एक्सप्लोरर

अयोध्या में कुछ यूं बढ़ गए जमीन के भाव! जो 35 लाख की जमीन थी, आज इतने करोड़ से भी ज्यादा रेट

अयोध्या में प्रॉपर्टी के रेट तेजी से बढ़ रहे हैं. खासतौर से मंदिर के आसपास की जमीनें और तेजी से महंगी हो रही हैं. दरअसल, इस वक्त अयोध्या में मंदिर निर्माण के साथ-साथ और कई विकास कार्य हो रहे हैं.

अयोध्या की चर्चा इस वक्त पूरी दुनिया में है. 22 जनवरी को रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम देश के अब तक के सबसे बड़े कार्यक्रमों में से एक होगा. हालांकि, आज हम आपका ध्यान इस कार्यक्रम से इतर अयोध्या की धरती पर बढ़ते जमीन के दामों की ओर ले जाएंगे.

कहा जा रहा है कि जिस दिन सुप्रीम कोर्ट की ओर से राम जन्मभूमि के पक्ष में फैसला आया, उसी दिन से वहां जमीन के दाम आसमान छूने लगे. आज स्थिति ये है कि जो जमीन वहां कुछ साल पहले लाखों में थी आज करोड़ों में पहुंच गई है.

कोर्ट के फैसले के बाद कितना बढ़ा रेट

टाइम्स ऑफ इंडिया ने इस पर एक रिपोर्ट की है. उस रिपोर्ट में कहा गया है कि 2019 में जब सुप्रीम कोर्ट की ओर से फैसला राम मंदिर के पक्ष में आया तो उसके बाद से ही मंदिर के आसपास की जमीनों के रेट बढ़ने लगे. इसमें कम से कम 25 से 30 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई. वहीं आने वाले समय में अयोध्या में खासतौर से राम मंदिर के आसपास के इलाके में जमीनों के रेट और भी ज्यादा बढ़ने वाले हैं.

जबकि इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट दावा करती है कि अयोध्या में जमीन आज से पांच साल पहले जिस रेट पर मिल रही थी, आज उसमें पांच से 10 गुना की बढ़ोतरी देखी जा रही है. यानी अगर आज से पांच साल पहले कोई जमीन 35 लाख की थी तो आज वह जमीन तीन करोड़ से ज्यादा की हो गई है.

अयोध्या में निवेश करें तो कितना रिटर्न मिल सकता है

अयोध्या में जमीनों के रेट तेजी से बढ़ रहे हैं. खासतौर से मंदिर के आसपास की जमीनें और तेजी से महंगी हो रही हैं. दरअसल, इस वक्त अयोध्या में मंदिर के साथ-साथ और कई विकास कार्य हो रहे हैं. सरकार इस शहर को एक बड़े टूरिज्म स्पॉट की तरह देख रही है. हमने जब अयोध्या में रहने वाले आदित्य सिंह से इस बारे में बात की जो प्रॉपर्टी का काम करते हैं तो उन्होंने कहा कि मंदिर से 10 किलोमीटर के आसपास खाली जमीन का मिलना काफी मुश्किल है. अगर कोई जमीन मंदिर के एक दम पास मिल जाए तो उसका रेट 20 हजार प्रति वर्ग फुट से 25 हजार प्रति वर्ग फुट है. आदित्य का कहना है कि अगर आप आज यहां प्रॉपर्टी में निवेश करते हैं तो आने वाले दो चार साल में यह जमीन आपको 15 से 20 गुना रिटर्न दे सकती है.

ये भी पढ़ें: अंतरिक्ष सैटेलाइट व्यू से कैसा दिख रहा है अयोध्या में राम मंदिर? यहां देखें तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में फांसी के लिए कितनी पेंडेंसी? देखें आंकड़े
भारत में फांसी के लिए कितनी पेंडेंसी? देखें आंकड़े
भारत में जंतर-मंतर, तो अमेरिका-ब्रिटेन समेत दूसरे देशों में कहां होते हैं बड़े प्रदर्शन?
भारत में जंतर-मंतर, तो अमेरिका-ब्रिटेन समेत दूसरे देशों में कहां होते हैं बड़े प्रदर्शन?
मदर ऑफ ऑल बम..कितना ताकतवर है, कौन से शहर पलक झपकते हो जाएंगे स्वाहा?
मदर ऑफ ऑल बम..कितना ताकतवर है, कौन से शहर पलक झपकते हो जाएंगे स्वाहा?
जब तक मुस्कान के साथ जेल में रहेगी छोटी बेटी, क्या तब तक फांसी भी नहीं होगी?
जब तक मुस्कान के साथ जेल में रहेगी छोटी बेटी, क्या तब तक फांसी भी नहीं होगी?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget