एक्सप्लोरर

अगर चांद अपनी जगह से गायब हो गया... तो क्या सच में 1 साल में 1000 से ज्यादा दिन होंगे?

Moon: जिस चांद के बारे में हमने कहानियों और किताबों में पढ़ा, सुना... सोचिए क्या होगा अगर वो अचानक अपनी जगह से गायब हो जाए? इसका गायब होना धरती पर कई बड़े बदलाव ला सकता है.

Fact About Moon: चांद पर हर जबान में बहुत सारी कहानियां, लोरियां और गीत आदि बने हुए हैं. इसके अलग अलग नाम भी हैं. धरती से तकरीबन तीन लाख 84 हजार किलोमीटर की दूरी पर चंद्रमा (Moon) स्थित है. रात के अंधकार में रोशनी देने वाला हमारा ये चांद बेहद ही खूबसूरत लगता है. लेकिन, क्या कभी आपने ये सोचा है कि अगर चंद्रमा नहीं होता तो धरती का क्या होता? अगर चांद अपनी जगह से गायब हो जाएगा तो क्या होगा? आइए आज इसका ही जवाब खोजते हैं... आज जानते हैं कि चांद के न होने से धरती पर क्या क्या बदलाव देखने को मिलेंगे...

रातें होंगी अंधेरी

आसमान में चांद के बाद शुक्र ग्रह (Venus) ही दूसरी सबसे चमकदार वस्तु है. लेकिन, यह भी आसमान को चांद जितना चमकदार नहीं बना सकता है. एक पूर्ण चंद्रमा चमकीले शुक्र ग्रह की तुलना में लगभग दो हजार गुना ज्यादा चमकीला होता है. ऐसे में अगर चांद आसमान से गायब हो जाएगा तो हमारी रातें अंधकारमय हो जाएंगी.

6 घंटे का होगा दिन

यह सभी को पता है कि एक दिन 24 घंटे का होता है. लेकिन, अगर चांद नहीं हुआ तो धरती पर एक दिन केवल छह से बारह घंटे का ही होगा. इस हिसाब से एक साल में दिनों की संख्या भी बढ़कर एक हजार से ज्यादा हो सकती हैं. चंद्रमा के गुरुत्वाकर्षण बल की वजह से पृथ्वी का घूमना धीमा होता है. जिसके कारण दिन 24 घंटे का होता है. लेकिन अगर चांद अपनी जगह से गायब हो जाएगा तो चांद का गुरुत्वाकर्षण बल नहीं होगा. इससे पृथ्वी तेजी से घूमेंगी और दिन तेजी से बीत जाएगा.

बदल जायेगा ज्वार का आकार

चांद के बिना पृथ्वी पर समुद्री ज्वार का आकार भी बदल जाएगा. चांद के बिना समुद्री ज्वार वर्तमान की तुलना में सिर्फ एक-तिहाई ही ऊंचे हो पाएंगे. उच्च ज्वार अभी की तुलना में बहुत छोटे होंगे और छोटे ज्वार और भी ज्यादा छोटे हो जाएंगे. ऐसा इसलिए होगा, क्योंकि सूरज भी ज्वार को प्रभावित करेगा, लेकिन सूरज का गुरुत्वाकर्ण बल कमजोर है इसलिए ज्वार छोटा ही रह जाएगा.

नहीं देख सकेंगे कभी सूर्य और चंद्र ग्रहण

चांद के नहीं होने से हम फिर कभी चंद्र ग्रहण या सूर्य ग्रहण नहीं देख पाएंगे. जब चांद नहीं होगा तो सूरज को ब्लॉक करने वाली कोई वस्तु नहीं होगी और इस वजह से सूर्य ग्रहण भी नहीं होगा. वहीं, दूसरी तरफ बिना चांद के चंद्र ग्रहण तो हो ही नहीं सकता है.

मौसम के होगा बदलाव

बिना चांद के पृथ्वी की धुरी का झुकाव समय के साथ बदलता रहेगा. जिससे पृथ्वी पर खतरनाक मौसमी बदलाव देखने को मिलेगा. वर्तमान में पृथ्वी 23.5 डिग्री पर झुकी हुई है, लेकिन चांद के बिना यह बहुत ज्यादा झुक सकती है या शायद झुकी ही रह सकती है. इस वजह से धरती पर हवा की रफ्तार में बढ़ोतरी होगी और अजीबोगरीब मौसम देखने को मिलेगा.

यह भी पढ़ें: सुबह उठते ही मोबाइल फोन क्यों नहीं देखना चाहिए? यह रहा इसका जवाब!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट के बाद जंतर-मंतर पर कितना कूड़ा छोड़ गए Gen Z?
CJP प्रोटेस्ट के बाद जंतर-मंतर पर कितना कूड़ा छोड़ गए Gen Z?
पाकिस्तान के अलावा कोई और मुस्लिम देश क्यों नहीं बना पाया परमाणु बम?
पाकिस्तान के अलावा कोई और मुस्लिम देश क्यों नहीं बना पाया परमाणु बम?
CJP के बाद E20 पार्टी और RHA ने उड़ाई नींद, इनके पीछे कौन?
CJP के बाद E20 पार्टी और RHA ने उड़ाई नींद, इनके पीछे कौन?
AK-47 कब चला सकती है पुलिस, क्या है भीड़ नियंत्रण की SOP?
AK-47 कब चला सकती है पुलिस, क्या है भीड़ नियंत्रण की SOP?

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
CJP से किया वादा तोड़ा? सरकार के इस कदम पर भड़के आशुतोष रांका
CJP से किया वादा तोड़ा? सरकार के इस कदम पर भड़के आशुतोष रांका
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
किसने इन्हें जन्म दिया और…, कंगना का कॉकरोच प्रदर्शनकारियों पर तंज
किसने इन्हें जन्म दिया और…, कंगना का कॉकरोच प्रदर्शनकारियों पर तंज
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
Embed widget