एक्सप्लोरर

ट्रैवल कर रहे हैं? स्किन केयर के लिए अपने बैग में जरूर रखें ये सामान

घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो कपड़ों के साथ स्किन केयर का सामान रखना न भूलें. सफर में धूप, धूल और बदलते मौसम के बीच ये चीजें आपकी स्किन को सॉफ्ट और हेल्दी रखने में मदद करेंगी.

घूमने जाने की तैयारी में हम अक्सर कपड़े, जूते और मेकअप तो पैक कर लेते हैं, लेकिन स्किन केयर का सामान भूल जाते हैं. सफर के दौरान धूप, धूल, पसीने और एसी में रहने से स्किन ड्राई और बेजान होने लगती  है. ऐसे में अपने बैग में कुछ स्किन केयर जरूर रखें, ताकि ट्रिप के दौरान भी स्किन की देखभाल आसानी से हो सके.

सनस्क्रीन और फेस वॉश रखें साथ

ट्रैवल के दौरान सनस्क्रीन सबसे जरूरी चीजों में से एक है. घूमते समय लंबे वक्त तक बाहर रहने से स्किन पर धूप का असर पड़ता है. इसलिए SPF 30 या उससे ज्यादा वाला ब्रॉड-स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन रखें. बाहर निकलने से करीब 15 मिनट पहले इसे लगाएं और हर दो घंटे में दोबारा लगाएं. पसीना आने या तैरने के बाद भी इसे दोबारा लगाना जरूरी है.

इसके साथ अपने स्किन टाइप के हिसाब से माइल्ड फेस वॉश भी रखें. इससे चेहरे पर जमा धूल, पसीना और गंदगी साफ करने में मदद मिलेगी. बार-बार चेहरा धोने और तेज स्क्रब इस्तेमाल करने से बचें, क्योंकि इससे स्किन में रूखापन बढ़ता है.

यह भी पढ़ें : मौसम के साथ इस झील का पानी बदलता है रंग, कैसे कर सकते हैं यहां की यात्रा?

मॉइस्चराइजर और लिप बाम न भूलें

लंबे सफर, ठंडी हवा और एसी में रहने से स्किन ड्राई हो जाती है. इसलिए बैग में मॉइस्चराइजर जरूर रखें. अगर आपकी स्किन ऑयली है, तो हल्का मॉइस्चराइजर चुनें, जबकि ड्राई स्किन के लिए हैवी क्रीम. चेहरा धोने के बाद इसे लगाने से स्किन में नमी बनी रहती है. इसके अलावा, लिप बाम और छोटी हैंड क्रीम भी साथ रखें. सफर के दौरान होंठ फटने और हाथों की स्किन रूखी होने की परेशानी होती है. धूप में ज्यादा समय बिताने वाले हैं, तो SPF वाला लिप बाम चुनें. 

मेकअप रिमूवर और जरूरी छोटी चीजें रखें

अगर आप ट्रिप पर मेकअप करती हैं, तो उसे हटाने के लिए माइल्ड क्लींजर या मेकअप रिमूवर साथ रखें. रात में सोने से पहले चेहरा साफ करना न भूलें.

इसके अलावा, एक साफ छोटा तौलिया, कॉटन पैड और जरूरत के हिसाब से लिप बाम या मॉइस्चराइजर का छोटा पैक भी रखे ताकि सफर के दौरान बार बार बड़ा बेग खोलने की तकलीफ न हो. सफर में पहली बार कोई नया स्किन केयर प्रोडक्ट इस्तेमाल करने से बचें, क्योंकि इससे एलर्जी या जलन हो सकती है. प्रोडक्ट की छोटी पैकिंग रखने से बैग में जगह भी बचेगी और सामान ले जाना भी आसान होगा.

यह भी पढ़ें : Neem Karoli Baba: सिर्फ कैंची धाम नहीं, भारत में कहां-कहां नीब करौरी बाबा के मंदिर?

निर्जला गौड़ इस वक्त  ABP Live की लाइफस्टाइल डेस्क पर इंटर्न के तौर पर काम कर रही हैं. वह मंदसौर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में अपनी डिग्री कर रही हैं. इससे पहले वह  EBNW Stories में कंटेंट राइटर के तौर पर इंटर्नशिप कर चुकी हैं. डिजिटल जर्नलिज्म और कंटेंट क्रिएशन में उनकी खास रुचि है. आसान, आकर्षक और रिलेटेबल अंदाज में कहानियों को पेश करना और पाठकों तक जानकारी को प्रभावी तरीके से पहुंचाना उनकी खासियत है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

क्रेज या दीवानगी? फिलाटेली पासपोर्ट के लिए रात 2 बजे से लगीं लंबी कतारें
क्रेज या दीवानगी? फिलाटेली पासपोर्ट के लिए रात 2 बजे से लगीं लंबी कतारें
Neem Karoli Baba: सिर्फ कैंची धाम नहीं, भारत में कहां-कहां नीब करौरी बाबा के मंदिर?
सिर्फ कैंची धाम नहीं, भारत में कहां-कहां नीब करौरी बाबा के मंदिर?
Kerala Tour Package: हाउसबोट में रात और 5 खूबसूरत शहर! IRCTC लाया केरल घूमने का धांसू पैकेज
हाउसबोट में रात और 5 खूबसूरत शहर! IRCTC लाया केरल घूमने का धांसू पैकेज
सर्दियों में हनीमून का बन रहा प्लान? ये हैं उत्तर भारत की खूबसूरत डेस्टिनेशन
सर्दियों में हनीमून का बन रहा प्लान? ये हैं उत्तर भारत की खूबसूरत डेस्टिनेशन
Advertisement

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
IPL 2027 के लिए कितनी टीमें ढूंढ रही है कप्तान? देखें पूरी लिस्ट
IPL 2027 के लिए कितनी टीमें ढूंढ रही है कप्तान? देखें पूरी लिस्ट
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
शिवा शर्मा हत्याकांड: जेल में पार्टी करना...श्रद्धा दुबे के हिस्ट्रीशीटर के साथ आए फोटो
शिवा शर्मा हत्याकांड: जेल में पार्टी करना...श्रद्धा दुबे के हिस्ट्रीशीटर के साथ आए फोटो
धान बोने के लिए कौनसी मिट्टी होती है बेस्ट, कैसे करें इसका इस्तेमाल?
धान बोने के लिए कौनसी मिट्टी होती है बेस्ट, कैसे करें इसका इस्तेमाल?
Embed widget