एक्सप्लोरर

इंटिमेट सीन की शूटिंग के दौरान इमोशन कैसे कंट्रोल करते हैं एक्टर, ये होता है तरीका

पुरानी फिल्मों में आप साफ देख पाएंगे कि जब भी कोई किसिंग सीन या फिर इंटिमेट सीन आता था तो पर्दे पर या तो दो फूलों को आपस में लड़ा दिया जाता था या फिर गैस पर उबलते दूध की वीडियो दिखा दी जाती थी.

ये ओटीटी और वेब सीरीज का दौर है. निर्माता अपने कंटेंट को हिट कराने के लिए और मोटा पैसा कमाने के लिए फिल्मों में अब्यूसिव लैंग्वेज और बोल्ड सीन्स का इस्तेमाल दबा कर कर रहे हैं. अब ऐसे में ये सवाल उठना लाज़मी है कि जब एक्टर और एक्ट्रेसेस इंटिमेट सीन (Intimate Scene) की शूटिंग करते हैं तो वह अपनी भावनाओं को कंट्रोल कैसे करते हैं. क्या इसके लिए किसी खास प्रॉप की मदद ली जाती है या अभिनेताओं और अभिनेत्रियों को कोई खास तरीका बताया जाता है, जिसकी मदद से वो इंटिमेट सीन की शूटिंग के दौरान अपने इमोशन को कंट्रोल कर लेते हैं.

इमोशन कंट्रोल कैसे करते हैं

टीवी पर कभी आप 80 या उससे पहले के दशक की फिल्में देखिए. इन फिल्मों में आप साफ देख पाएंगे कि जब भी कोई किसिंग सीन या फिर इंटिमेट सीन आता था तो पर्दे पर या तो दो फूलों को आपस में लड़ा दिया जाता था या फिर गैस पर उबलते दूध की वीडियो दिखा दी जाती थी. लेकिन अब ऐसा नहीं है. निर्माता-निर्देशक इंटिमेट सीन को भी दिखाते हैं.

ऐसे में एक्टर्स पर ये दबाव बढ़ जाता है कि उन्हें अपने इमोशन को कंट्रोल करते हुए और एक-दूसरे की डिग्निटी का ख्याल रखते हुए ऐसा परफॉरमेंस देना होता है कि वह कहीं से भी बनावटी न लगे. यही वजह है कि एक्टर्स को इसके लिए खूब रिहर्सल कराया जाता है. कई तरह के वर्कशॉप ऑर्गनाइज कराए जाते हैं. इसके अलावा इंटिमेट सीन की शूटिंग में इंटिमेसी को-ऑर्डिनेटर की भूमिका भी अहम होती है.

इंटिमेट सीन की शूटिंग के दौरान सेट पर क्या होता है

जब किसी फिल्म की शूटिंग होती है तब सेट पर कई लोग मौजूद होते हैं. लेकिन इंटिमेट सीन की जब शूटिंग होती है तो सेट पर सिर्फ वही लोग मौजूद होते हैं जिनकी वहां जरूरत होती है. डायरेक्टर कोशिश करता है कि एक्टर और एक्ट्रेस के अलावा सेट पर कोई और ना दिखे ताकि इंटिमेट सीन के दौरान दोनों सहज महसूस करें. यहां तक कि कैमरामैन को भी कई मौकों पर कह दिया जाता है कि वह दूर से सीन को शूट करे.

एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं

दैनिक भास्कर ने इस मामले में देश के कुछ प्रतिष्ठित इंटिमेसी को-ऑर्डिनेटर्स और मनोचिकित्सकों से बात कर के एक रिपोर्ट तैयार की है. इस रिपोर्ट में बताया गया है कि कैसे एक्टर्स को इंटिमेट सीन्स के दौरान अपनी भावनाओं को कंट्रोल करने की ट्रेनिंग दी जाती है. देश की पहली इंटिमेसी को-ऑर्डिनेटर आस्था खन्ना, इस मामले में कहती हैं कि जब किसी इंटिमेट सीन की शूटिंग होनी होती है तो उससे पहले एक्टर्स का एक वर्कशॉप कराया जाता है. इसमें इंटिमेसी को-ऑर्डिनेटर एक्टर्स की इच्छा और सीमाओं पर बात करते हैं.

इसके अलावा एक्टर्स से ये भी पूछा जाता है कि वह सीन को किस लेवल तक शूट कर सकते हैं. एक्टर्स जब इंटिमेसी को-ऑर्डिनेटर को अपनी सीमाएं और इच्छाएं बता देते हैं, तब इंटिमेसी को-ऑर्डिनेटर अभिनेता और अभिनेत्री दोनों को बताता है कि सीन के दौरान उन्हें कैसे रिएक्ट करना है, कहां-कहां एक दूसरे को हाथ लगाना है, अगर सीन में उन्हें कुछ भी गलत लगे या वो असहज महसूस करें तो तुरंत कट बोल दें. इन सब के बाद तब जाकर कहीं एक इंटिमेट सीन शूट किया जाता है.

ये भी पढ़ें: Independence Day 2024: सारे जहां से अच्छा के बाद जन गण मन नहीं, 15 अगस्त की रात गाया गया था यह गीत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस्लाम में धर्म बदलने के लिए कलमा, हिंदू धर्म में क्या? जानिए
इस्लाम में धर्म बदलने के लिए कलमा, हिंदू धर्म में क्या? जानिए
कैसे खोलें अपनी शुगर मिल? कहां करना होता है आवेदन, जानें प्रक्रिया
कैसे खोलें अपनी शुगर मिल? कहां करना होता है आवेदन, जानें प्रक्रिया
क्या नेता बनने पर भी दिव्या मित्तल को मिलेगी IAS की पेंशन? जानें नियम
क्या नेता बनने पर भी दिव्या मित्तल को मिलेगी IAS की पेंशन? जानें नियम
IAS छोड़ कितने लोग बन चुके नेता, जानें किसे कितनी मिली कामयाबी?
IAS छोड़ कितने लोग बन चुके नेता, जानें किसे कितनी मिली कामयाबी?

वीडियोज

Shehzad Poonawalla के साथ हुई इस घटना की पूरी कहानी क्या है?
Kathua में CISF जवानों के बीच फायरिंग, 2 अधिकारी समेत चार जवानों की गई जान!
सिर्फ ज्ञानेश के इस्तीफे से क्या होगा?
ज्ञानेश के इस्तीफे से SIR 'दर्द' खत्म होगा?
SIR पर घमासान...किसका नफा, किसे नुकसान? विश्लेषकों का सटी​क विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
TMC के ऑडियो में क्या है? CEC ज्ञानेश कुमार पर करने वाली है खुलासा
TMC के ऑडियो में क्या है? CEC ज्ञानेश कुमार पर करने वाली है खुलासा
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
Embed widget