एक्सप्लोरर

Independence Day 2023 Special: सिर्फ इन खास लोगों को होता है अपनी गाड़ी पर तिरंगा झंडा लगाने का अधिकार

Independence Day 2023: भारतीय झंडा संहिता 2002 की धारा IX के अनुसार, सिर्फ इन खास लोगों को ही अपनी गाड़ी पर तिरंगा लगाने का अधिकार है. इसके अलावा जो लोग भी ऐसा करते हैं वो कानूनन अपराध करते हैं.

Independence Day 2023 Special: स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त को आपने नोटिस किया होगा कि बहुत से लोग अपनी गाड़ी पर तिरंगा झंडा लगाकर चलते हैं, हालांकि, ये पूरी तरह से गैरकानूनी है. भारतीय झंडा संहिता के अनुसार अपनी गाड़ी पर तिरंगा झंडा लगाने का अधिकार सिर्फ कुछ खास लोगों को ही है. इन लोगों के अलावा अगर किसी ने तिरंगा झंडा अपनी गाड़ी पर लगाया तो ये गैरकानूनी होगा. चलिए जानते हैं कि आखिर ये खास लोग होते कौन हैं.

कौन लोग लगा सकते हैं अपनी गाड़ी पर तिरंगा?

भारतीय झंडा संहिता 2002 की धारा IX के अनुसार, सिर्फ इन खास लोगों को ही अपनी गाड़ी पर देश की शान तिरंगा लगाने का अधिकार है. इनमें जो लोग शामिल हैं उनके नाम इस तरह हैं-

राष्ट्रपति
उप-राष्ट्रपति
राज्यपाल और उप-राज्यपाल
विदेशों में स्थित भारतीय मिशनों/पोस्टों के अध्यक्ष उन देशों में जहां कि वे नियुक्त हों
प्रधानमंत्री और अन्य केबिनेट मंत्री
केन्द्र के राज्यमंत्री और उपमंत्री
राज्यों और संघ शासित क्षेत्रों में मुख्यमंत्री और अन्य केबिनेट मंत्री
राज्यों और संघ शासित क्षेत्रों के राज्य मंत्री और उप मंत्री
अध्यक्ष, लोक सभा
उपाध्यक्ष, राज्य सभा
उपाध्यक्ष, लोक सभा
राज्यों में विधान परिषदों के अध्यक्ष
राज्यों और संघ शासित क्षेत्रों में विधान सभाओं के अध्यक्ष
राज्यों में विधान परिषदों के उपाध्यक्ष
राज्यों और संघ शासित क्षेत्रों में विधान सभाओं के उपाध्यक्ष
भारत के मुख्य न्यायाधिपति (चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया)
उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश (सुप्रीम कोर्ट के जज)
उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधिपति (हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस)
उच्च न्यायालयों के न्यायाधीश (हाई कोर्ट के जज)

घर में कैसे झंडा फहराया जा सकता है?

आपको बता दें 2002 से पहले तक भारतीय लोग सिर्फ स्वतंत्रता दिवस या फिर गणतंत्र दिवस के दिन ही झंडा फहरा सकते थे. हालांकि, अब ऐसा नहीं है. दरअसल, भारतीय झंडा संहिता 2002 के भाग-दो पैरा 2.2 के खंड (11) में बताया गया कि अगर कोई भारतीय अपने घर में झंडा फहराना चाहता है तो वो पूरे दिन और रात फहरा सकता है. लेकिन झंडा फहराते समय आपको इस बात का ख्याल रखना होगा कि तिरंगा किसी भी तरह से फटे ना. इसके साथ ही घर में झंडा जब भी फहराया जाए तो इस बात का ख्याल रखा जाए कि झंडा खुली जगह पर लगा हो और तिरंगे से ऊपर कोई और झंडा ना हो.

ये भी पढ़ें: Independence Day 2023 Special: क्या फोन कवर पर तिरंगे का छपा होना गैरकानूनी है? जानिए ऐसा करने पर कितनी सजा होगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस देश में कैसे दी जाती है मौत की सजा? SC में याचिका के बीच जानें
किस देश में कैसे दी जाती है मौत की सजा? SC में याचिका के बीच जानें
Electric Shock: कुछ लोगों को क्यों नहीं लगता बिजली का झटका, क्या है वजह?
कुछ लोगों को क्यों नहीं लगता बिजली का झटका, क्या है वजह?
मौत के कितने दिन बाद तक हो सकता है पोस्टमॉर्टम, बॉडी कैसे करते हैं प्रिजर्व?
मौत के कितने दिन बाद तक हो सकता है पोस्टमॉर्टम, बॉडी कैसे करते हैं प्रिजर्व?
इंसान की आंख क्या-क्या देख सकती है, कितने Megapixel के बराबर?
इंसान की आंख क्या-क्या देख सकती है, कितने Megapixel के बराबर?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget