एक्सप्लोरर

सहारा रेगिस्तान में अचानक कैसे आ गया इतना पानी? जानें क्या इससे पहले भी ऐसा हुआ है

हाल ही में सहारा रेगिस्तान में हुई बारिश और उसके बाद आई बाढ़ चर्चाओं का विषय बनी हुई है. ऐसे में चलिए जानते हैं कि आखिर सहारा रेगिस्तान में इतना पानी आया कहां से?

अफ्रीका का सहारा रेगिस्तान दुनिया का सबसे बड़ा गर्म रेगिस्तान माना जाता है. हालांकि इन दिनों ये रेगिस्तान हाल ही में 2 दिन हुई भारी बारिश के कारण बाढ़ की चपेट में आ गया. यह घटना दुनियाभर में चर्चा का विषय बनी हुई है. 50 साल बाद ऐसी घटना देखने को मिली है. इससे पहले 1974 में 6 साल के सूखे के बाद भारी बारिश हुई थी. लोगों के मन में सवाल ये खड़ा हो रहा है कि आखिर इतने बड़े रेगिस्तान में अचानक इतना पानी आया कहां से? ऐसे में चलिए इस सवाल का जवाब जानते हैं.

सहारा रेगिस्तान में कैसे आई बाढ़?

सहारा रेगिस्तान में अचानक आई बाढ़ के कई कारण बताए जा रहे हैं. दरअसल वैश्विक तापमान में वृद्धि और जलवायु परिवर्तन के कारण मौसम के पैटर्न में बदलाव हो रहा है. इससे रेगिस्तानी क्षेत्रों में भी अचानक और भारी बारिश की घटनाएं देखने को मिल रही हैं. हालांकि अनुमान है कि अफ्रीका में सक्रिय मौसमी सिस्टम भी इस तरह की घटनाओं के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं. उदाहरण के लिए, मानसून के दौरान अचानक आने वाली तूफान या चक्रवात इस तरह की स्थिति पैदा कर सकते हैं. इसके अलावा सहारा रेगिस्तान के कुछ हिस्से ऐसे हैं जहां पहाड़ों और घाटियों की उपस्थिति के कारण बारिश का पानी एक जगह जमा हो जाता है और बाढ़ की स्थिति बन जाती है.

यह भी पढ़ें: दुनिया के इन देशों में मिलिट्री से डरती है सरकार, कभी भी हो जाता है तख्तापलट

अगले 1500 सालों में हरा-भरा हो जाएगा सहारा रेगिस्तान

वैज्ञानिकों का अनुमान है कि अगले 1500 सालों में सहारा का रेगिस्तान हरा-भरा हो जाएगा. ऐसा अनुमान इसलिए भी लगाया जा रहा है क्योंकि धरती इस दौरान अपनी धुरी 22 से 24.5 डिग्री तक झ़ुक जाएगी. गौरतलब है कि सहारा नाम अरबी शब्द सहरा से लिया गया है, इसका मतलब मरुस्थल होता है.

यह भी पढ़ें: 34 साल की यह भारतीय जादूगरनी अब तक है कुंवारी, वजह जान लेंगे तो उनकी नजरों से भी भागेंगे दूर

कितने वर्ग किलोमीटर में फैला सहारा रेगिस्तान?

आपको जानकर हैरानी होगी कि सहारा रेगिस्तान 92 लाख वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैला हुआ है, जो भारत के दोगुने से भी ज्यादा है. गौरतलब है कि यह दुनिया का सबसे बड़ा रेगिस्तान है जो नॉर्थ, सेंट्रल और वेस्ट अफ्रीका के 10 देशों में फैला हुआ है. जिसमें माली-मोरक्को, मौरितानिया, अल्जीरिया, ट्यूनीशिया, लीबिया, नाइजर, चाड, सूडान और मिस्र जैसे देश शामिल हैं.                

यह भी पढ़ें: हैदराबाद में उड़ गए पटाखों की दुकान के चीथड़े, जानें ऐसी दुकानों को लेकर क्या होते हैं नियम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Insect Without Head : बिना सिर के हफ्तों जिंदा रह सकता है यह जीव, मौत भी मान लेती है हार!
बिना सिर के हफ्तों जिंदा रह सकता है यह जीव, मौत भी मान लेती है हार!
Bank Locker Tips: बैंक लॉकर से गायब हो जाए पैसा तो क्या करें, कहां से मिलेगा वापस?
बैंक लॉकर से गायब हो जाए पैसा तो क्या करें, कहां से मिलेगा वापस?
पाकिस्तान में जेल में बंद कैदी का कौन कराता है इलाज, सरकार या घरवाले?
पाकिस्तान में जेल में बंद कैदी का कौन कराता है इलाज, सरकार या घरवाले?
US Driving License As Voter ID Card: जैसे भारत में वोटर कार्ड, वैसे अमेरिका में मतदान के लिए क्या जरूरी?
जैसे भारत में वोटर कार्ड, वैसे अमेरिका में मतदान के लिए क्या जरूरी?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
Embed widget