Sansani: ट्रंप का अगला कदम क्या होगा? पूरी दुनिया की नजर | Attack On Trump
यह कहानी सिर्फ एक हमले की नहीं, बल्कि उस पूरे राजनीतिक बदलाव की है जिसने अमेरिका की दिशा बदल दी। 13 जुलाई 2024 को पेंसिलवेनिया के बटलर में हुई रैली के दौरान Donald Trump पर जानलेवा हमला हुआ, जिसमें गोली उनके कान को छूकर निकल गई। इस हमले में एक व्यक्ति की मौत और दो लोग घायल हुए थे। हमले के बाद ट्रंप को तुरंत सुरक्षित निकाला गया और सीक्रेट सर्विस ने हमलावर को ढेर कर दिया। इस घटना ने अमेरिकी राजनीति में बड़ा मोड़ ला दिया और चुनावी माहौल पूरी तरह बदल गया। ट्रंप के समर्थन में सहानुभूति की लहर उठी, जिसने उनकी राजनीतिक स्थिति को और मजबूत कर दिया। कुछ ही समय बाद एक और सुरक्षा घटना सामने आई, जब फ्लोरिडा में उनके गोल्फ कोर्स के पास फिर से हमला करने की कोशिश की गई, लेकिन उसे नाकाम कर दिया गया। इन घटनाओं ने उनकी सुरक्षा और अमेरिकी खुफिया एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए।



























