एक्सप्लोरर

नार्वे में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या खरीद सकते हैं?

विदेशों में घूमने का शौक रखने वालों के लिए भारतीय रुपये की कीमत जानना बेहद जरूरी है, आइए जानते हैं कि खूबसूरत देश नॉर्वे में भारत के 1,000 की क्या वैल्यू है और आप वहां इस में क्या-क्या खरीद सकते हैं

आज के समय में जब लोग विदेश घूमने जाते हैं, तो वे अलग-अलग देशों के करेंसी की तुलना भारत के रुपये से जरूर करते हैं. अगर आप य़ूरोप के खूबसूरत देश नॉर्वे घूमने का मन बना रहे हैं, या यह जानना चाहते हैं कि वहां भारतीय रुपये की क्या कीमत है. हालिया आंकड़ों के मुताबिक, भारत का 1 रुपया नॉर्वे के लगभग 0.098 नॉर्वेजियन क्रोन के बराबर है. इस हिसाब से अगर आप भारत के 1,000 रुपये लेकर नॉर्वे जाते हैं, तो वहां आपको उसके बदले सिर्फ 98 से 99 नॉर्वेजियन क्रोन ही मिलेंगे.

नॉर्वेजियन क्रोन के सामने भारतीय रुपये की कीमत

बाजार में हर दिन पैसों की कीमत बदलती रहती है. ताजा आकड़ों के मुताबिक, नॉर्वे के पैसे के मुकाबले भारतीय रुपया गिनती में बहुत छोटा हो जाता है. भारत के 1,000 रुपये जो हमारे देश में एक बड़ी रकम लगती है, वह नॉर्वे पहुंचते ही सिर्फ 98 क्रोन बनकर रह जाती है. नॉर्वे दुनिया के सबसे महंगे देशों में गिना जाता है, इसलिए वहां की महंगाई और बाजार के भाव को देखते हुए 1,000 रुपये की कीमत बहुत कम हो जाती है. 

नॉर्वे में 1000 रुपये में आप क्या खरीद सकते हैं?

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर भारत के 1,000 रुपये नॉर्वे में केवल 98 क्रोन बनते हैं, तो एक आम इंसान वहां इतने पैसों में क्या-क्या खरीद सकता है. आपको जानकर हैरानी होगी कि भारत में जहां 1,000 रुपये में पूरा परिवार किसी अच्छे रेस्टोरेंट में खाना खा सकता है, वहीं नॉर्वे के महंगे बाजार में इस रकम से आप सिर्फ कुछ छोटी-मोटी चीजें ही खरीद पाएंगे.

सिर्फ दो कप कॉफी या थोड़ा सा फास्ट फूड

नॉर्वे के किसी आम कैफे में एक कप कॉफी की कीमत करीब 35 से 65 क्रोन तक होती है. इस हिसाब से भारत के 1000 रुपये से आप नॉर्वे में ज्यादा से ज्यादा दो कप कॉफी ही खरीद सकते हैं. अगर आप कुछ खाने का सोचते हैं, तो मैकडॉनल्ड्स जैसी जगहों पर एक पूरा मील करीब 150 क्रोन का मिलता है. यानी 1000 रुपये में आपको एक पूरा मील भी नहीं मिल पाएगा, सिर्फ एक छोटा बर्गर या फ्राइज ही आ सकते हैं.

यह भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल से कितना अलग LNG फ्यूल, जिससे ट्रेन दौड़ा रहा रेलवे

लोकल मार्केट से बस थोड़ा सा राशन

अगर आप वहां के किसी लोकल सुपरमार्केट या किराना की दुकान पर जाते हैं, तो 1000 रुपये की वैल्यू  में आप घर के इस्तेमाल की कुछ जरूरी चीजें खरीद सकते हैं. 98 क्रोन से आप सिर्फ 1 लीटर दूध लगभग 23 क्रोन, एक वाइट ब्रेड का पैकेट(लगभग 32 क्रोन और आधा किलो या एक किलो के करीब कुछ ताजे फल या आलू-प्याज जैसी सब्जियां ही घर ला सकते हैं.

आने-जाने के लिए सिर्फ दो बार का लोकल टिकट

नॉर्वे में बस और मेट्रो की सुविधा बहुत अच्छी है, लेकिन यह सफर भी काफी महंगा है. वहां लोकर बस या मेट्रो का एक तरफ का टिकट करीब 45 से 50 क्रोन का मिलता है. इसका मतलब है कि 98 क्रोन से आप नॉर्वे की लोकल बस मे सिर्फ दो बार ही सफर कर पाएंगे, क्योंकि तीसरी बार का टिकट खरीदने के लिए आपके पास पैसे कम पड़ जाएंगे.

यह भी पढ़ें: अगर सरकार सुप्रीम कोर्ट का आदेश न माने तो क्या होगा,क्या है प्रावधान?

About the author निधि पाल

निधि पाल को पत्रकारिता में छह साल का तजुर्बा है. लखनऊ से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत भी नवाबों के शहर से की थी. लखनऊ में करीब एक साल तक लिखने की कला सीखने के बाद ये हैदराबाद के ईटीवी भारत संस्थान में पहुंचीं, जहां पर दो साल से ज्यादा वक्त तक काम करने के बाद नोएडा के अमर उजाला संस्थान में आ गईं. यहां पर मनोरंजन बीट पर खबरों की खिलाड़ी बनीं. खुद भी फिल्मों की शौकीन होने की वजह से ये अपने पाठकों को नई कहानियों से रूबरू कराती थीं.

अमर उजाला के साथ जुड़े होने के दौरान इनको एक्सचेंज फॉर मीडिया द्वारा 40 अंडर 40 अवॉर्ड भी मिल चुका है. अमर उजाला के बाद इन्होंने ज्वाइन किया न्यूज 24. न्यूज 24 में अपना दमखम दिखाने के बाद अब ये एबीपी न्यूज से जुड़ी हुई हैं. यहां पर वे जीके के सेक्शन में नित नई और हैरान करने वाली जानकारी देते हुए खबरें लिखती हैं. इनको न्यूज, मनोरंजन और जीके की खबरें लिखने का अनुभव है. न्यूज में डेली अपडेट रहने की वजह से ये जीके के लिए अगल एंगल्स की खोज करती हैं और अपने पाठकों को उससे रूबरू कराती हैं.

खबरों में रंग भरने के साथ-साथ निधि को किताबें पढ़ना, घूमना, पेंटिंग और अलग-अलग तरह का खाना बनाना बहुत पसंद है. जब ये कीबोर्ड पर उंगलियां नहीं चला रही होती हैं, तब ज्यादातर समय अपने शौक पूरे करने में ही बिताती हैं. निधि सोशल मीडिया पर भी अपडेट रहती हैं और हर दिन कुछ नया सीखने, जानने की कोशिश में लगी रहती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

लोगों को करोड़ों रुपये बांटने के बाद भी कैसे पैसा कमाता है KBC?
लोगों को करोड़ों रुपये बांटने के बाद भी कैसे पैसा कमाता है KBC?
कौन है आरामको का मालिक, हमलों से कितना उठा रहे नुकसान?
कौन है आरामको का मालिक, हमलों से कितना उठा रहे नुकसान?
500 लोगों की करनी है दावत, जानिए कितना आएगा खाने का खर्च?
500 लोगों की करनी है दावत, जानिए कितना आएगा खाने का खर्च?
नकली दवा बेचने पर कितने साल की होती है सजा, क्या हैं इसके नियम?
नकली दवा बेचने पर कितने साल की होती है सजा, क्या हैं इसके नियम?
Advertisement

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान का सर्विलांस जहाज देखते ही चढ़ा अमेरिका का पारा, मिसाइल से उड़ाया, देखें VIDEO
ईरान का सर्विलांस जहाज देखते ही चढ़ा अमेरिका का पारा, मिसाइल से उड़ाया, देखें VIDEO
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
Fluffy Rice: रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
Embed widget