एक्सप्लोरर

गुस्सा आने पर जोर से दरवाजा क्यों बंद करते हैं लोग? आज जान लीजिए इसका जवाब

Door Slamming: वैज्ञानिकों ने इसकी वजह को डोरवे इफेक्ट नाम दिया है. साइंस की मानें तो यह एक तरह का वेंटिंग इफेक्ट होता है और इससे गुस्सा कम हो जाता है. आइए विस्तार से जानते हैं.

Doorway Effect: दुनिया में सबसे ज्यादा गुस्सा अगर किसी को झेलना पड़ता है तो वो हैं घरों के दरवाजे. बच्चों से लेकर बड़ों तक, अधिकतर लोग गुस्सा होने पर अपनी भड़ास दरवाजे को जोर से भिड़ा कर ही निकालते हैं. मजे की बात तो ये है कि इसके थोड़ी देर बाद ही गुस्सा कम होता भी महसूस होने लगता है. लेकिन, इसके पीछे वजह क्या होती है? असल में इसके पीछे पूरा का पूरा मनोविज्ञान काम करता है. आइए समझते हैं, कैसे...

इसलिए दरवाजा पटकते हैं लोग

वैज्ञानिकों ने इसकी वजह को डोरवे इफेक्ट नाम दिया है. साइंस की मानें तो यह एक तरह का वेंटिंग इफेक्ट होता है और इससे गुस्सा कम हो जाता है. लेकिन गुस्सा कम होने की एक वजह यह भी मानी जाती है कि जब हम एक से दूसरे दरवाजे तक पहुंचते हैं, तो पुरानी याद कमजोर होने लगती है और इसका असर गुस्से पर भी होता है. यानी जैसे ही किसी कमरे से होते हुए दरवाजे तक पहुंचकर हम उसे पार करते हैं तो पुरानी चीजें भूल जाते हैं. हालांकि, यह बहुत थोड़े वक्त (कुछ सेकंड्स) के लिए होता है. लेकिन, गुस्सा कम होने लिए इतना समय काफी होता है. मनोवैज्ञानिक इसे डोर इफेक्ट या डोर थ्रेशहोल्ड थ्योरी का नाम देते हैं.

जगह बदलने पर बदल जाते हैं इमोशंस

शुरुआत में गेब्रियल ए रेडवेन्स्की ने साल 2006 में डोरवे इफेक्ट पर स्टडी की थी. जिसमें लगभग 3 सौ लोगों पर पहला प्रयोग हुआ. स्टडी में पाया गया कि जब लोग एक से दूसरे कमरे में आने के लिए दरवाजा पार करते हैं तो कुछ देर के लिए पहले वाले कमरे की याद धुंधली हो जाती है. ऑस्ट्रेलिया की बॉन्ड यूनिवर्सिटी ने भी साल 2021 में डोरवे इफेक्ट पर रिसर्च की थी. मनोवैज्ञानिक ओलिवर बोमैन ने इस शोध में असल कमरों के अलावा वर्चुअल कमरे भी जोड़े. जिनका रिज़ल्ट भी सेम ही था. यही वजह है कि कोई स्ट्रॉन्ग इमोशन जगह बदलने पर हल्का होता चला जाता है. यही कारण है कि तनाव या डिप्रेशन के मरीजों को अक्सर हवा-पानी बदलने की सलाह दी जाती है.

आवाज से भी होता है गुस्सा शांत

दरवाजा बंद करने पर गुस्से के कम होने की एक वजह और भी है. दरअसल, दरवाजे से जो आवाज होती है, वह दिमाग के संतुलित होने में मदद करती है. इससे गिल्ट पैदा होता है, जो याद दिलाता है कि शायद थोड़ी-बहुत गलती आपसे भी हुई होगी. आमतौर पर डोर स्लैमिंग टीनएज लोगों में ज्यादा दिखती है.

यह भी पढ़ें - मैनहोल के कवर गोल क्यों होते हैं? वजह जानकर आप भी कहेंगे- यह तो सोचा ही नहीं था

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

500 लोगों की करनी है दावत, जानिए कितना आएगा खाने का खर्च?
500 लोगों की करनी है दावत, जानिए कितना आएगा खाने का खर्च?
नकली दवा बेचने पर कितने साल की होती है सजा, क्या हैं इसके नियम?
नकली दवा बेचने पर कितने साल की होती है सजा, क्या हैं इसके नियम?
कैसे बनते हैं जल्लाद, क्या इसके लिए भी देनी होती है परीक्षा?
कैसे बनते हैं जल्लाद, क्या इसके लिए भी देनी होती है परीक्षा?
फ्लाइट में कौन कौन से कोड होते हैं, किसका क्या होता है मतलब?
फ्लाइट में कौन कौन से कोड होते हैं, किसका क्या होता है मतलब?

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
Embed widget