एक्सप्लोरर

वैष्णो देवी से लेकर कमाख्या मंदिर तक, आखिर ऊंचाई पर क्यों बनाए जाते हैं मंदिर?

भारत के ज्यादातर देवी मंदिर पहाड़ों पर ही क्यों बनाए गए हैं? चाहे जम्मू की वैष्णो देवी हो, गुवाहाटी की कामाख्या मंदिर हो, हरिद्वार की मनसा माता हो या हिमाचल की ज्वाला देवी और नयना देवी.

भारत एक ऐसा देश है जिसे मंदिरों की भूमि कहा जाता है. यहां हर गली, हर गांव और हर शहर में कोई न कोई मंदिर जरूर मिल जाएगा. लेकिन क्या आपने कभी गौर किया है कि भारत के ज्यादातर प्रसिद्ध देवी मंदिर पहाड़ों की ऊंचाई पर ही क्यों बनाए गए हैं. चाहे जम्मू की वैष्णो देवी हो, गुवाहाटी की कामाख्या मंदिर हो, हरिद्वार की मनसा माता हो या फिर हिमाचल की ज्वाला देवी और नयना देवी हो, ये सभी शक्तिपीठ और देवी मंदिर पहाड़ियों या ऊंची जगहों पर स्थित हैं. यहां तक कि श्रद्धालु लाख कठिनाइयों के बावजूद, पहाड़ चढ़कर देवी के दर्शन करने जाते हैं.ऐसे में चलिए आज जानते हैं कि वैष्णो देवी से लेकर कमाख्या मंदिर तक आखिर ऊंचाई पर मंदिर क्यों बनाए जाते हैं. 

आखिर ऊंचाई पर मंदिर क्यों बनाए जाते हैं?

वैष्णो देवी से लेकर कमाख्या मंदिर तक ऊंचाई पर मंदिर बनाने की वजह अलग-अलग बताई जाती है. हिंदू धर्म के अनुसार, यह पूरी दुनिया पंच तत्वों से बनी है. जिसमें जल, वायु, अग्नि, पृथ्वी और आकाश शामिल है. इन पांच तत्वों के अपने-अपने देवता भी हैं, लेकिन इन सभी से ऊपर मानी जाती माता दुर्गा है. जिन्हें शक्ति का रूप कहा गया है. साथ ही शक्ति सबसे ऊपर और सबसे बड़ी मानी जाती है, इसलिए उनका स्थान भी ऊंचाई पर, पहाड़ों पर ही माना गया है. पहाड़ों को धरती का मुकुट और सिंहासन भी कहा जाता है, और शक्ति उसी मुकुट पर विराजमान रहती हैं. यही वजह है कि देवी मंदिर ऊंचाई पर बनाए जाते हैं.  

वहीं प्राचीन काल में ऋषि-मुनि और तपस्वी लोग अपनी साधना, तप और ध्यान के लिए ऐसे स्थान चुनते थे जहां शांति और एकांत हो, उन्हें पता था कि इंसान धीरे-धीरे सारी मैदानी जमीनों पर बस्तियां बसा लेना, शोर-शराबा बढ़ जाएगा, लेकिन पहाड़ों पर एकांत हमेशा बना रहेगा. इसलिए उन्होंने पहाड़ों को आध्यात्मिक केंद्र के रूप में चुना और वहीं पर मंदिर, आश्रम और साधना केंद्र बनाए. पहाड़ों पर भीड़ कम होती है, शुद्ध हवा और वातावरण मिलता है, ध्यान और जप में मन जल्दी लगता है, वहां का प्राकृतिक सौंदर्य मन को शांति देता है, इन सभी कारणों से देवी के मंदिर ऊंचे स्थानों पर बनाए गए ताकि श्रद्धालु वहां जाकर सिर्फ पूजा ही नहीं, बल्कि शांत एक्सपीरियंस भी कर सकें. 

ऊंचाई पर मंदिर क्यों बनाए जाते हैं वैज्ञानिक कारण?

विज्ञान भी कहता है कि ऊंचाई पर हवा शुद्ध होती है, प्रदूषण कम होता है और शारीरिक बीमारियां कम होती हैं. ऐसे वातावरण में  इंसान का शरीर और मन दोनों एक्टिव और हेल्दी रहते हैं. इसलिए पहाड़ों पर स्थित मंदिरों में जाने से श्रद्धालुओं को फिजिकल और मेंटल शांति दोनों मिलते हैं. देवी मंदिरों का पहाड़ों पर होना सिर्फ धार्मिक मान्यता नहीं है, इसके पीछे कई तार्किक, आध्यात्मिक और वैज्ञानिक कारण भी हैं. जैसे ऊंचाई शक्ति का प्रतीक है, एकांत और शांति साधना के लिए जरूरी है, नेचुरल खूबसूरती मन को फ्रेश करती है और ऊंचाई पर हेल्थ बेहतर होती है. 

यह भी पढ़ें : आखिर पीला ही क्यों होता है जेसीबी के बुलडोजर का रंग, पहली बार इसे किस रंग में रंगा गया था?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उज्जैन की शाही मस्जिद किसने बनवाई थी, आखिर क्या है इसका इतिहास?
उज्जैन की शाही मस्जिद किसने बनवाई थी, आखिर क्या है इसका इतिहास?
चांद पर हथौड़ा और पंख एक साथ गिराए जाएं तो क्या पहले गिरेगा, जानें ग्रैविटी का खेल?
चांद पर हथौड़ा और पंख एक साथ गिराए जाएं तो क्या पहले गिरेगा, जानें ग्रैविटी का खेल?
LPU के मालिक अशोक मित्तल कितने अमीर, जानें उनकी नेटवर्थ?
LPU के मालिक अशोक मित्तल कितने अमीर, जानें उनकी नेटवर्थ?
एक UPI पेमेंट पर सरकार को कितना पैसा मिलता है, जानें हर ट्रांजेक्शन का पूरा हिसाब?
एक UPI पेमेंट पर सरकार को कितना पैसा मिलता है, जानें हर ट्रांजेक्शन का पूरा हिसाब?

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उज्जैन शाही मस्जिद को लेकर ओवैसी पर भड़के गिरिराज, कहा- ‘पाकिस्तान बनाने की...’
उज्जैन शाही मस्जिद को लेकर ओवैसी पर भड़के गिरिराज, कहा- ‘पाकिस्तान बनाने की...’
2027 वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख
2027 वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
दिल्ली की झुग्गी में 728 में से 727 नाम काटे, राहुल ने SIR पर उठाए सवाल
दिल्ली की झुग्गी में 728 में से 727 नाम काटे, राहुल ने SIR पर उठाए सवाल
Exclusive: PoK में प्रदर्शनकारियों का बड़ा ऐलान, शहबाज-मुनीर की उड़ेगी नींद!
Exclusive: PoK में प्रदर्शनकारियों का बड़ा ऐलान, शहबाज-मुनीर की उड़ेगी नींद!
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
केंद्र सरकार लाई पशुधन बीमा पोर्टल, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं?
केंद्र सरकार लाई पशुधन बीमा पोर्टल, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं?
Embed widget