एक्सप्लोरर

अगर इमरजेंसी में ट्रैवल करना पड़े तो ऐसे मिल सकती ही है ट्रेन की कंफर्म टिकट!

कभी-कभी इमरजेंसी में कहीं समय पर पहुंचना होता है. ऐसी स्थिति के लिए हम आपको रेलवे की एक ऐसी सुविधा के बारे में बता रहे हैं, जिसकी मदद से आपको कन्फर्म टिकट मिलने के चांसेज बढ़ जाते हैं.

IRCTC VIKALP Scheme: ट्रांसपोर्टेशन के नजरिए से रेलवे एक सुविधाजनक ऑप्शन है. आप किफायती दामों पर आसानी से घंटों का सफर कर सकते हैं. लेकिन अगर बर्थ कंफर्म न हो, तो बड़ी दिक्कत हो जाती है. इस समस्या से बचने के लिए भारतीय रेलवे यात्रियों के लिए VIKALP का ऑप्शन लेकर आई. इस सुविधा के जरिए आपको कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ जाती है. आइए जानते हैं रेलवे का यह फीचर काम कैसे करता है. 

क्या है VIKALP योजना?

रेलवे ने 2015 में VIKALP स्कीम को शुरू किया. इस स्कीम में यात्रियों को ऑनलाइन वेटिंग टिकट बुक करते समय कन्फर्म टिकट पाने के लिए दूसरी ट्रेन का विकल्प चुनने की सुविधा मिलती है. ऐसा करने से कंफर्म टिकट मिलने का चांस बढ़ जाता है. इसे अल्टरनेट ट्रेन एकोमोडेशन स्कीम (ATAS) भी कहा जाता है. इसके जरिए रेलवे ज्यादा से ज्यादा पैसेंजर्स को कंफर्म टिकट उपलब्ध कराता है.

कन्फर्म सीट देने का होता है प्रयास

विकल्प टिकट बुकिंग स्कीम से त्योहार या बाकी भीड़ वाले मौकों पर यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है. गौरतलब है कि ऐसा जरूरी नहीं VIKALP से आपको कंफर्म टिकट मिल ही जाएगी. दरअसल, इस स्कीम के तहत यात्रियों के लिए कंफर्म टिकट उपलब्ध कराने का रेलवे पूरा प्रयास करता है. कन्फर्म टिकट मिलेगी या नहीं, यह ट्रेन और उनमें बर्थ की उपस्थिति पर ही निर्भर करता है.

ऐसे उठाएं VIKALP स्कीम का लाभ

अगर आप विकल्प स्कीम का फायदा लेना चाहते हैं, तो IRCTC की वेबसाइट पर टिकट बुक करने के दौरान ही आप ट्रेन में सीटों की उपलब्धता का स्टेटस देख लें. अगर आपकी ट्रेन में सीट उपलब्ध नहीं है और मामला Waiting List का है, तो आप ऑनलाइन टिकट बुकिंग के दौरान VIKALP को सेलेक्ट कर लें.

इसके बाद आईआरसीटीसी आपसे आपकी पसंद की अन्य ट्रेनों के बारे में पूछेगा, जिसमें से आप 7 ट्रेनों को चुन सकते हैं. बुकिंग के दौरान अगर VIKALP का ऑप्शन नहीं आ रहा है, तो आप बाद में बुक्ड टिकट हिस्ट्री में जा कर भी VIKALP टिकट को चुन सकते हैं. इतना करने के बाद रेलवे चुनी गई ट्रेनों में आपके लिए कन्फर्म टिकट बुक करने का प्रयास करता है.

यह भी पढ़ें - ट्रेन के ड्राइवर को मिलता है ये लोहे का छल्ला... जानिए आखिर ये क्यों दिया जाता है और ये है इसका काम?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परमाणु हमले में भी क्यों नहीं मरते कॉकरोच, कैसे रहते हैं जिंदा?
परमाणु हमले में भी क्यों नहीं मरते कॉकरोच, कैसे रहते हैं जिंदा?
बिना इजाजत प्रदर्शन करने पर क्या CJP पर चल सकता है मुकदमा, जानें नियम?
बिना इजाजत प्रदर्शन करने पर क्या CJP पर चल सकता है मुकदमा, जानें नियम?
लाठीचार्ज से टियर गैस तक, किस मौके पर क्या एक्शन ले सकती है पुलिस?
लाठीचार्ज से टियर गैस तक, किस मौके पर क्या एक्शन ले सकती है पुलिस?
पुलिस कब हिरासत में लेती है कब गिरफ्तार करती है, क्या है नियम?
पुलिस कब हिरासत में लेती है कब गिरफ्तार करती है, क्या है नियम?

वीडियोज

प्रदर्शन के बीच पुलिस एक्शन! दिल्ली में अब तक क्या हुआ?
प्रदर्शन के दौरान कई जवान घायल
वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
महाराष्ट्र: तुषार गांधी की गिरफ्तारी पर थाने में अड़े आदित्य ठाकरे, बोले- 'जब तक...'
महाराष्ट्र: तुषार गांधी की गिरफ्तारी पर थाने में अड़े आदित्य ठाकरे, बोले- 'जब तक...'
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
'ज्ञानेश कुमार इतने खास क्यों?’, प्रियंका चतुर्वेदी ने मोदी सरकार को घेरा
'ज्ञानेश कुमार इतने खास क्यों?’, प्रियंका चतुर्वेदी ने मोदी सरकार को घेरा
Embed widget