एक्सप्लोरर

क्या आपको Cotton Swab से अपने कान साफ करने चाहिए? जवाब पढ़िए

कान में खुजली होने पर या सफाई के लिए ज्यादातर लोग कॉटन बड्स का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा करना काफी नुकसानदायक होता है? आइए समझते हैं इससे क्या नुकसान होता है.

How to clean Earvax: ईयर बड्स लगभग हर घर में मिल जायेंगे. लोग इसका इस्तेमाल ईयर वैक्स या फिर यूं कहें कि अपने कानों को साफ करने के लिए करते हैं. हालांकि, हेल्थ केयर प्रोफेशनल्स कान साफ करने के लिए ईयरबड का इस्तेमाल न करने की सलाह देते हैं. कानों से इयरवैक्स निकालने के लिए या फिर कान खुजलाने के लिए लोग कॉटन बड्स का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन क्या आपको इनसे अपने कान साफ करने चाहिए?

कॉटन बड्स से कान साफ करना नहीं है सही

दरअसल, ईयर वैक्स एक प्राकृतिक पदार्थ है जो धूल, सूक्ष्मजीवों और पानी आदि से कानों को से बचाने के लिए शरीर खुद बनाता है. इसे कॉटन बड की मदद से हटाने की कोशिश करने से कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं.

वैक्स को नीचे धकेलती हैं इयर बड्स 

कानों के बाहरी हिस्से को ईयरबड्स से साफ करना ठीक है, लेकिन कानों के अंदरूनी हिस्से को इससे साफ करना सही नहीं होता है. असल में ये वैक्स को ईयर कैनाल की तरफ धकेल देते हैं और कभी-कभी तो वैक्स में मौजूद बाहरी कण भी अंदर चले जाते हैं. इसका ईयरड्रम पर बुरा असर पड़ता है. जिससे कान में दर्द और सुनने की क्षमता कम होने जैसी समस्या हो सकती है.

सफाई करने का कान का होता है खुद का मैकेनिज्म

आमतौर पर जब आप शॉवर लेते हैं तो पानी और साबुन आपके कानों में जाकर जमे हुए गैर जरूरी मैल को ढीला कर देता है, जिससे वह अपने आप निकल जाता है. कान की त्वचा एक स्पाइरल पैटर्न में बढ़ती है. इसलिए मृत त्वचा के साथ कान का मोम भी बाहर आ जाता है. चबाने, जम्हाई लेने और बात करने जैसे जबड़े के मूवमेंट के सहारे कान का मोम बाहर निकल आता है.

ईयर वैक्स करता है कानों की सुरक्षा

वैक्स कान को धूल, सूक्ष्मजीव और अन्य हानिकारक कणों से बचाता है. यह आपके कानों की त्वचा को चिकनाई भी देता है. इसके जीवाणुरोधी गुण संक्रमण को रोकने में भी मदद करते हैं. कानों की त्वचा रूखी होने पर कानों में संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए कानों को साफ करने के लिए ईयर बड का इस्तेमाल न करें. ज्यादा जरूरत महसूस होने पर इस संबंध में विशेषज्ञ डॉक्टर की सलाह लें.

यह भी पढ़ें - क्या होती हैं High Street? भारत की टॉप-10 सड़कों में इस शहर की हैं 4, मुंबई-दिल्ली काफी पीछे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे बनते हैं जल्लाद, क्या इसके लिए भी देनी होती है परीक्षा?
कैसे बनते हैं जल्लाद, क्या इसके लिए भी देनी होती है परीक्षा?
फ्लाइट में कौन कौन से कोड होते हैं, किसका क्या होता है मतलब?
फ्लाइट में कौन कौन से कोड होते हैं, किसका क्या होता है मतलब?
दिल्ली में सड़क हादसों ने तोड़ा 6 साल का रिकॉर्ड, रोजाना हो रही इतनी मौतें
दिल्ली में सड़क हादसों ने तोड़ा 6 साल का रिकॉर्ड, रोजाना हो रही इतनी मौतें
देश में आखिरी बार किस महिला को मिला था मृत्यु दंड, यहां जानें
देश में आखिरी बार किस महिला को मिला था मृत्यु दंड, यहां जानें

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
Embed widget