500 लोगों की करनी है दावत, जानिए कितना आएगा खाने का खर्च?
क्या आप भी घर में 500 मेहमानों की बड़ी दावत रखने की सोच रहे हैं? कैटरिंग सर्विस से लेकर खुद हलवाई बुक करने तक, जानें वेज और नॉन-वेज मेन्यू के हिसाब से प्रति प्लेट का पूरा खर्च

भारत में शादियां, वर्षगांठ या कोई भी पारिवारिक उत्सव तब तक अधूरा माना जाता है, जब तक कि उसमें मेहमानों के लिए शानदार खाने-पीने की व्यवस्था न हो. अगर आपके घर में भी कोई बड़ा फंक्शन होने वाला है और आप 500 लोगों की दावत की प्लानिंग कर रहे हैं, तो सबसे पहला सवाल दिमाग में यही आता है कि आखिर खाने का कुल खर्च कितना आएगा. बजट का सही अंदाजा न होने के कारण कई बार लोग जरूरत से ज्यादा पैसा खर्च कर बैठते हैं. आइए जानते हैं कि एक सामान्य से लेकर वीआईपी स्तर की दावत का खर्चा कितना बैठता है.
कैटरिंग का खर्च किस तरह तय होता है?
दावत का कुल खर्च पूरी तरह से इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस तरह का मेन्यू चुन रहे हैं और किस कैटरर को ऑर्डर दे रहे हैं. मार्केट में कैटरिंग का हिसाब हमेशा पर प्लेट यानी प्रति व्यक्ति के हिसाब से तय किया जाता है. इश एक प्लेट की कीमत में कैटरर आपके मेन्यू में शामिल डिशेज की संख्या और उनकी क्वालिटी के आधार पर अपना रेट कार्ड बताते हैं, जो अलग-अलग बजट के हिसाब से बदल जाता है.
लो- बजट बेसिक मेन्यू का खर्च
अगर आप बहुत ही साधारण और बजट फ्रेंडली दावत रखना चाहते हैं, तो बाजार में इसका रेट 200 से 300 रुपये प्रति प्लेट होता है. इस बेसिक मेन्यू में आमतौर पर एक या दो सूखई सब्जियां, एक पनीर की सब्जी, दाल फ्राई, बूंदी या मिक्स रायता, पूरी-तवा रोटी, साधारण चावल और मिठाई के नाम पर गुलाब जामुन शामिल होती है. यदि आप 200 रुपये प्रति प्लेट के हिसाब से 500 लोगों का हिसाब लगाएं, तो आपका कुल खर्च लगभग 1 लाख से 1.5 लाख रुपये के बीच बैठता है.
स्टैंडर्ड या मीडियम बजट का खर्च
आजकल ज्यादातर लोग स्टैंडर्ड या थोड़ा मॉडर्न मेन्यू पसंद करते हैं, जिसमें मेहमानों को खाने के थोड़े ज्यादा विकल्प मिलते हैं. इस मेन्यू में दो तरह के वेलकम ड्रिंक्स, दो-तीन तरह के स्टार्टर्स या स्नैक्स शामिल होते हैं. मेन कोर्स में दो तरह की आलीशान पनीर की सब्जियां, मिक्स वेज, कहाड़ी मशरूम, दाल मखनी, दो-तीन तरह की रोटियां और दो तरह की मिठाइयां होती है. इस तरह के स्टैंडर्ड मेन्यू का बाजार भाव 400 से 600 रुपये प्रति प्लेट के बीट बैठता है. इसके मुताबिक 500 लोगों की दावत का कुल खर्च 2 लाख से 3 लाख तक आ सकता है.
लक्जरी मेन्यू का खर्च
यदि फंक्शन बुहत बड़ा है और आप खाने में किसी भी तरह की कमी नहीं छोड़ना चाहते, तो लक्जरी कैटरिंग का विकल्प चुना जाता है. इस वीआईपी मेन्यू में लाइव काउंटर, पांच से छह तरह के महंगे स्टार्टर्स, अंतरराष्ट्रीय व्यंजन, तरह-तरह की महंगी मिठाइयां और स्पेशल ड्रिंक्स शामिल होते हैं.
बड़ों और बच्चों के लिए अलग-अलग फूड जोन बनाए जाते हैं. इस तरह की हाई-क्लास कैटरिंग का खर्च 800 रुपये से लेकर 1500 रुपये प्रति प्लेट या उससे भी ऊपर जा सकता है. ऐसे में 500 लोगों के लिए कुल खर्च 4 लाख रुपये से शुरू होकर 7.5 लाख रुपये तक पहुंच जाता है.
यह भी पढ़ें: ट्रैवल कर रहे हैं? स्किन केयर के लिए अपने बैग में जरूर रखें ये सामान
अतिरिक्त खर्चों का भी रखें ध्यान
सिर्फ प्लेट का रेट तय कर लेने से दावत का खर्च पूरा नहीं होता, कुछ ऐसे भी एक्स्ट्रा खर्चे होते हैं जो बाद में बजट बिगाड़ देते हैं. इनमें सबसे प्रमुख है सर्विस स्टाफ और वेटर्स की फीस, जो कई बार कैटरर अलग से जोड़ते हैं. इसके अलावा तंदूर के लिए कोयला, गैस सिलेंडर का खर्च, कचरा साफ करने वाले मजदूर और बर्तन का किराया भी अलग से देना पड़ सकता है. पानी के पाउट्स या बोतलों का खर्च भी अलग से जुड़ता है.
यह भी पढ़ें: बड़े काम के हैं पान के डंठल, घरेलू नुस्खों में ऐसे करें इस्तेमाल






















