एक्सप्लोरर

दुनियाभर में मशहूर भारत के इस पुल की क्या है कहानी, जिसका आज तक नहीं हुआ उद्घाटन

यह पूरा ब्रिज महज नदी के दोनों किनारों पर बने 280 फीट ऊंचे दो पिलरों पर टिका हुआ है. इन दोनों पिलरों के बीच की दूरी डेढ़ हजार फीट है. इसके अलावा ब्रिज को सहारा देने के लिए नदी में कोई पिलर नहीं है.

Howrah Bridge: यूं तो भारत और दुनियाभर के देशों में न जाने कितने पुल हैं, लेकिन इनमें से कई पुल ऐसे हैं, जो अपनी किसी खास बात के लिए दुनियाभर में एक अलग पहचान रखते हैं. कई पुल तो अपने देश की शान भी कहलाते हैं. ऐसा ही एक पुल अपने देश भारत में भी है. यह पुल सिर्फ देश में ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में मशहूर है. हैरानी की बात तो ये है कि वर्ल्ड फेमस पुल का आज तक उद्घाटन नहीं हुआ. इस पुल से जुड़ी कई रोचक बात हैं, जो आज हम इस आर्टिकल के जरिए आपको बताएंगे...

बम गिरने बाद भी नहीं बिगड़ा कुछ

दरअसल, यहां बात हो रही है कोलकाता के हावड़ा ब्रिज की, यह ब्रिज हमेशा से ही कोलकाता का पहचान रहा है. हावड़ा ब्रिज को बने करीब 80 साल हो चुके हैं. लेकिन, आज भी यह ज्यों का त्यों खड़ा है. यहां तक कि द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान दिसंबर 1942 में जापान का एक बम इस ब्रिज से कुछ ही दूरी पर गिरा, लेकिन तब भी इस ब्रिज का बाल भी बांका नहीं हुआ.

जहाजों की आवाजाही न रुके इसलिए बनाई यह योजना

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, उन्नीसवीं सदी के आखिरी दशकों में ब्रिटिश इंडिया सरकार ने कोलकाता और हावड़ा के बीच बहने वाली हुगली नदी पर एक तैरता हुआ पुल बनाने की योजना बनाई. दरअसल, उस दौर में हुगली नदी में रोजाना कई जहाज आते-जाते थे और खंभों वाला पुल इन जहाजों की आवाजाही में रुकावट पैदा कर सकता था, इसलिए 1871 में हावड़ा ब्रिज एक्ट को पास किया गया.

हावड़ा ब्रिज का निर्माण कार्य साल 1936 में शुरू हुआ और 1942 में पूरा हुआ. उसके बाद 3 फरवरी, 1943 को आम जनता ने इसका इस्तेमाल करना शुरू कर दिया. उस समय यह दुनिया में अपनी तरह का तीसरा सबसे लंबा ब्रिज था. कविगुरु रवींद्र नाथ के नाम पर साल 1965 में इसका नाम रवींद्र सेतु रखा गया. 

टाटा ने की थी स्टील की सप्लाई

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, हावड़ा ब्रिज को बनाने में 26,500 टन स्टील का इस्तेमाल हुआ था, जिसमें से 23,500 टन स्टील की सप्लाई टाटा स्टील ने की थी. इसकी खासियत यह है कि यह पूरा ब्रिज महज नदी के दोनों किनारों पर बने 280 फीट ऊंचे दो पिलरों पर टिका हुआ है. इन दोनों पिलरों के बीच की दूरी डेढ़ हजार फीट है. इसके अलावा ब्रिज को सहारा देने के लिए नदी में कहीं कोई पिलर नहीं है.

कीलों का हुआ था इस्तेमाल

हावड़ा ब्रिज की एक खास बात यह भी है कि इसके निर्माण में स्टील की प्लेटों को जोड़ने के लिए नट-बोल्ट नहीं, बल्कि धातु की बनी कीलों का इस्तेमाल किया गया था. साल 2011 में एक रिपोर्ट में सामने आया कि तंबाकू थूकने की वजह से ब्रिज के पायों की मोटाई कम हो रही है. जिसके बाद पुल की सुरक्षा के लिए इसके स्टील के पायों को नीचे से फाइबर ग्लास से ढंक दिया गया. जिसमें करीब 20 लाख रुपये खर्च हुए.

यह भी पढ़ें - भारत का वो किला, जहां से पाकिस्तान तक नजर आ जाता है... रहस्यमय है इसका आठवें नंबर का गेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किन किन देशों में बैन है स्टारलिंक? भारत में आया तो कितना तेज होगा इंटरनेट
किन किन देशों में बैन है स्टारलिंक? भारत में आया तो कितना तेज होगा इंटरनेट
उपचुनाव में सांसद-विधायक बने नेताओं को कब से मिलेगी सैलरी, जानें नियम?
उपचुनाव में सांसद-विधायक बने नेताओं को कब से मिलेगी सैलरी, जानें नियम?
नार्वे में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या खरीद सकते हैं?
नार्वे में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या खरीद सकते हैं?
स्टारलिंक की एंट्री पर कहां फंसा पेच, भारत के लिए इस पर दांव लगाना रिस्की क्यों?
स्टारलिंक की एंट्री पर कहां फंसा पेच, भारत के लिए इस पर दांव लगाना रिस्की क्यों?

वीडियोज

सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!
कॉकरोच ने छोडा मैदान, अब विपक्ष करेगा घमासान?
नेताओं का मंदिर-दर्शन, भक्ति या वोट वाली शक्ति?
Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 11 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 11 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
Embed widget