एक्सप्लोरर

Which Metal in Coin: स्टील, लोहा या फिर कुछ और... किस चीज के बने होते हैं सिक्के? 10 रुपये के कॉइन में है ये खास बात

अधिकांश लोगों के जेब में सिक्के होते हैं मौजूद. क्या आप जानते हैं कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया किस धातु से सिक्के बनाती है और ये देश में किस जगह पर बनते हैं. जानिए सिक्के से जुड़ी सभी जानकारी.

आपने अपने आस-पास कई लोगों को देखा होगा, जिनके बाद बहुत सारे नए पुराने सिक्कों के कलेक्शन होंगे. दरअसल कुछ लोगों को सिक्‍कों का कलेक्‍शन करने का शौक होता है. लेकिन क्या आपको पता है कि सिक्का किस धातु का बना होता है और ये कहां पर बनता है. आज हम आपको बताएंगे कि सिक्का बनाने में किस धातु का इस्तेमाल होता है. 

सिक्का कहां पर बनता?

सबसे पहले ये जानते हैं कि आखिर देश में किस जगह पर सिक्का बनता है. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) की वेबसाइट के मुताबिक भारत में सिक्‍कों को चार जगह पर ढाला या मिंट किया जाता है. मुंबई, अलीपोर (कोलकाता), हैदराबाद और नोएडा में सिक्का ढाला जाता है. इतना ही नहीं आप सिक्‍कों पर बने एक चिन्‍ह को देखकर भी पता लगा सकते हैं कि यह सिक्‍का कहां बना है. बता दें कि हर सिक्‍के पर उसके मिंट किए जाने का साल लिखा होता है. वहीं सिक्‍कों पर लिखे इसी साल के नीचे यह चिन्‍ह बना होता है, जिससे पता चलता है कि ये सिक्‍का किस जगह पर ढाला गया है. 

बता दें कि अगर किसी सिक्‍के पर एक सितारा बना है, तो इसका मतलब इसे हैदराबाद में मिंट किया गया है. वहीं नोएडा में मिंट होने वाले सिक्‍के पर एक ‘सॉलिड डॉट’ होता है. इसके अलावा मुंबई में मिंट हुए स‍िक्‍कों पर ‘डायमंड’ का आकार होता है. वहीं कोलकाता में मिंट हुए सिक्‍कों पर ऐसा कोई चिन्‍ह नहीं होता है. भारत में क्‍वाइनेज एक्‍ट 1906 के तहत सिक्‍कों को मिंट किया जाता है. इस एक्‍ट के तहत ही भारत सरकार की तरफ से सिक्‍कों के उत्‍पादन और उसकी सप्‍लाई की जिम्‍मेदारी आरबीआई को दी गई है. 

किस धातु से बनता है सिक्का?

जानकारी के मुताबिक भारत सरकार धातुओं के मूल्य के आधार पर समय-समय पर विभिन्न धातुओं को उपयोग में लाती है. अभी अधिकांश सिक्कों के निर्माण के लिए फेरिटिक स्टेनलेस स्टील (17% क्रोमियम और 83% आयरन) का उपयोग किया जा रहा है. वहीं अगर 10 रुपये के सिक्के की बात करे तो 10 रुपये का सिक्का गोल होता है और 27 मिलीमीटर का होता है. ये सिक्का 7.71 ग्राम का होता है, जिसमें बाहरी पीले रंग की रिंग 4.45 ग्राम की होती है, जबकि अंदर वाला हिस्सा 3.26 ग्राम का होता है.

ये भी पढ़ें:Buy Gold on Akshaya Tritiya: अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना क्यों माना जाता है जरूरी, कोई धार्मिक महत्व या सिर्फ किवदंती के हिसाब से चल रही परंपरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नकली दवा बेचने पर कितने साल की होती है सजा, क्या हैं इसके नियम?
नकली दवा बेचने पर कितने साल की होती है सजा, क्या हैं इसके नियम?
कैसे बनते हैं जल्लाद, क्या इसके लिए भी देनी होती है परीक्षा?
कैसे बनते हैं जल्लाद, क्या इसके लिए भी देनी होती है परीक्षा?
फ्लाइट में कौन कौन से कोड होते हैं, किसका क्या होता है मतलब?
फ्लाइट में कौन कौन से कोड होते हैं, किसका क्या होता है मतलब?
दिल्ली में सड़क हादसों ने तोड़ा 6 साल का रिकॉर्ड, रोजाना हो रही इतनी मौतें
दिल्ली में सड़क हादसों ने तोड़ा 6 साल का रिकॉर्ड, रोजाना हो रही इतनी मौतें

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget