एक्सप्लोरर

National Refreshment Day: बीयर के शौकीनों के लिए बेहद खास है ये दिन, जानिए इसे मनाने के लिए क्या किया जाता है

एक अमेरिकी कंपनी ने इस दिन को खासतौर से बीयर के लिए समर्पित किया था. बाद में पूरी दुनिया के बीयर लवर्स ने इसे अपना लिया और आज ये दिन पूरी दुनिया में मनाया जाता है.

बीयर पीने वाले लोगों को बीयर पीने का सिर्फ बहाना चाहिए. अब ऐसा ही एक बहाना उन्हें गुरुवार को मिलने वाला है. दरअसल, हर साल जुलाई महीने के चौथे गुरुवार को पूरी दुनिया नेशनल रिफ्रेशमेंट डे के तौर पर मनाती है. इस दिन बीयर के शौकीन लोग एक साथ इकट्ठा होते हैं और ठंडी-ठंडी बीयर का आनंद लेते हैं. हालांकि, आपको बता दें, किसी भी तरह का अल्कोहल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है और इससे आपको कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है.

कैसे शुरू हुआ था ये दिन

नेशनल रिफ्रेशमेंट डे सबसे पहले साल 2015 में ट्रैवलर बीयर्स कंपनी द्वारा शुरू किया गया था. दरअसल, इस अमेरिकी कंपनी ने इस दिन को खासतौर से बीयर के लिए समर्पित किया था. बाद में पूरी दुनिया के बीयर लवर्स ने इसे अपना लिया और आज ये दिन पूरी दुनिया में मनाया जाता है. कई बीयर कंपनियां इस दिन अच्छे ऑफर भी निकालती हैं. इसके अलावा दिल्ली और नोएडा जैसे शहरों में कई बार भी नेशनल रिफ्रेशमेंट डे के दिन ड्रिंक्स पर डिस्काउंट देते हैं.

क्या सिर्फ बीयर पीने वालों के लिए होता है ये दिन

ऐसा नहीं है कि नेशनल रिफ्रेशमेंट डे को सिर्फ बीयर पीने वाले लोग ही मनाते हैं. नॉन अल्कोहलिक लोग भी इस दिन अपनों के साथ बाहर निकलते हैं और सारा टेंशन भूल कर प्लेन ड्रिंक्स के साथ अपनी शाम को एन्जॉय करते हैं. अगर आप बीयर नहीं पीते तो आप मोहितो, लेमन आईस टी, लेमन सोडा और दूसरी रिफ्रेशमेंट ड्रिंक्स के साथ एन्जॉय कर सकते हैं.

नेशनल रिफ्रेशमेंट डे का संदेश

नेशनल रिफ्रेशमेंट डे का संदेश ये है कि सभी को अपने जीवन में समय-समय पर विश्राम और मनोरंजन का समय निकालना चाहिए. यह हमें अपने काम में प्रोडक्टिविटी को बढ़ाने में मदद करता है और हमारे टाइम मैनेजमेंट की कला को भी सुधारता है. नेशनल रिफ्रेशमेंट डे लोगों को समझाता है कि अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि के लिए विश्राम और मनोरंजन की आवश्यकता होती है.

ये भी पढ़ें: Nepal Plane Crash: प्लेन क्रैश के बाद मृतकों के परिजनों को कितना मिलता है मुआवजा, इंश्योरेंस कंपनी देती है इतना पैसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किन किन देशों में बैन है स्टारलिंक? भारत में आया तो कितना तेज होगा इंटरनेट
किन किन देशों में बैन है स्टारलिंक? भारत में आया तो कितना तेज होगा इंटरनेट
उपचुनाव में सांसद-विधायक बने नेताओं को कब से मिलेगी सैलरी, जानें नियम?
उपचुनाव में सांसद-विधायक बने नेताओं को कब से मिलेगी सैलरी, जानें नियम?
नार्वे में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या खरीद सकते हैं?
नार्वे में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या खरीद सकते हैं?
स्टारलिंक की एंट्री पर कहां फंसा पेच, भारत के लिए इस पर दांव लगाना रिस्की क्यों?
स्टारलिंक की एंट्री पर कहां फंसा पेच, भारत के लिए इस पर दांव लगाना रिस्की क्यों?

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget