एक्सप्लोरर

चलती ट्रेन में पता कर सकते हैं कि कौन-सी सीट खाली है, फिर ऐसे कर सकते हैं उसे बुक

अगर आप अपने लिए ट्रेन में कोई सीट बुक करना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए ही हैं. क्योंकि, यहां हम हम आपको बर्थ स्टेटस (Berth Status) पता लगाने का तरीका बता रहे हैं, भले ही ट्रेन चल रही हो.

How To Check Seat Availability In Train: अगर आपको वेटिंग टिकट के साथ ट्रेन में सफर करना पड़ रहा है और आप कोई सीट पाना चाहते हैं, तो बड़े ही आसान तरीके से आप सीट पा सकते हैं. चंद मिनटों में आप पता लगा सकते हैं कि ट्रेन के किस डिब्बे में कौन-सी सीट खाली है, उसका क्या नंबर है. रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आप ट्रेन में खाली बर्थ का स्टेटस चेक कर सकते हैं. इसमें सहूलियत यह होगी कि आप टीटीई के जरिए वह सीट अपने नाम पर अलॉट करा सकते हैं. आइए इससे जुड़ा तरीका और इसके नियम जानते हैं.

IRCTC की वेबसाइट से मिलेगी जानकारी

इसके लिए आपको IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा. वेबसाइट के होम पेज पर आपको बुक टिकट का टैब मिलेगा. इसके ठीक ऊपर पीएनआर स्टेटस और चार्ट/वैकेंसी का टैब दिखाई देगा. जब आप इस चार्ट और वैकेंसी वाले आइकॉन पर किल्क करेंगे, तो रिजर्वेशन चार्ट और जर्नी डिटेल का टैब खुल जायेगा. यहां आपको ट्रेन नंबर, स्टेशन और यात्रा की तारीख समेत बोर्डिंग स्टेशन का नाम भरना होगा. यह जानकारी भरने के बाद सर्च करने पर क्लास और कोच के आधार पर सीटों की जानकारी आपके सामने खुलकर आ जायेगी. पूरा ब्यौरा यहीं मिल जायेगा कि किस कोच में कौन-कौन सी सीट खाली हैं.

ऑनलाइन रहता है खाली सीट का डाटा

पहले भारतीय रेल अगर यात्री वेटिंग टिकट पर यात्रा करते थे, तो सीट पाने के लिए उन्हें टीटीई से गुहार लगानी पड़ती थी. जिसके बाद काफी मशक्कत के बाद लोगों को ये सीट मिल पाती थीं. इसमें कई समस्याएं थीं. भारतीय रेलवे ने इन सभी समस्याओं का निपटान कर अब सीट उपलबध्ता का डाटा ऑनलाइन दिखाना शुरू कर दिया. इससे पारदर्शिता रहती है और जागरूक यात्री खाली बर्थ ढूंढकर अपनी यात्रा भी पूरी कर लेते हैं. अगर आप भी ट्रेन की खाली बर्थ को खोजना चाहते हैं तो आप इस लिंक https://www.irctc.co.in/online-charts/ पर क्लिक करके बर्थ स्टेटस का पता लगा सकते हैं. इसके लिए लॉग-इन करना जरूरी है. 

ध्यान में रखने वाली बात

गौरतलब है कि यह डाटा एक सिस्टम पर आधारित है. रिजर्वेशन लिस्ट से पहले चार्ट के आधार पर वेबसाइट पर डाटा अपलोड रहता है. पहला चार्ट ट्रेन खुलने से चार घंटे पहले तैयार होता है. जबकि, दूसरे चार्ट के तहत सीटों की उपलब्धता देखने का विकल्प दूसरा चार्ट तैयार होने के बाद ही मिलेगा. सीट भरने या किसी यात्री के न पहुंचने पर टीटीई यह जानकारी ऑनलाइन अपडेट करते हैं.

यह भी पढ़ें - क्या होगा अगर पृथ्वी को ब्लैक होल अपने अंदर खींच ले? ऐसा भयानक होगा नज़ारा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sheikh Hasina Returning To Bangladesh: अगर बांग्लादेश पहुंची शेख हसीना तो क्या होगा, उनके लिए सबसे बड़ा खतरा क्या?
अगर बांग्लादेश पहुंची शेख हसीना तो क्या होगा, उनके लिए सबसे बड़ा खतरा क्या?
यूपी में बाकी 11,331 करोड़ का ट्रैफिक चालान, जानें टॉप 5 राज्यों का हाल
यूपी में बाकी 11,331 करोड़ का ट्रैफिक चालान, जानें टॉप 5 राज्यों का हाल
500 अरब डॉलर का माल इंपोर्ट करने की मजबूरी? जानिए अमेरिका से क्या-क्या खरीदेगा भारत
500 अरब डॉलर का माल इंपोर्ट करने की मजबूरी? जानिए अमेरिका से क्या-क्या खरीदेगा भारत
रीसेल में खरीदा फ्लैट तो क्या साथ मिलेगी पार्किंग? जानें क्या कहता है कानून
रीसेल में खरीदा फ्लैट तो क्या साथ मिलेगी पार्किंग? जानें क्या कहता है कानून

वीडियोज

Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
Friday South OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget