एक्सप्लोरर

Nepal Plane Crash: प्लेन क्रैश के बाद मृतकों के परिजनों को कितना मिलता है मुआवजा, इंश्योरेंस कंपनी देती है इतना पैसा

Nepal Plane Crash: घरेलू विमानों के क्रैश पर जहां मृतकों के परिजनों को 20 लाख रुपये का मुआवजा मिलता है, वहीं अंतरराष्ट्रीय विमानों के लिए नियम अलग है.

भारत के पड़ोसी देश नेपाल की राजधानी काठमांडू के त्रिभुवअन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सौर्य एयरलाइंस का एक विमान 9N-AME (CRJ 200) दुर्घटना का शिकार हो गया. बताया जा रहा है कि इस विमान हादसे में अब तक 18 लोगों की मौत हो गई है. शुरुआती जानकारी में इस दुर्घटना के पीछे तकनीकी खामी बताया जा रहा है.

दरअसल, मंगलवार की सुबह जैसे ही प्लेन ने टेकऑफ किया, उसके कुछ ही सेकेंड के भीतर वह जमीन पर आ गिरा. इस हादसे के बाद सोशल मीडिया पर लोग जानने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या प्लेन हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को भी इंश्योरेंस का पैसा मिलता है. चलिए आज आपको इसी से जुड़े कानून के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं.

भारत में मुआवजे का नियम क्या है

भारत में अगर कोई घरेलू विमान हादसे का शिकार होता है और इस हादसे में अगर किसी की मौत होती है तो इसमें मुआवजे का प्रावधान है. दरअसल, साल 2014 में मिनिस्ट्री ऑफ सिविल एविएशन ने एक गजट नोटिफ़िकेशन जारी किया था, जिसमें कहा गया था कि अगर कोई घरेलू विमान हादसे का शिकार होता है तो उस हादसे में जान गंवाने वाले हर व्यक्ति के परिजन को 20 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा.

अंतरराष्ट्रीय विमानों के लिए अलग नियम है

घरेलू विमानों के क्रैश पर जहां मृतकों के परिजनों को 20 लाख रुपये का मुआवजा मिलता है, वहीं अंतरराष्ट्रीय विमानों के लिए नियम अलग है. अगर कोई इंटरनेशनल फ्लाइट क्रैश हो जाए तो उस हादसे में मरे लोगों के परिजनों को एयरलाइन की तरफ से 1,13,100 SDR (स्पेशल ड्रॉइंग राइट) मिलते हैं. भारतीय रुपये में इसे बदलें तो ये करीब 1 करोड़ 24 लाख रुपये के आसपास होगा. इसके अलावा भारत सरकार जो मुआवजा देना चाहे वो अलग से मृतकों के परिजनों को मिलेगा.

कैसे लेना पड़ता है इश्योरेंस

अब सवाल उठता है कि क्या ट्रेन की टिकट की तरह प्लेन की टिकट खरीदते समय भी पैसेंजर को इंश्योरेंस लेना पड़ता है. दरअसल, जब हम भारत में कोई ट्रेन टिकट बुक करते हैं तो उस टिकट के साथ हम कुछ पैसे का इंश्योरेंस भी खरीदते हैं. ऐसा इसलिए ताकि किसी हादसे में अगर पैसेंजर के साथ कोई अनहोनी हो जाए तो उसके परिजनों को मुआवजा मिल जाए. हालांकि, प्लेन टिकट के साथ ऐसा नहीं होता. दरअसल, प्लेन के साथ दूसरा नियम लागू होता है. जब कोई प्लेन टेकऑफ करने वाला होता है तो उससे पहले ही पूरी फ्लाइट को इंश्योर किया जाता है.

ये भी पढ़ें: OBC, SC या ST, किस कैटेगरी से ज्यादा आते हैं IAS, IPS और IFS? सरकार ने दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन है 'विमल पान मसाला' कंपनी का मालिक, कितनी है कमाई?
कौन है 'विमल पान मसाला' कंपनी का मालिक, कितनी है कमाई?
एक दिन में कितनी ट्रेनें चलाता है रेलवे, कितनी कमाई- कितना खर्च?
एक दिन में कितनी ट्रेनें चलाता है रेलवे, कितनी कमाई- कितना खर्च?
80 साल में कितनी बदली भारत की सुरक्षा? अभी कितनी है सैन्य ताकत
80 साल में कितनी बदली भारत की सुरक्षा? अभी कितनी है सैन्य ताकत
अंतरिक्ष में इंसान रो भी नहीं सकता, आंखों से बाहर क्यों नहीं आते आंसू?
अंतरिक्ष में इंसान रो भी नहीं सकता, आंखों से बाहर क्यों नहीं आते आंसू?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget