एक्सप्लोरर

ट्रेन के ड्राइवर को मिलता है ये लोहे का छल्ला... जानिए आखिर ये क्यों दिया जाता है और ये है इसका काम?

पहले रेलवे में सिर्फ सिंगल और छोटा ट्रैक हुआ करता था. दोनों ओर से आने वाली रेलगाड़ियां इसी ट्रैक पर चलाई जाती थी. ऐसे में टोकन एक्सचेंज सिस्टम के जरिए ही ट्रेनों का सुरक्षित संचालन किया जाता था.

Token Exchange System: भारतीय रेलवे तेजी से आधुनिकता की ओर बढ़ रहा है. आज भी रेलवे में कई अंग्रेजों के जमाने की तकनीकों का इस्तेमाल हो रहा है. इन्हीं में से एक टोकन एक्सचेंज सिस्टम भी है. हालांकि, अब यह तकनीक धीरे-धीरे खत्म होने वाली है. लेकिन, रेलवे में देश के कई हिस्सों में अभी भी इसका इस्तेमाल किया जाता है.

टोकन एक्सचेंज सिस्टम है क्या?

ट्रेन के सुरक्षित संचालन को सुनिश्चित करने के लिए अंग्रेजों के समय में टोकन एक्सचेंज सिस्टम तकनीक बनाई गई. पहले जमाने में ट्रैक सर्किट (Track circuits) नहीं हुआ करते थे. तब टोकन एक्सचेंज सिस्टम के जरिए ही ट्रेन सही सलामत अपने गंतव्य तक पहुंचती थी. 

गौरतलब है कि पहले रेलवे में सिर्फ सिंगल और छोटा ट्रैक हुआ करता था. दोनों ओर से आने वाली रेलगाड़ियां इसी ट्रैक पर चलाई जाती थी. ऐसे में टोकन एक्सचेंज सिस्टम ही वह जरिया था, जिससे ये एक दूसरे से नहीं टकराती थी. आइए जानते हैं कैसे...?

ऐसे काम करता है यह सिस्टम

टोकन एक लोहे का छल्ला होता है. जिसे स्टेशन मास्टर, लोको पायलट को देता है. लोको पायलट को यह टोकन मिलने का उसे इस बात का सिग्नल होता है कि अगले स्टेशन तक लाइन क्लियर है और आप आगे बढ़ सकते हैं. लोको पायलट अगले स्टेशन पर पहुंचने पर इस टोकन वहां जमा कर देता है और वहां से दूसरा टोकन लेकर आगे बढ़ता है.

नेल बॉल मशीन में डाली जाती है बॉल 

लोहे के इस छल्ले में लोहे की एक बॉल है. जिसे रेलवे अपनी भाषा में टेबलेट कहता है. इस बॉल को स्टेशन पर लगे ‘नेल बॉल मशीन’ (Nail Ball Machine) में डाला जाता है. हर स्टेशन पर नेल बॉल मशीन लगाई जाती है और ये एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन तक सबंधित होते हैं. स्टेशन मास्टर जब लोको पायलट से लिए हुए बॉल को मशीन में डालता है, तो अगले स्टेशन तक के लिए रूट को क्लियर घोषित कर दिया जाता है.

अगर टोकन अगले स्टेशन न पहुंचे तो...?

मान लिजिए अगर ट्रेन बीच में ही किसी कारण से रूक गई और स्टेशन तक छल्ला यानी टोकन नहीं पहुंचा. ऐसे में पिछले स्टेशन की नेल बॉल मशीन अनलॉक नहीं होगी और स्टेशन मास्टर किसी भी ट्रेन को आगे जाने की अनुमति नहीं देता है.

लोहे का छल्ला क्यों लगा होता है?

कई बार लोको पायलट को चलती ट्रेन से ही टोकन का आदान-प्रदान करना होता है. इस स्थिति में लोहे का छल्ला बड़ा काम आता है. इसकी मदद से लोको पायलट चलती ट्रेन में भी आसानी से टोकन एक्सचेंज कर लेता है. हालांकि, अब ज्यादातर 'ट्रैक सर्किट' का इस्तेमाल किया जाता है.

यह भी पढ़ें - कुछ रेलवे स्टेशनों के नाम में रोड शब्द क्यों जुड़ा होता है? बेहद खास है इसके पीछे की वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hindavi Swarajya: छत्रपति शिवाजी महाराज से पहले किसने देखा था स्वराज का ख्वाब, जानें कहां रखी गई थी इसकी पहली नींव?
छत्रपति शिवाजी महाराज से पहले किसने देखा था स्वराज का ख्वाब, जानें कहां रखी गई थी इसकी पहली नींव?
कभी पक्षियों की बीट से रातोंरात चमका था इस देश का भाग्य, जानिए आज वहां कैसी हैं परिस्थितियां
कभी पक्षियों की बीट से रातोंरात चमका था इस देश का भाग्य, जानिए आज वहां कैसी हैं परिस्थितियां
Bengal Rajya Sabha Bypolls 2026: TMC के बागी लोकसभा सांसदों ने बदली पार्टी, लेकिन राज्यसभा सांसदों ने पहले दिया इस्तीफा; क्या है कानूनी पेंच?
TMC के बागी लोकसभा सांसदों ने बदली पार्टी, लेकिन राज्यसभा सांसदों ने पहले दिया इस्तीफा; क्या है कानूनी पेंच?
Satellite Computer: क्या सैटेलाइट फोन की तरह‌ सैटेलाइट कंप्यूटर भी होते हैं, जानें कौन करता है इनका इस्तेमाल?
क्या सैटेलाइट फोन की तरह‌ सैटेलाइट कंप्यूटर भी होते हैं, जानें कौन करता है इनका इस्तेमाल?

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
गाजियाबाद में निर्माणाधीन मॉल में 7 साल की बच्ची का मिला शव, रेप के बाद हत्या की आशंका
गाजियाबाद में निर्माणाधीन मॉल में 7 साल की बच्ची का मिला शव, रेप के बाद हत्या की आशंका
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
Alpha Box Office Collection Day 8: 'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म, जानें- कलेक्शन
'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म
IND vs ENG 5th T20: बदल गई भारत बनाम इंग्लैंड 5वें टी20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ENG 5th T20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
'अमेरिका पर रत्तीभर भरोसा नहीं', डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों के बीच गालिबाफ की दो टूक, कहा- ईरान जंग के लिए तैयार
'US पर रत्तीभर भरोसा नहीं', ट्रंप की धमकी के बीच ईरान की दो टूक, कहा- हम जंग को तैयार
Mumbai News: मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
Embed widget