एक्सप्लोरर

बड़े काम के हैं पान के डंठल, घरेलू नुस्खों में ऐसे करें इस्तेमाल

 पान के पत्ते तो आपने कई बार इस्तेमाल किए होंगे, लेकिन क्या आप उनके डंठल के बारे में जानते हैं? पारंपरिक नुस्खों में इनका इस्तेमाल कई तरह से किया जाता है. जानिए कैसे ?

पान का इस्तेमाल आमतौर पर पूजा-पाठ, पान बनाने और कुछ पारंपरिक घरेलू नुस्खों में किया जाता है. पान का पत्ता खाने के बाद अक्सर उसका डंठल फेंक दिया जाता है, लेकिन पारंपरिक तरीकों में इसे भी काम का माना जाता है. कुछ लोग पान के पत्ते और डंठल का इस्तेमाल पेट की परेशानी, मुंह की सफाई और सर्दी-खांसी जैसी दिक्कतों के लिए करते हैं. .

पाचन और गैस की परेशानी 

पान के पत्तों के साथ इसके डंठल का इस्तेमाल भी कई पारंपरिक घरेलू नुस्खों में किया जाता रहा है. माना जाता है कि पान के डंठल को अजवाइन या सौंफ के साथ पानी में उबालकर तैयार किया गया काढ़ा पाचन से जुड़ी परेशानियों को दूर करता है . खासकर पेट में भारीपन, गैस और अपच जैसी दिक्कतों के लिए लोग इस तरह के घरेलू नुस्खे अपनाते हैं. पर ध्यान रखें , हर व्यक्ति के शरीर पर इनका असर एक जैसा नहीं होता. इसलिए पेट की परेशानी लगातार बनी रहे तो केवल घरेलू उपायों पर निर्भर रहने के बजाय डॉक्टर से सलाह लेना लें

दांतों और मसूड़ों परेशानी में कारगर

पान के पत्तों का इस्तेमाल पारंपरिक रूप से मुंह की सफाई और दांतों-मसूड़ों की देखभाल से जुड़े कुछ घरेलू उपायों में भी किया जाता है. पुराने समय में लोग पान के पत्तों को अलग-अलग तरीकों से इस्तेमाल करते थे. पान के डंठल को पीसकर उसमें थोड़ा नमक या सरसों का तेल मिलाकर दांतों और मसूड़ों की सफाई के लिए इस्तेमाल किया जाता है  दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना ब्रश करना, दांतों के बीच की सफाई करना और समय-समय पर दंत चिकित्सक से जांच कराना जरूरी है. अगर मसूड़ों से खून आता है, सूजन रहती है या दांत में दर्द होता है, तो घरेलू नुस्खे अपनाने के बजाय सही इलाज कराना चाहिए.

यह भी पढ़ें : पूजा घी और खाने वाले घी में क्या होता है अंतर? कैसे सेहत को पहुंचता है नुकसान

सर्दी-खांसी और कफ में पारंपरिक इस्तेमाल

पान के पत्तों का इस्तेमाल कुछ पारंपरिक घरेलू नुस्खों में गले की परेशानी, खांसी और कफ के लिए भी किया जाता है कुछ लोग पान के पत्ते के रस को शहद के साथ मिलाकर इस्तेमाल करने की परंपरा का जिक्र करते हैं.   इससे खांसी या कफ ठीक होने की गारंटी नहीं होती. खांसी लंबे समय तक बनी रहे, सांस लेने में परेशानी हो, तेज बुखार आए या सीने में दर्द हो, तो डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है. खासकर बच्चों को पान के डंठल या उसका रस देने से पहले चिकित्सकीय सलाह लेनी चाहिए. 

यह भी पढ़ें : सुबह उठते ही पैर के तलवे दर्द होते हैं? ये हो सकती है वजह

Disclaimer: पान के डंठल का इस्तेमाल कुछ पारंपरिक घरेलू नुस्खों में किया जाता है, लेकिन इसके फायदे अभी पूरी तरह साबित नहीं हैं.  किसी भी परेशानी या ज्यादा समस्या में सुरक्षित इलाज के लिए डॉक्टर की सलाह लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

निर्जला गौड़ इस वक्त  ABP Live की लाइफस्टाइल डेस्क पर इंटर्न के तौर पर काम कर रही हैं. वह मंदसौर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में अपनी डिग्री कर रही हैं. इससे पहले वह  EBNW Stories में कंटेंट राइटर के तौर पर इंटर्नशिप कर चुकी हैं. डिजिटल जर्नलिज्म और कंटेंट क्रिएशन में उनकी खास रुचि है. आसान, आकर्षक और रिलेटेबल अंदाज में कहानियों को पेश करना और पाठकों तक जानकारी को प्रभावी तरीके से पहुंचाना उनकी खासियत है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

नींद पूरी फिर भी सुबह-सुबह महसूस हो रही थकान, शरीर में इस चीज की है कमी
नींद पूरी फिर भी सुबह-सुबह महसूस हो रही थकान, शरीर में इस चीज की है कमी
रह-रहकर आ रही खांसी, कहीं पॉल्यूशन का शिकार तो नहीं हो गए आप?
रह-रहकर आ रही खांसी, कहीं पॉल्यूशन का शिकार तो नहीं हो गए आप?
वर्क लाइफ बैलेंस के लिए क्या है 52/17 रूल, इससे कैसे बढ़ती है प्रोडक्टिविटी?
वर्क लाइफ बैलेंस के लिए क्या है 52/17 रूल, इससे कैसे बढ़ती है प्रोडक्टिविटी?
Personalised Cancer Vaccinel: क्या कैंसर का इलाज करेगी वैक्सीन? ट्रायल में 42% तक घटा खतरा
क्या कैंसर का इलाज करेगी वैक्सीन? ट्रायल में 42% तक घटा खतरा
Advertisement

वीडियोज

Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!
Bollywood News: राम-सीता के प्रेम में डूबा ‘मंगल रंग’, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल! (25.10.26)
Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
शाहीन अफरीदी ने सबसे तेज 150 विकेट लेने में तोड़ा अख्तर और वकार का रिकॉर्ड
शाहीन अफरीदी ने सबसे तेज 150 विकेट लेने में तोड़ा अख्तर और वकार का रिकॉर्ड
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली पर गिरिराज सिंह का निशाना, 'अर्बन-नक्सल...'
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली पर गिरिराज सिंह का निशाना, 'अर्बन-नक्सल...'
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
Embed widget