारित किया जाता है. अगर रिकॉर्डिंग को गैरकानूनी तरीके से रिकॉर्ड किया गया है, तो यह अदालत में मान्यता प्राप्त नहीं करेगी. हालांकि, कुछ मामलों में इस तरह की रिकॉर्डिंग को अदालत सबूत के तौर पर मान्यता दे भी देती है.

साल 2023 में 30 अगस्त को अपने एक फैसले में इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने फैसला सुनाते हुए कहा था कि अब अवैध फोन रिकॉर्डिंग को भी सबूत के तौर पर कोर्ट में पेश किया जा सकता है. हालांकि, इस मामले में अवैध फोन रिकॉर्डिंग की बात थी, विजुअल रिकॉर्डिंग की नहीं. 

ये भी पढ़ें: Karwa Chauth 2024 Moon: करवा चौथ पर देरी से क्यों निकलता है चांद?​ जानें क्या है इसके पीछे का कारण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ayodhya Ram Mandir Controversy: उत्तर प्रदेश के इस मंदिर में मुस्लिम संभालते हैं चंदे का पूरा ब्योरा, आज तक नहीं हुई चोरी
उत्तर प्रदेश के इस मंदिर में मुस्लिम संभालते हैं चंदे का पूरा ब्योरा, आज तक नहीं हुई चोरी
Ali Khamenei Funeral: 4 महीने तक कोल्ड स्टोरेज में रखा रहा खामेनेई का शव, जानिए इस्लाम में क्यों दी गई इतनी ढील?
4 महीने तक कोल्ड स्टोरेज में रखा रहा खामेनेई का शव, जानिए इस्लाम में क्यों दी गई इतनी ढील?
भारत में अयोध्या तो पाकिस्तान में यहां आता है बंपर चढ़ावा, वहां कैसे मैनेज होता है सिस्टम?
भारत में अयोध्या तो पाकिस्तान में यहां आता है बंपर चढ़ावा, वहां कैसे मैनेज होता है सिस्टम?
Scrap Tyres: देश क्यों खरीदते हैं कटे-फटे टायर, जानें कहां होता‌ है इनका इस्तेमाल?
देश क्यों खरीदते हैं कटे-फटे टायर, जानें कहां होता‌ है इनका इस्तेमाल?

वीडियोज

2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Khamenei Funeral Live Updates: ईरान ने अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
Live: ईरान ने खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
राज ठाकरे ने CM देवेंद्र फडणवीस को लिखा ओपन लेटर, कहा- आपकी चुप्पी नेताओं को बेशर्म बना रही है
राज ठाकरे ने CM देवेंद्र फडणवीस को लिखा ओपन लेटर, कहा- आपकी चुप्पी नेताओं को बेशर्म बना रही है
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर आया BCCI का पहला रिएक्शन, दूसरे टी20 से पहले कहा- कोच और कप्तान...
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर आया BCCI का पहला रिएक्शन, दूसरे टी20 से पहले कहा- कोच और कप्तान
Ali Khamenei Funeral: मोज्तबा खामेनेई नहीं तो क्या राष्ट्रपति पेजेश्कियान करेंगे ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर की नमाज को लीड? जानें
मोज्तबा खामेनेई नहीं तो क्या राष्ट्रपति पेजेश्कियान करेंगे ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर की नमाज को लीड? जानें
भारत के तटीय सफर में बना नया रिकॉर्ड, श्रेयांश मित्तल ने अकेले बाइक से तय की ईस्ट-टू-वेस्ट यात्रा
भारत के तटीय सफर में बना नया रिकॉर्ड, श्रेयांश मित्तल ने अकेले बाइक से तय की ईस्ट-टू-वेस्ट यात्रा
पारंपरिक फसलों को छोड़ें, इस खेती में लगाएं पैसा और महज 4 महीने के अंदर कमाएं 12 गुना तक का बंपर मुनाफा
पारंपरिक फसलों को छोड़ें, इस खेती में लगाएं पैसा और महज 4 महीने के अंदर कमाएं 12 गुना तक का बंपर मुनाफा
Embed widget