एक्सप्लोरर

दुनिया के किस देश में सबसे पहले पहनी गई थी ब्रा, तब किस मैटेरियल से बनती थी यह चीज?

दुनिया के हर देश में महिलाएं ब्रा पहनती हैं. ऐसे में रोजमर्रा की जिंदगी में इस्तेमाल होने वाले इस वस्त्र के बारे में क्या आप जानते हैं कि इसका इतिहास लगभग 500 साल पुराना है.

Bra History: हम आम जिंदगी में अक्सर ऐसी कई चीजों का इस्तेमाल करते हैं जिनका अच्छा खासा इतिहास होता है. हम कई ऐसी चीजें भी इस्तेमाल करते हैं जिनका फुल फॉर्म भी हमें नहीं पता. ऐसी ही एक चीज है ब्रा. ये महिलाओं की आम जिंदगी का हिस्सा तो है, लेकिन बहुत से लोग इसके बारे में जानते भी नहीं. तो चलिए आज इसकी कहानी और इतिहास पर एक नजर डालते हैं.

क्या है ब्रा का इतिहास?

ब्रा का इतिहास लगभग 500 साल पुराना बताया जाता है. इसका इतना लंबा इतिहास रहा है कि इस दौरान इसके कई नाम भी बदले. इतिहास के अनुसार, मिस्त्र की महिलाएं सदियों से ब्रा पहनती आ रही हैं. उस समय वो चमड़े से बनी ब्रा पहना करती थीं. हालांकि इसे पहनना महिलाओं के लिए काफी मुश्किल हो जाता था. इसके अलावा ग्रीक और युनानी सभ्यता में साधारण ब्रेस्ट बैंड पहनने का जिक्र मिलता है. हालांकि भारत में इसका इतिहास बहुत अधिक पुराना नहीं है. भारत में शुरुआत से अपने तन को ढंकने के लिए महिलाएं साड़ियों का इस्तेमाल करती आई हैं.

12वीं सदी में आए कार्सेट

बताया जाता है कि 12वीं शताब्दी में ब्रा की जगह धातु से बने कार्सेट ने ले ली थी, जो 19वीं शताब्दी तक जारी रहा. फिर 1890 के दशक तक कई देशों की महिलाओं द्वारा कपड़े से बने कार्सेट पहने जाने लगे. ये दिखने में जैकेट की तरह होते थे. हालांकि ये इतने टाइट होते थे कि डॉक्टरों ने तक इसके लिए चेतावनी दे दी थी. इसे पहनने से जी घबराना और चक्कर आने जैसी समस्याएं होती थीं. ऐसे में इसका इस्तेमाल 1900 के दशक तक पूरी तरह से बंद हो गया.

कहां से आया ब्रा शब्द?

ब्रा शब्द का चलन फ्रांस से आया था. बीबीसी कल्चर में छपे एक लेख के मुताबिक, पहली मॉडर्न ब्रा फ्रांस में बनाई गई थी. इसका नाम ‘brassiere’ शब्द से आया है. जो एक फ्रेंच शब्द है. इसका अर्थ होता है शरीर का ऊपरी हिस्सा. लाइफ पत्रिका की मानें तो 30 मई 1869 को फ्रांस की हर्मिनी कैडोल ने एक कॉर्सेट को दो टुकड़ों में काटकर अंडरगार्मेंट्स बनाए थे. इस अंडरगार्मेंट को कॉर्सेलेट जॉर्ज नाम दिया गया था, जिसका ऊपरी हिस्सा बाद में ब्रा की तरह पहना और बेचा जाने लगा. फिर इतिहास में ब्रा के कई रूप देखे गए लेकिन आज भी इसे ब्रा से ही जाना जाता है.

यह भी पढ़ें: Which Metal in Coin: स्टील, लोहा या फिर कुछ और... किस चीज के बने होते हैं सिक्का? 10 रुपये के कॉइन में है ये खास बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस देश में कैसे दी जाती है मौत की सजा? SC में याचिका के बीच जानें
किस देश में कैसे दी जाती है मौत की सजा? SC में याचिका के बीच जानें
Electric Shock: कुछ लोगों को क्यों नहीं लगता बिजली का झटका, क्या है वजह?
कुछ लोगों को क्यों नहीं लगता बिजली का झटका, क्या है वजह?
मौत के कितने दिन बाद तक हो सकता है पोस्टमॉर्टम, बॉडी कैसे करते हैं प्रिजर्व?
मौत के कितने दिन बाद तक हो सकता है पोस्टमॉर्टम, बॉडी कैसे करते हैं प्रिजर्व?
इंसान की आंख क्या-क्या देख सकती है, कितने Megapixel के बराबर?
इंसान की आंख क्या-क्या देख सकती है, कितने Megapixel के बराबर?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget