एक्सप्लोरर

कितने लाख रुपये का होम लोन सबसे ज्यादा ले रहे लोग? होश उड़ा देगा यह आंकड़ा

घरों की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं. ऐसे में एक आम आदमी के लिए होम लोन ही एकमात्र सहारा बन गया है. चलिए जानते हैं कि कितने लाख रुपये का होम लोन सबसे ज्यादा ले रहे लोग?

घर का सपना हर इंसान देखता है. चाहे घर छोटा हो या बड़ा फ्लैट, हर कोई चाहता है कि उसका अपना एक घर हो. लेकिन आज की महंगाई और आसमान छूती प्रॉपर्टी की कीमतों के बीच इस सपने को पूरा करना आसान नहीं रहा. लोग अब सीधे-सीधे अपनी बचत से घर खरीद नहीं पा रहे, इसलिए ज्यादातर लोग बैंक और हाउसिंग कंपनियों से होम लोन लेकर ही अपने सपनों का आशियाना बना रहे हैं. लेकिन सवाल यह है कि आखिर लोग कितने लाख रुपये का होम लोन सबसे ज्यादा ले रहे हैं? चलिए इसका जवाब जानते हैं.

छोटे लोन की जगह अब बड़े लोन की मांग

कुछ साल पहले तक ज्यादातर लोग 10 से 15 लाख रुपये तक का ही होम लोन लेते थे. उस समय मकानों की कीमतें भी अपेक्षाकृत कम थीं. लेकिन अब हालात बदल चुके हैं. मेट्रो शहरों में 1BHK घर की कीमत ही 40 से 50 लाख रुपये तक पहुंच गई है. ऐसे में लोग छोटे लोन से काम नहीं चला पा रहे. नई रिपोर्ट के मुताबिक, अब सबसे ज्यादा होम लोन की मांग 30 लाख से 50 लाख रुपये के बीच हो रही है. यानी मध्यमवर्गीय परिवार अब सीधे इतने बड़े लोन लेने को मजबूर हैं, ताकि घर खरीदने का सपना पूरा हो सके.

मेट्रो शहरों में सबसे ज्यादा दबाव

दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद और पुणे जैसे बड़े शहरों में औसतन घर की कीमतें 60 लाख से ऊपर जा चुकी हैं. ऐसे में यहां रहने वाले लोगों को 40 से 50 लाख रुपये का लोन लेना ही पड़ रहा है. यही वजह है कि बैंकों की रिपोर्ट कहती है कि अब 30 से 50 लाख रुपये के लोन की श्रेणी सबसे तेजी से बढ़ रही है. एक रिपोर्ट के मुताबिक करीब 40 प्रतिशत ग्राहक 30 लाख से 1 करोड़ रुपये का होम लोन लेना चाहते हैं. जबकि 20 प्रतिशत लोग 1 करोड़ से ज्यादा का लोन ले रहे.

बढ़ती EMI और लोगों की चिंता

हालांकि, इतना बड़ा लोन लेने का मतलब है लंबी EMI का बोझ. 40 लाख रुपये के लोन पर अगर ब्याज दर 9 फीसदी मान लें और अवधि 20 साल की हो, तो हर महीने करीब 36,000 रुपये की EMI बनती है. यह राशि एक आम नौकरीपेशा इंसान की सैलरी का बड़ा हिस्सा खा जाती है. यही वजह है कि लोग अब अपनी पूरी वित्तीय योजना सिर्फ EMI के हिसाब से बनाने लगे हैं.

इसे भी पढ़ें-कब हुई थी फाइटर जेट की शुरुआत, जानिए पहली बार किस देश में मचाई थी तबाही

About the author नेहा सिंह

नेहा सिंह बीते 6 साल से डिजिटल मीडिया की दुनिया से जुड़ी हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद से ताल्लुक रखती हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद हैदराबाद स्थित ईटीवी भारत से साल 2019 में अपने करियर की शुरुआत की. यहां पर दो साल तक बतौर कंटेट एडिटर के पद पर काम किया इस दौरान उन्हें एंकरिंग का भी मौका मिला जिसमें उन्होंने बेहतरीन काम किया.

फिर देश की राजधानी दिल्ली का रुख किया, यहां प्रतिष्ठित चैनलों में काम कर कलम को धार दी. पहले इंडिया अहेड के साथ जुड़ीं और कंटेंट के साथ-साथ वीडियो सेक्शन में काम किया. 

इसके बाद नेहा ने मेनस्ट्रीम चैनल जी न्यूज में मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के पद पर अपनी सेवाएं दीं. जी न्यूज में रहते हुए नेशनल और इंटरनेशनल मुद्दों पर एक्सप्लेनर वीडियो क्रिएट किए.

इसी बीच प्रयागराज महाकुंभ के दौरान कुलवृक्ष संस्थान से जुड़कर महाकुंभ भी कवर किया, साधु-संतों का इंटरव्यू किया. लोगों से बातचीत करके उनके कुंभ के अनुभव और समस्याओं को जाना.

वर्तमान में नेहा एबीपी लाइव में कार्यरत हैं, जहां पर नॉलेज सेक्शन में ऐसी खबरों को एक्सप्लेन करती हैं, जिनके बारे में आम पाठक को रुचि होती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कॉलम या फिर नॉर्मल, किस मकान में ज्यादा होती है मजबूती?
कॉलम या फिर नॉर्मल, किस मकान में ज्यादा होती है मजबूती?
दिल्ली में कहां है सबसे सस्ती पार्किंग? एक क्लिक में जान लें फायदे का सौदा
दिल्ली में कहां है सबसे सस्ती पार्किंग? एक क्लिक में जान लें फायदे का सौदा
फ्लाइट हाईजैक होने पर क्या सिग्नल भेजते हैं पायलट, कैसे होता है एक्शन?
फ्लाइट हाईजैक होने पर क्या सिग्नल भेजते हैं पायलट, कैसे होता है एक्शन?
किस धर्म को मानते हैं राहुल गांधी? किसकी करते हैं पूजा
किस धर्म को मानते हैं राहुल गांधी? किसकी करते हैं पूजा

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
Drishyam 3 Star Cast Fees: अजय देवगन को मिली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी स्टार कास्ट की फीस
'दृश्यम 3' के लिए अजय ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी की फीस
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
October 2026 First Day: कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
Embed widget