एक्सप्लोरर

दिवाली पर क्या करते हैं श्रीलंका के लोग, क्या यहां मनाया जाता है ये त्योहार

श्रीलंका में तमिल हिंदू समुदाय धूमधाम से दिवाली मनाता है और इस दिन पब्लिक हॉलिडे भी होता है. यहां दिवाली पर लोग सुबह तेल स्नान करते हैं और घरों के बाहर चावल के आटे से रंगोली बनाते हैं.

दिवाली का त्योहार अंधकार पर विजय का पर्व माना जाता है, इसे पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है. दिवाली के त्योहार को भारत में ही नहीं बल्कि विश्व में कई देशों में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है. इन्हीं देशों में श्रीलंका भी एक ऐसा देश है जहां दिवाली का त्योहार भारत की तरह ही धूमधाम से मनाया जाता है. यहां दिवाली के दिन पब्लिक हॉलिडे होता है. श्रीलंका में ज्यादातर तमिल भाषी समुदाय के लोग दिवाली मनाते हैं. कई लोग मानते हैं कि रावण के साम्राज्य में दिवाली नहीं मनाई जाती होगी, लेकिन ऐसा नहीं है रावण के साम्राज्य में भी राम का त्योहार उतनी ही धूमधाम से मनाया जाता है.

दिवाली पर क्या करते है श्रीलंका के लोग

दिवाली के त्योहार को श्रीलंका में लैम क्रियॉन्ग के नाम से मनाते हैं. श्रीलंका के तमिल हिंदू लोग इस दिन सुबह जल्दी उठकर तेल से स्नान करते है. यहां इस दिन घरों के बाहर चावल के आटे से मेहमानों के स्वागत के लिए घरों के मुख्य द्वार पर रंगोली बनाने की परम्परा है. इसके अलावा श्रीलंका में दिवाली के दिन लोग केले के पत्तों से बने दीपक जलाकर सेलिब्रेट करते है. यहां दिवाली पर लोग लैंपों में मोमबत्तियां, एक सिक्का और धूप रखते हैं और फिर इसे नदी में प्रवाहित कर देते हैं.

कोलम्बो के प्राचीन मंदिर में पूजा 

श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में दिवाली की शाम को सभी हिंदू समुदाय के लोग यहां के प्राचीन शिव मंदिर पोन्नम्बलवनेश्वर देवस्थानम में पूजा-अर्चना करने जाते हैं. यहां दिवाली के दिन राम के स्वागत में दीप जलाए जाते हैं इस दिन यहां मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की जाती है. कई लोगों का मानना है कि श्रीलंका में दिवाली सिर्फ कोलंबो में ही मनाई जाती है, लेकिन ऐसा नहीं है श्रीलंका में दिवाली पूरे देश जहां जहां हिंदू समुदाय के लोग रहते है वहां मनाई जाती है.

बुराई पर अच्छाई की जीत के लिए मनाई जाती है दिवाली 

श्रीलंका रावण का साम्राज्य था यहां आज भी रावण को भगवान की तरह पूजा जाता है. इसलिए श्रीलंका में दिवाली पर राम की रावण पर जीत का जिक्र नहीं किया जाता, बल्कि बुराई पर अच्छाई की जीत पर जोर दिया जाता है. इस दिन श्रीलंका में भी लोग भारत की ही तरह नए कपड़े पहनते है. सभी को दिवाली की बधाई दी जाती है और आने वाले साल का स्वागत किया जाता है. श्रीलंका की ही तरह म्यांमार, नेपाल, सिंगापुर, मलेशिया और यूरोपियन देशों में भी दिवाली धूमधाम से मनाई जाती है.

ये भी पढ़ें - आखिर सुबह-सुबह ही बांग क्यों देता है मुर्गा? जान लीजिए आज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

80 साल में कितनी बदली भारत की सुरक्षा? अभी कितनी है सैन्य ताकत
80 साल में कितनी बदली भारत की सुरक्षा? अभी कितनी है सैन्य ताकत
अंतरिक्ष में इंसान रो भी नहीं सकता, आंखों से बाहर क्यों नहीं आते आंसू?
अंतरिक्ष में इंसान रो भी नहीं सकता, आंखों से बाहर क्यों नहीं आते आंसू?
कौन है 'विमल पान मसाला' कंपनी का मालिक, कितनी है कमाई?
कौन है 'विमल पान मसाला' कंपनी का मालिक, कितनी है कमाई?
'विमल पान मसाला' एड पर शाहरूख-अजय देवगन को नोटिस, क्या हो सकता है एक्शन?
'विमल पान मसाला' एड पर शाहरूख-अजय देवगन को नोटिस, क्या हो सकता है एक्शन?

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
Embed widget