एक्सप्लोरर

हैदराबाद में उड़ गए पटाखों की दुकान के चीथड़े, जानें ऐसी दुकानों को लेकर क्या होते हैं नियम

हैदराबाद में हाल ही में एक पटाखे की दुकान में आग लग गई और देखते ही देखते वो पूरी तरह खाक हो गई. ऐसे में चलिए जानते हैं कि पटाखे की दुकान लगाने को लेकर आखिर नियम क्या होते हैं.

हाल ही में हैदराबाद के आबिद इलाके में एक पटाखों की दुकान में भीषण आग लग गई. इस दौरा आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दमकल कर्मियों का तक आग बुझाने के लिए अंदर जाना मुश्किल हो गया था. इस आग की चपेट में दुकान के बाहर खड़े कई वाहन भी आ गए. इस विस्फोट ने एक बार फिर सुरक्षा नियमों के पालन न करने के गंभीर परिणामों को उजागर किया है. इस हादसे में कई लोग घायल हुए और आसपास के इलाके में भारी तबाही मची. इस घटना ने एक बार फिर से इस बात पर जोर दिया है कि पटाखों की दुकानों को चलाने के लिए सख्त सुरक्षा नियमों का पालन करना कितना जरूरी है. ऐसे में चलिए जानते हैं कि आखिर पटाखे की दुकान चलाने के लिए क्या नियम होते हैं.

यह भी पढ़ें: दुनिया के इन देशों में मिलिट्री से डरती है सरकार, कभी भी हो जाता है तख्तापलट

पटाखे की दुकान चलाने के लिए क्या होते हैं नियम?

पटाखे की दुकान शुरू करने से पहले दुकानदारों को उनके नियम और कानून ध्यान रखने होते हैं. बता दें पटाखों की दुकान चलाने के लिए सबसे पहले लाइसेंस लेना अनिवार्य है. इसके अलावा नियम ये भी है कि दुकान को आवासीय इलाकों से दूर और खुले स्थान पर होना चाहिए. साथ ही दुकान में आग बुझाने के उपकरण होने चाहिए और पटाखों को सुरक्षित तरीके से रखा जाना चाहिए. हालांकि कुछ राज्यों में पटाखों की बिक्री पर प्रतिबंध लगा होता है या कुछ विशेष अवसरों पर ही इसकी अनुमति होती है.

यह भी पढ़ें: एयरलाइन को कितनी महंगी पड़ती है एक धमकी? खर्च जान लेंगे तो धमकाने वाले को पानी पी-पीकर कोसेंगे

क्या हो सकते हैं विस्फोट के कारण?

पटाखों की दुकानों में विस्फोट के कई कारण हो सकते हैं. जैसे कई बार दुकानदार अवैध और कम गुणवत्ता वाले पटाखे बेचते हैं, जो विस्फोट का कारण बन सकते हैं. साथ ही दुकानों में अक्सर सुरक्षा नियमों का पालन नहीं किया जाता है, जैसे कि पटाखों को सुरक्षित तरीके से रखना और आग बुझाने के उपकरणों का होना. बिजली के शॉर्ट सर्किट से भी पटाखों की दुकान में आग लग सकती है. कभी-कभी अराजकतत्व भी इस तरह की आग लगाने के काम करते हैं.                                             

यह भी पढ़ें: कितनी तरह के होते हैं एयर प्यूरीफायर, क्या PM2.5 और PM10 से बचने के लिए अलग-अलग एयर प्यूरीफायर जरूरी हैं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रीस में डेस्टिनेशन वेडिंग कितनी महंगी, काव्या मारन रचाने जा रहीं शादी
ग्रीस में डेस्टिनेशन वेडिंग कितनी महंगी, काव्या मारन रचाने जा रहीं शादी
सरकार से बगावत की कहां-कैसी सजा, किन देशों में दे दी जाती है मौत?
सरकार से बगावत की कहां-कैसी सजा, किन देशों में दे दी जाती है मौत?
कौन-सा देश सबसे ज्यादा बर्बाद करता है खाना, कहां सबसे कम?
कौन-सा देश सबसे ज्यादा बर्बाद करता है खाना, कहां सबसे कम?
दिल्ली के कनॉट प्लेस का क्या है इतिहास, अंग्रेजों के जमाने में कैसी थी यह जगह?
दिल्ली के कनॉट प्लेस का क्या है इतिहास, अंग्रेजों के जमाने में कैसी थी यह जगह?

वीडियोज

Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget