एक्सप्लोरर

क्या सर्वर डाउन होने के बाद आसमान में टकरा सकते हैं विमान? ये है जवाब

माइक्रोसॉफ्ट ग्लोबल आउटेज की वजह से 19 जुलाई को पूरी दुनिया प्रभावित हुई. ऐसे में ये सवाल उठना लाजमी है कि क्या सर्वर डाउन होने के बाद हवा में उड़ रहे प्लेन आपस में टकरा सकते हैं?

19 जुलाई को माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर डाउन हुआ तो पूरी दुनिया परेशान हो गई. कई सर्विसेज इसकी वजह से बाधित हुए. यहां तक कि कई एयरलाइन सर्विसेज और एयरपोर्ट भी इस आउटेज की वजह से बाधित हुए. अब सवाल उठता है कि जब माइक्रोसॉफ्ट का आउटेज हुआ तो उस वक्त हवा में उड़ रहे विमानों को कैसे कंट्रोल किया गया. क्या उनके आपस में टकराने का खतरा नहीं था. चलिए आज इस आर्टिकल में आपको इन्हीं सवालों का जवाब देते हैं.

क्या प्लेन आपस में टकरा सकते थे

अगर आपको लगता है कि माइक्रोसॉफ्ट के इस आउटेज की वजह से हवा में उड़ रहे प्लेन आपस में टकरा सकते थे तो आप गलत हैं. दरअसल, एयरलाइंस कंपनियों के पास बैकअप रिडटेंटर सर्वर होते हैं. जैसे ही मुख्य सर्वर काम करना बंद करते हैं ये बैकअप अपने आप एक्टिवेट हो जाते हैं और सेवाओं को सुचारू रूप से चलाने में मदद करते हैं. हां ये जरूर है कि बैकअप सर्वर से काम स्लो हो जाता है. यही वजह है कि कल आपने देखा होगा कि कई एयलाइंस कंपनियों के बोर्डिंग पास पर कर्मचारी जानकारी हाथ से लिख कर दे रहे थे.

इमरजेंसी कम्यूनिकेशन नेटवर्क का होता है इस्तेमाल

सर्वर डाउन होने की जब कभी कोई घटना होती है तो ऐसी स्थिति में एयरलाइन कंपनियां इमरजेंसी कम्यूनिकेशन नेटवर्क का इस्तेमाल करती हैं. दरअसल, नेटवर्क आउटेज की स्थिति में हवा में उड़ रहे विमानों और कंट्रोल रूम के बीच कम्यूनिकेशन को स्थापित करने में मदद करता है. यही वजह है कि सर्वर ठप होने के बाद भी प्लेन आसानी से हवा में उड़ पाते हैं.

रेडियो कम्यूनिकेशन का भी लिया जाता है सहारा

अगर किसी स्थिति में इमरजेंसी कम्यूनिकेशन नेटवर्क भी काम नहीं कर रहा हो तो एयर ट्रैफिक कंट्रोल रूम इस स्थिति में रेडियो कम्यूनिकेशन का सहारा लेती है. दरअसल, एयरलाइन कंपनियों के पास एक खास तरह की रेडियो फ्रिक्वेंसी होती है और वह उसी के जरिए हवा में उड़ रहे विमानों से संपर्क साधते हैं.

ये भी पढ़ें: International Chess Day: शतरंज के खेल में हारने पर राजदूत को बना दिया था गधा, जहांगीर के दरबार में तीन दिन तक चला खेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या होता है डेथ कैप मशरूम, केतन की मौत से पहले सिया ने क्यों किया था इसे सर्च?
क्या होता है डेथ कैप मशरूम, केतन की मौत से पहले सिया ने क्यों किया था इसे सर्च?
इस मुगल बादशाह के लिए बना था 400 कमरों का यह महल, हमेशा रहा खाली
इस मुगल बादशाह के लिए बना था 400 कमरों का यह महल, हमेशा रहा खाली
मणिपुर में एक-दूसरे के दुश्मन क्यों हैं कुकी और नगा समुदाय? जानें वजह
मणिपुर में एक-दूसरे के दुश्मन क्यों हैं कुकी और नगा समुदाय? जानें वजह
भारत के किस राज्य में सबसे ज्यादा खुदकुशी करते हैं छात्र? यहां जानें
भारत के किस राज्य में सबसे ज्यादा खुदकुशी करते हैं छात्र? यहां जानें

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन से पहले बयान, सौरभ दास बोले- 'हर किसी को...'
CJP का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन से पहले बयान, सौरभ दास बोले- 'हर किसी को...'
'तो मैं बता दूंगा...' इस्तीफा देने के सवालों पर राजा वडिंग की पहली प्रतिक्रिया
'तो मैं बता दूंगा...' इस्तीफा देने के सवालों पर राजा वडिंग की पहली प्रतिक्रिया
कर्नाटक SIR पर बवाल: नाराज CM डीके शिवकुमार बोले '...मैं इसमें नाकाम रहा हूं'
कर्नाटक SIR पर बवाल: नाराज CM डीके शिवकुमार बोले '...मैं इसमें नाकाम रहा हूं'
कार्थी की 'सरदार 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म?
कार्थी की 'सरदार 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म?
टीम इंडिया के रिकॉर्ड चेज से खुश नहीं गौतम गंभीर, कहा- 'ये क्रिकेट नहीं, सिर्फ...'
टीम इंडिया के रिकॉर्ड चेज से खुश नहीं गौतम गंभीर, कहा- 'ये क्रिकेट नहीं, सिर्फ...'
पायलट पर कुल्हाड़ी से हमला हुआ! जानें विमान के कॉकपिट में क्यों रखी जाती है ये ‘क्रैश एक्स’?
पायलट पर कुल्हाड़ी से हमला हुआ! जानें विमान के कॉकपिट में क्यों रखी जाती है ये ‘क्रैश एक्स’?
बिहार की पहली महिला जो संभालेंगी विदेशी जहाज, कौन हैं कैप्टन रितु?
बिहार की पहली महिला जो संभालेंगी विदेशी जहाज, कौन हैं कैप्टन रितु?
गेहूं-चने के अलावा किन फसलों पर बढ़ा MSP? जान लें काम की बात
गेहूं-चने के अलावा किन फसलों पर बढ़ा MSP? जान लें काम की बात
Embed widget