एक्सप्लोरर

क्या कार की तरह ट्रेन और प्लेन स्टार्ट करने के लिए चाबी चाहिए होती है?

ट्रेन के पास दो इंजन होते हैं एक इलेक्ट्रिक और दूसरा डीजल इंजन. दोनों को ही स्टार्ट करने का अलग अलग तरीका है. डीजल इंजन की बात करें तो इसे स्टार्ट करने के लिए एक अलग तरह की चाबी लगती है.

ट्रेन (Train) और प्लेन (Plane) में रोजाना लाखों करोड़ों लोग दुनियाभर में सफर करते हैं. लेकिन क्या आपने कभी खुद से ये सवाल किया है कि आखिर इसे स्टार्ट कैसे किया जाता है? क्या जैसे कार को स्टार्ट करने के लिए चाबी की जरूरत होती है, वैसे ही प्लेन और ट्रेन को भी स्टार्ट करने के लिए चाबी चाहिए. चलिए जानते हैं कि ट्रेन और प्लेन कैसे स्टार्ट होते हैं और इनका पूरा प्रोसेस क्या होता है.

क्या ट्रेन में चाबी लगती है

ट्रेन के पास दो इंजन होते हैं एक इलेक्ट्रिक और दूसरा डीजल इंजन. दोनों को ही स्टार्ट करने का अलग अलग तरीका है. डीजल इंजन की बात करें तो इसे स्टार्ट करने के लिए एक अलग तरह की चाबी लगती है. यह एक हैंडल की तरह होता है. दरअसल, जब डीजल इंजन को स्टार्ट करना होता है तब उसे रिवर्स करते समय एक तरह का हैंडल लगा देते हैं, जिसे आप ट्रेन की चाबी भी कह सकते हैं.

इसी की मदद से ट्रेन को गति भी दी जाती है. वहीं इलेक्ट्रिक इंजन को शुरू करने के लिए एक अलग तरह की प्रक्रिया होती है. इसे शुरू करने के लिए सबसे पहले पैंटोग्राफ को हवा के प्रेशर से पूरी तरह से भर देते हैं, इसके बाद कनेक्ट वायर को ऊपर की तरफ उठाकर सर्किट ब्रेकर को ऑन कर दिया जाता है. लेकिन सबसे खास बात की इस पूरी प्रक्रिया को एक खास चाबी के जरिए किया जाता है, जिसे रेलवे की भाषा में जेड पीटी या पैंटो की कहा जाता है. हालांकि, अब जो नए इलेक्ट्रिक इंजन आए हैं, उन्हें स्टार्ट करने के लिए चाबी की जरूरत नहीं पड़ती वो एक स्विच से ऑन ऑफ होते हैं.

प्लेन को कैसे स्टार्ट करते हैं?

प्लेन ट्रेन और कार से बिल्कुल अलग है, वो जमीन पर नहीं चलती बल्कि हवा में उड़ती है. इसलिए उसे स्टार्ट करने का तरीका भी थोड़ा अलग है. दरअसल, प्लेन को स्टार्ट करने के लिए कोई खास तरह की चाबी नहीं होती है, लेकिन इसे ढेर सारे स्विच और एक लीवर की मदद से शुरू किया जाता है. प्लेन को स्टार्ट करने के लिए सबसे पहले पायलट कुछ स्विच्स को ऑन करते हैं, जिसके बाद प्लेन के डैशबोर्ड पर लगी सभी लाइटें और इंडिकेटर्स जलने लगते हैं. इसके बाद प्लेन को आगे की ओर बढ़ाने के लिए लिवर को पुश किया जाता है, प्लेन को टेकऑफ करने के लिए भी इसी लिवर का इस्तेमाल किया जाता है.

ये भी पढ़ें: आखिर दुपहिया वाहनों की हेडलाइट हमेशा On क्यों रहती है? क्या इससे उनकी बैटरी खराब नहीं होती...?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नकली दवा बेचने पर कितने साल की होती है सजा, क्या हैं इसके नियम?
नकली दवा बेचने पर कितने साल की होती है सजा, क्या हैं इसके नियम?
कैसे बनते हैं जल्लाद, क्या इसके लिए भी देनी होती है परीक्षा?
कैसे बनते हैं जल्लाद, क्या इसके लिए भी देनी होती है परीक्षा?
फ्लाइट में कौन कौन से कोड होते हैं, किसका क्या होता है मतलब?
फ्लाइट में कौन कौन से कोड होते हैं, किसका क्या होता है मतलब?
दिल्ली में सड़क हादसों ने तोड़ा 6 साल का रिकॉर्ड, रोजाना हो रही इतनी मौतें
दिल्ली में सड़क हादसों ने तोड़ा 6 साल का रिकॉर्ड, रोजाना हो रही इतनी मौतें

वीडियोज

CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget