एक्सप्लोरर

दिल्ली को आज ही मिला था राजधानी का ताज, जान लीजिए क्या थी सबसे बड़ी वजह

New Delhi the capital of India: अपने आलीशान शानो शौकत के लिए फेसम दिल्ली को दिल्ली को आज से 113 साल पहले 12 दिसंबर 1911 को भारत की राजधानी के लिए कोलकाता के विकल्प के रूप में चुना गया था.

New Delhi the capital of India: देश की राजधानी दिल्ली को आज हर कोई जानता है, यहां देशभर के तमाम राज्यों से आए लोग रहते हैं और यहीं बस जाते हैं. कम ही लोग ये बात जानते हैं कि दिल्ली पहले भारत की राजधानी नहीं हुआ करती थी, दिल्ली को ये दर्जा आज से 113 साल पहले 12 दिसंबर 1911 को मिला. इससे पहले कोलकाता देश की राजधानी था. उस समय के तत्कालीन गवर्नर जनरल लॉर्ड हार्डिंग्स ने 1911 में यह कहा था कि नई राजधानी दिल्ली होगी. चलिए आज हम आपको बताते हैं कि आखिर दिल्ली में ऐसा क्या खास था कि दिल्ली को ही राजधानी के लिए चुना गया. 

दिल्ली ही राजधानी क्यों
दिल्ली को राजधानी के रूप में चुनने के पीछे अंग्रेजों की एक बड़ी सोची समझी रणनीति थी. 1857 की क्रांति के दौरान अंग्रेजों के शासन की सुरक्षा दिल्ली में ही हुई थी. उस समय के विद्रोह को यहां दबा दिया गया था. अंग्रेजों के लिए सुरक्षा के नजरिए से दिल्ली सबसे सुरक्षित और महत्वपूर्ण शहरों में से एक था. इसके अलावा उस समय के वाइस रॉय यहीं रिज में रह रहे थे. इस समय दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति का जो ऑफिस है वह उस समय के वाइस रॉय का रेजिडेंस था.

इसके अलावा दिल्ली देश के मध्य में थी, जहां से पूरे देश में आसानी से पहुंच बनाई जा सकती थी, कोलकाता देश के पश्चिमी छोर पर स्थित थी जिसके चलते बाकी हिस्सों में पहुंचने और निगरानी करने में दिक्कत होती थी.

बंगाल विभाजन को कमजोर करने की भी सोच 
बंगाल उस समय देश के स्वतंत्रता के सबसे प्रमुख केंद्रों में से एक बन चुका था, इसके अलावा साल 1905 में बंगाल का विभाजन के बाद स्वदेशी आंदोलन और विरोध को एक नई गति मिली. इस कारण भी अंग्रेज सरकार कोलकाता से हटाकर इस आंदोलन को दबाना चाहती थी.

किसकी सलाह पर बनी दिल्ली राजधानी
25 अगस्त,1911 को शिमला से वाइस रॉय लॉर्ड हार्डिंग का एक पत्र  ब्रिटिश सरकार को जाता है जिसमें लिखा होता है कि 'ब्रिटेन का कलकत्ता की तुलना में दिल्ली को राजधानी बनाकर राज करना बेहतर विकल्प होगा'. इसके अलावा इस पत्र में दिल्ली के मौसम का भी जिक्र किया गया था जो अंग्रेजों के लिए सही था.

भारत की राजधानी बनने के 20 सालों के बाद 13 फरवरी, 1931 को नई दिल्ली का उद्घाटन किया गया. यह उद्घाटन लॉर्ड इरविन ने किया था. इस दौरान डाक तार विभाग ने छह डाक टिकट भी जारी किए थे. अंग्रेजों के इस नई राजधानी की पहली इमारत के रूप में  पुराना सचिवालय या ओल्ड सेक्रेटेरिएट को बनाया गया. इसका डिजाइनर ई. मोनटगे थॉमस था. उसके बाद लगातार दिल्ली का नक्शा बदलता रहा. 1956 में यह केंद्र शासित प्रदेश बना और 1991 के 69 वें संशोधन में इसको राष्ट्रीय राजधानी का दर्जा दिया गया.

इसे भी पढ़ें- ज्यादा से ज्यादा कितने दिन तक की मिल सकती है पैरोल? जान लीजिए जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

16.2 करोड़ में नीलाम गांधी जी का हस्तलिखित विचार, जानें इसमें क्या लिखा?
16.2 करोड़ में नीलाम गांधी जी का हस्तलिखित विचार, जानें इसमें क्या लिखा?
मेघालय हिंसा, क्या है इनर लाइन परमिट और नई पर्यटक गाइडलाइन?
मेघालय हिंसा, क्या है इनर लाइन परमिट और नई पर्यटक गाइडलाइन?
दिल्ली में क्यों नहीं बन सकती बुर्ज खलीफा जैसी इमारत, क्या हैं दिक्कतें?
दिल्ली में क्यों नहीं बन सकती बुर्ज खलीफा जैसी इमारत, क्या हैं दिक्कतें?
कौन-कौन से बॉलीवुड सितारे चलाते हैं जिम, जानें किसकी फीस सबसे ज्यादा?
कौन-कौन से बॉलीवुड सितारे चलाते हैं जिम, जानें किसकी फीस सबसे ज्यादा?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget