एक्सप्लोरर

देश के 131 शहरों की हवा में घुला है जहर! पढ़ लीजिए सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों में किन सिटी का नाम?

Pollution In India: केंद्र सरकार ने लोकसभा में जानकारी दी है कि भारत के 131 शहर सांस लेते समय जहर निगल रहे है. 131 शहरो में सबसे ज्यादा शहर महाराष्ट्र के पाए गए हैं

Most Polluted Cities In India: जब भी प्रदूषण की बात आती है या हवा में जहर घुलने का मुद्दा उठाया जाता है तो सभी के दिमाग में पहला नाम दिल्ली-NCR का आता है. केंद्र सरकार ने खुद कहा है कि देश में सबसे ज्यादा प्रदूषण निम्न शहरों में है. आप जानकर हैरत में पड़ जाएंगे कि भारत के 131 शहर ऐसे हैं, जहां सांस लेते समय लोग जहर निगल रहे हैं. 131 शहरो में सबसे ज्यादा शहर महाराष्ट्र के हैं, जबकि दूसरे नंबर पर उत्तर प्रदेश और फिर आंध्र प्रदेश के शहर आते है. केंद्र सरकार के अनुसार इनमें सबसे ज्यादा प्रदूषित 19 शहर निम्न हैं.

सरकार ने प्रदूषण 40 फीसदी तक घटाने का टारगेट तय किया

दरअसल, एक सांसद ने लोकसभा में केंद्र सरकार से प्रदूषण की स्थिति के बारे में सवाल किया था. इस सवाल का जवाब 13 फरवरी को केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिया कि देश के 24 राज्यों के 131 शहरों में प्रदूषण की स्थिति बहुत खराब हो चुकी है. इनमें 19 शहर ऐसे भी हैं, जिन के हालात सबसे ज्यादा खराब हैं. भूपेंद्र यादव जी के अनुसार, इन शहरों को नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम के तहत रखकर AQI की लगातार निगरानी हो रही है. इन शहरों का प्रदूषण 40 फीसदी तक घटाने का टारगेट सरकार ने साल 2025 से 2026 तक तय किया है. यह टारगेट नेशनल एंबियंट एयर क्वालिटी स्टैंडर्ड्स (NAAQS) के तहत तय किया गया है.

80 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहर हैं शामिल 

सरकार के अनुसार, प्रदूषित शहरों की आबादी ज्यादातर 80 लाख से ज्यादा है. महाराष्ट्र में सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर पाए गए है जिनकी संख्या 19 है, जबकि उत्तर प्रदेश के 17 शहर प्रदूषित है.  आंध्र प्रदेश के 13 शहर और पंजाब के 9 शहर, जबकि मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और ओडिशा के 7-7 शहर बहुत प्रदूषित हैं.

सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर निम्न है

आगरा,अकोला, अमरावती,अनंतपुर, अनपारा, अंब, अंगुल, अमृतसर, औरंगाबाद, बरेली, बदलापुर,  इलाहाबाद, चंद्रपुर, जलगांव, जालना, कोल्हापुर, लातूर, मुंबई, नागपुर, नासिक, नवी मुंबई, पुणे, सांगली, सोलापुर, थाणे, वसई विरार और उल्हासनगर (महाराष्ट्र), फिरोजाबाद, गजरौला, गाजियाबाद, गोरखपुर, झांसी, कानपुर, खुर्जा, लखनऊ, मोरादाबाद, नोएडा, रायबरेली, वाराणसी, और मेरठ (उत्तर प्रदेश).  चित्तूर, एलुरू, गुंटूर, कडापा, कुरनूल, नेल्लोर, ओन्गोले, राजामुंद्री, श्रीकाकुलम, विजयवाड़ा, विशाखापट्टनम और विजयानगरम (आंध्र प्रदेश).  डेरा बाबा नानक, डेरा बस्सी, गोबिंदगढ़, जालंधर, खन्ना, लुधियाना, नयानांगल और पटियाला (पंजाब).  बालासोर, भुवनेश्वर, कटक, कलिंगा नगर, राउरकेला (ओडिशा). भोपाल, देवास, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर, सागर और उज्जैन (मध्यप्रदेश). बड्डी, दमताल, काला  नालागढ़, पांवटा साहिब, परवानू और सुंदर नगर (हिमाचल प्रदेश).

यह भी पढ़ें - गुस्सा आने पर जोर से दरवाजा क्यों बंद करते हैं लोग? आज जान लीजिए इसका जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

First IAF Chief: अंग्रेज अफसर कब तक रहे थे भारतीय एयरफोर्स के एयर मार्शल? हकीकत जानकर उड़ जाएंगे होश
अंग्रेज अफसर कब तक रहे थे भारतीय एयरफोर्स के एयर मार्शल? हकीकत जानकर उड़ जाएंगे होश
Aurora Lights: क्या पृथ्वी के अलावा दूसरे ग्रह पर भी होती हैं अरोरा लाइट्स, जानें कैसा होता है वहां का नजारा?
क्या पृथ्वी के अलावा दूसरे ग्रह पर भी होती हैं अरोरा लाइट्स, जानें कैसा होता है वहां का नजारा?
जब सांप नहीं पीते दूध तो क्यों बनी यह कहावत, जानें इसके पीछे का साइंस?
जब सांप नहीं पीते दूध तो क्यों बनी यह कहावत, जानें इसके पीछे का साइंस?
पैलेट गन में कितने तरह के कारतूस लग सकते हैं, कौन सा होता है सबसे ज्यादा खतरनाक?
पैलेट गन में कितने तरह के कारतूस लग सकते हैं, कौन सा होता है सबसे ज्यादा खतरनाक?

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
CJP Jantar Mantar Protest Live: दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, CJP नेताओं की सरकार के साथ आज फिर बैठक
Live: दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, CJP नेताओं की सरकार के साथ आज फिर बैठक
किस टीम ने लगाए हैं एक T20I में सबसे ज्यादा छक्के? क्या वैभव सूर्यवंशी के आने से भारत तोड़ पाएगा ये रिकॉर्ड
किस टीम ने लगाए हैं एक T20I में सबसे ज्यादा छक्के? क्या वैभव सूर्यवंशी के आने से भारत तोड़ पाएगा ये रिकॉर्ड
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
किसान हरी भिंडी की जगह अपनाएं लाल भिंडी की खेती, बाजार में है खास डिमांड
किसान हरी भिंडी की जगह अपनाएं लाल भिंडी की खेती, बाजार में है खास डिमांड
Inverter Backup: घट गया है इनवर्टर का बैकअप, मैकेनिक के पास जाने से पहले चेक करें ये चीजें
घट गया है इनवर्टर का बैकअप, मैकेनिक के पास जाने से पहले चेक करें ये चीजें
Embed widget