एक्सप्लोरर

मोसाद तो सिर्फ चेहरा है, इसके पीछे है इजरायल की इस खुफिया एजेंसी का दिमाग

शिन बेट (Shin Bet), को आम लोग इजरायल की आंतरिक सुरक्षा सेवा के रूप में जानते हैं. हालांकि, ये इजरायल की सबसे प्रमुख खुफिया एजेंसी है.

लेबनान में पेजर अटैक और रेडियो अटैक में कई लोगों की मौत हो गई. वहीं कई लोग घायल हो गए. हिजबुल्लाह आरोप लगा रहा है कि इन हमलों के पीछे मोसाद का हाथ है. हालांकि, सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं कि मोसाद तो सिर्फ चेहरा है, इसके पीछे इजरायल की सबसे बड़ी खुफिया एजेंसी शिन बेट का दिमाग है. चलिए आपको आज इस आर्टिकल में बताते हैं कि आखिर ये शिन-बेट है क्या और ये कैसे काम करती है.

शिन बेट (Shin Bet) क्या काम करती है

शिन बेट (Shin Bet), को आम लोग इजरायल की आंतरिक सुरक्षा सेवा के रूप में जानते हैं. हालांकि, ये इजरायल की सबसे प्रमुख खुफिया एजेंसी है. शिन बेट का मेन उद्देश्य देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करना, आतंकवाद से निपटना और इजरायल की राजनीतिक स्थिरता को बनाए रखना है. हालांकि, ये एजेंसी मोसाद के साथ मिलकर ऐसे बड़े-बड़े ऑपरेशन करती है, जिसके बारे में दुनिया को भनक भी नहीं लगती. यही वजह है कि इसे दुनिया की सबसे शक्तिशाली और प्रभावी खुफिया एजेंसियों में से एक माना जाता है.

कब बनी थी शिन बेट

आपको बता दें, शिन बेट की स्थापना 1948 में इजरायल के स्वतंत्रता के तुरंत बाद की गई थी. उस वक्त इजरायल को बाहरी और आंतरिक खतरों से निपटने की जरूरत थी. यही वजह थी कि शिन बेट की स्थापना की गई ताकि इजरायल आतंकवाद, जासूसी और अन्य राष्ट्रीय सुरक्षा खतरों से निपट सके. 1948 के बाद से शिन बेट ने कई बड़े ऑपरेशनों में हिस्सा लिया है. इसका सबसे पहला बड़ा ऑपरेशन 1956 में हुआ, जब इसने सीरियाई जासूस एलियाहू हकिम को पकड़ा था.

कई और ऑपरेशन भी किए

शिन बेट ने इसके अलावा कई और प्रमुख ऑपरेशनों को भी अंजाम दिया है. आपको बता दें, 1960 में शिन बेट ने कुख्यात नाजी अधिकारी अडोल्फ आइख्मान को पकड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. आइख्मान को अर्जेंटीना से पकड़कर इजरायल लाया गया था, जहां उसे मानवता के खिलाफ अपराधों के लिए सजा दी गई थी.

इसके अलावा शिन बेट ने इजरायल में कई बड़े आतंकी हमलों को रोकने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. खासतौर से फिलिस्तीनी आतंकवादी समूहों द्वारा की गई कई बमबारी की साजिशों को शिन बेट ने विफल किया है.

ये भी पढ़ें: रूस जैसे किन देशों में कम बच्चे पैदा कर रहे हैं लोग, संबंध बनाने के लिए सरकार भी कर रही अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Electric Shock: कुछ लोगों को क्यों नहीं लगता बिजली का झटका, क्या है वजह?
कुछ लोगों को क्यों नहीं लगता बिजली का झटका, क्या है वजह?
मौत के कितने दिन बाद तक हो सकता है पोस्टमॉर्टम, बॉडी कैसे करते हैं प्रिजर्व?
मौत के कितने दिन बाद तक हो सकता है पोस्टमॉर्टम, बॉडी कैसे करते हैं प्रिजर्व?
इंसान की आंख क्या-क्या देख सकती है, कितने Megapixel के बराबर?
इंसान की आंख क्या-क्या देख सकती है, कितने Megapixel के बराबर?
पृथ्वी के अंदर कितनी गहराई तक पहुंच पाया इंसान, कहां सबसे गहरा प्वाइंट?
पृथ्वी के अंदर कितनी गहराई तक पहुंच पाया इंसान, कहां सबसे गहरा प्वाइंट?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Best Mop For Floors: घर के फर्श के लिए कौन सा पोछा है बेस्ट? खरीदने से पहले जानें ये बातें
घर के फर्श के लिए कौन सा पोछा है बेस्ट? खरीदने से पहले जानें ये बातें
Embed widget