एक्सप्लोरर

रूस जैसे किन देशों में कम बच्चे पैदा कर रहे हैं लोग, संबंध बनाने के लिए सरकार भी कर रही अपील

रूस में कम होती जनसंख्या से सरकार भी परेशान है. बच्चे पैदा करने के लिए लोगों से देश की सरकार को भी अपील कर रही है.

वर्तमान में दुनिया भर के कई देश जनसंख्या वृद्धि का समस्या का सामना कर रहे हैं. इसके दूरी ओर कुछ देशों में कम होती जनसंख्या भी एक बड़ी परेशानी बनती जा रही है. खासकर रूस जैसे देशों में, जहां जन्म दर में गिरावट आई है, सरकारें इस समस्या को हल करने के लिए नए उपाय कर रही हैं. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने नागरिकों से ऑफिस में काम के बीच शारीरिक संबंध बनाने की अपील की है. तो चलिए आज जानते हैं कि रूस में कम होती जनसंख्या का कारण क्या है.

रूस में क्यों कम हो रही जनसंख्या?

रूस में लगातार घटती जनसंख्या एक बड़ी परेशानी का कारण बन गई है. रूस के राष्ट्रपित पुतिन ने कहा कि रूसी नागरिकों का संरक्षण करना हमारी प्राथमिकता है. रूसियों का भविष्य अब उनकी तादाद पर निर्भर करता है. वहीं रूस के स्वास्थ्य मंत्री डॉ येवगेनी शेसतोपालोव ने कहा कि काम का प्रेशर बच्चा न पैदा करने का बहाना नहीं हो सकता. आप काम के बीच ब्रेक लेकर भी शारीरिक संबंध बना सकते हैं. ब्रिटिश न्यूज पेपर मेट्रो की रिपोर्ट के अनुसार, पुतिन ने ऐसा देश में गिरती जन्म दर को ठीक करने के लिए कहा है.

यह भी पढ़ें: हिजबुल्लाह पर चला 3 इंच का पेजर बम, क्या इससे भी छोटा बम बना है दुनिया में?

कितनी है रूस की जन्म दर

बता दें रूस में जन्म दर 1.5 बच्चे प्रति महिला है. वहीं देश की आबादी को बनाए रखने के लिए 2.1 बच्चे प्रति महिला की जन्म दर होनी जरूरी है. यूक्रेन के खिलाफ जंग शुरू होने के बाद से रूस के 10 लाख नागरिक अब तक देश छोड़कर जा चुके हैं. इसमें ज्यादातर लोग युवा वर्ग के लोग शामिल हैं.

पुतिन ने देश की घटती जन्म दर को लेकर जताई चिंता

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि, 8 बच्चे पैदा करें महिलाएं. बता दें यह पहली बार नहीं है जब पुतिन ने देश की घटती जन्म दर को लेकर चिंता जताई है. इससे पहले पिछले साल दिसंबर में पुतिन ने रूस की महिलाओं से कहा था कि वे कम से कम 8 बच्चों को जन्म दें. रूसी घरों में बड़े परिवारों की परंपरा शुरू किए जाने की जरूरत है.

उन्होंने कहा कि कई समुदायों में आज भी ज्यादा बच्चे पैदा कर परिवार को बढ़ाने और परंपराओं को बनाए रखने का चलन है. हमें यह याद करने की जरूरत है कि हमारी दादी और पड़दादी के जमाने में घरों में 7-8 बच्चे होते थे.

इतनी घट गई जन्म दर

रूसी सरकार के आंकड़ों के अनुसार, 1999 के बाद रूस में जन्म दर अब तक के सबसे निचले स्तर पर आ चुकी है. वहीं आबादी के मामले में दुनिया के टॉप 10 देशों में शामिल रूस में इस साल जून में 1 लाख से भी कम बच्चे पैदा हुए हैं. बता दें 2024 की पहली छमाही में लगभग 6 लाख बच्चों का जन्म हुआ है. यह पिछले साल की तुलना में 16 हजार कम है. इसके अलावा रूस में इस साल जनवरी से जून तक 3 लाख 25 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई। इसकी वजह से देश की आबादी लगातार कम होती जा रही है.

इन देशों में भी घट रही जन्म दर

दक्षिण कोरिया, इटली और जापान जैसे देशों में भी सरकारें घटती जनसंख्या से परेशान हैं. इन देशों में कम जन्म दर एक महत्वपूर्ण मुद्दा बन गई है.

यह भी पढ़ें: इस देश में मोटी लड़की से ही की जाती है शादी, बच्चियों को फैट कैंप में भेज देते हैं पेरेंट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार का सबसे पढ़ा-लिखा जिला कौन सा, क्या है साक्षरता रेट?
बिहार का सबसे पढ़ा-लिखा जिला कौन सा, क्या है साक्षरता रेट?
क्या सीएम के करीबियों पर टिप्पणी करना जुर्म, जानें क्या हैं नियम?
क्या सीएम के करीबियों पर टिप्पणी करना जुर्म, जानें क्या हैं नियम?
विधायक बन गए प्रशांत किशोर, हर महीने कितनी मिलेगी सैलरी?
विधायक बन गए प्रशांत किशोर, हर महीने कितनी मिलेगी सैलरी?
प्रशांत किशोर के पास कितनी संपत्ति, इससे कितना सोना खरीद सकते हैं?
प्रशांत किशोर के पास कितनी संपत्ति, इससे कितना सोना खरीद सकते हैं?

वीडियोज

Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
Xप्लेन: दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
Embed widget