एक्सप्लोरर

अंतरिक्ष यात्रियों के स्पेससूट से लेकर रॉकेट तक, सब सफेद ही क्यों होते हैं... जानिए वजह

स्पेस को लेकर सभी देश लगातार रिसर्च कर रहे हैं. लेकिन क्या आपने कभी ये ध्यान दिया है कि स्पेस में जाने वाले अंतरिक्षयात्रियों का सूट और रॉकेट का रंग हमेशा सफेद क्यों होता है? जानिए इसके पीछे की वजह.

अंतरिक्ष की दुनिया रहस्यों से भरी हुई है. दुनियाभर के वैज्ञानिक इन रहस्यों को सुलझाने के लिए रिसर्च कर रहे हैं. भारतीय मूल की अमेरिका अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स फिलहाल अंतरिक्ष में फंसी हुई हैं. इस दौरान बीते 16 जनवरी को उन्होंने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन यानी ISS पर स्पेस वॉक किया था, जिस दौरान उन्होंने सफेद स्पेससूट पहना हुआ था. लेकिन सवाल ये है कि आखिर स्पेस में स्पेससूट से लेकर विमान तक का रंग सफेद क्यों होता है. 

रहस्यों से भरी अंतरिक्ष की दुनिया

बता दें कि अंतरिक्ष की दुनिया को रहस्यों से भरी हुई है. वहीं इन रहस्यों को सुलझाने के लिए सभी देशों के वैज्ञानिक लगातार प्रयास कर रहे हैं. यही कारण है कि अमेरिका,भारत समेत कई देशों की स्पेस एजेंसियों की तरफ से स्पेस में एस्ट्रोनॉट्स को भेजा जाता है. आपने फोटो, वीडियो में देखा होगा कि अंतरिक्ष में या अंतरिक्ष यान में एस्ट्रोनॉट्स को एक खास तरह का स्पेस सूट पहनना पड़ता है. इस दौरान आपने एस्ट्रोनॉट्स को अक्सर सफेद रंग में देखा होगा. हालांकि कई मौकों पर कुछ एस्ट्रोनॉट्स ऑरेंज रंग का कपड़ा भी पहनते हैं. लेकिन क्या आप इसकी वजह जानते हैं. 

स्पेस में व्हाइट सूट 

आपने अक्सर देखा होगा कि अंतरिक्षयात्री खासकर सफेद रंग वाला सूट स्पेस में पहनकर जाते हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अंतरिक्षयात्री हमेशा सफेद रंग का ही सूट क्यों पहनते हैं, इसके अलावा पीला, नीला,लाल रंग का सूट क्यों नहीं पहनते हैं. आज हम आपको इसके पीछे की मुख्य वजह बताएंगे. बता दें कि स्पेस में किसी अंतरिक्षयात्री को भेजने से पहले वैज्ञानिक यान के अलावा उस व्यक्ति के वजन, खान-पान और कपड़ों से जुड़े सभी चीजों पर बारीकी से काम करते हैं. इसमें से एक स्पेस में एस्ट्रोनॉट्स व्हाइट कलर का सूट भी है. दरअसल व्हाइट कलर सूरज की रोशनी को रिफ्लेक्ट करता है और अंतरिक्ष के काले वातावरण में ये रंग आसानी से दिखाई दे जाता है. इसलिए स्पेस में इसी सूट का इस्तेमाल किया जाता है. इस सूट में वॉटर कूलिंग सिस्टम होता है, जो अंतरिक्ष में सरवाइव करने में मदद करता है. 

रॉकेट क्यों होता है सफेद?

इसके अलावा आपने देखा होगा कि स्पेस में जाने वाले स्पेसक्राफ्ट का रंग सफेद होता है. जानकारी के मुताबिक स्पेसक्राफ्ट का रंग सफेद रखने के पीछे की वजह ये है कि सफेद रंग स्पेसक्राफ्ट को गर्म होने से बचाता है. खासतौर पर इसके अंदर क्रायोजेनिक प्रोपलेंट्स को लॉन्चपैड पर और लॉन्चिंग के दौरान सूर्य के रेडिएशन के संपर्क में आने के परिणामस्वरूप गर्म होने से बचाने के लिए इसका रंग सफेद रखा जाता है.

ये भी पढ़ें:अमेरिका की पहाड़ियों पर किसने लिखा था Hollywood, इसमें कितना खर्चा आया था?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या चुनाव लड़ने के लिए दोषसिद्ध पर लगाई जा सकती है रोक, क्या हैं नियम?
क्या चुनाव लड़ने के लिए दोषसिद्ध पर लगाई जा सकती है रोक, क्या हैं नियम?
अपने नागरिक को दी गई मौत पर सऊदी पर क्या कार्रवाई कर सकता है बांग्लादेश?
अपने नागरिक को दी गई मौत पर सऊदी पर क्या कार्रवाई कर सकता है बांग्लादेश?
बड़े आंदोलनों से उभरे नए चेहरे... अब कहां हैं उनका ठिकाना?
बड़े आंदोलनों से उभरे नए चेहरे... अब कहां हैं उनका ठिकाना?
फ्रांस से इटली तक क्यों मचा है बवाल, हिंसक प्रदर्शनों की वजह क्या?
फ्रांस से इटली तक क्यों मचा है बवाल, हिंसक प्रदर्शनों की वजह क्या?

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वियतनाम जाने की चर्चा के बीच कांग्रेस ने शेयर की राहुल गांधी की तस्वीर, क्या कुछ कहा?
वियतनाम जाने की चर्चा के बीच कांग्रेस ने शेयर की राहुल गांधी की तस्वीर, क्या कुछ कहा?
UP के महासमर से पहले अखिलेश को फिर आई आजम की याद, 349 दिन बाद होगी मुलाकात
UP के महासमर से पहले अखिलेश को फिर आई आजम की याद, 349 दिन बाद होगी मुलाकात
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
'उन्हें बहुत पहले ही...' भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर मोहम्मद शमी का बड़ा बयान
'उन्हें बहुत पहले ही...' भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर मोहम्मद शमी का बड़ा बयान
Tiger Shroff Firing Case: दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, हथियार मॉड्यूल का किया खुलासा, चार गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
यूपी में 11 सीटों पर चुनाव, जानें सपा और बीजेपी के कौन हैं प्रत्याशी
यूपी में 11 सीटों पर चुनाव, जानें सपा और बीजेपी के कौन हैं प्रत्याशी
Pickle Storage Tips: सालों-साल नहीं खराब होगा अचार! जार में न करें ये 1 बड़ी भूल
सालों-साल नहीं खराब होगा अचार! जार में न करें ये 1 बड़ी भूल
Embed widget