एक्सप्लोरर

क्या ये अजगर सच में इंसान निगल सकता है, जानिए इस जीव का हैरान करने वाला सच

अजगर के बारे में कहा जाता है कि अगर उसका शिकार बड़ा है तो वह उसे निगलने से पहले अपनी जकड़ में लेता है. ऐसा अजगर इसलिए करता है ताकि वह शिकार के हड्डियों को तोड़ सके, जिससे उसे निगलने में आसानी हो.

अजगर सांपों में सबसे बड़ी प्रजाति होती है. ये जहरीले नहीं होते, लेकिन अपने शिकार को जकड़ कर और निगल कर मार सकते हैं. बचपन में हमने ऐसी कई कहानियां सुनी होंगी, जिसमें अजगर किसी इंसान को निगल जाता है. लेकिन क्या ये सच में हो सकता है. चलिए आज इसके बारे में विस्तार से जानते हैं. साथ ही जानेंगे कि बर्मीज अजगर कितने बड़े जानवर को निगल सकता है.

कितने बड़े होते हैं बर्मीज अजगर

बर्मीज अजगर (Python bivittatus) एक विशाल सांप है जो खासतौर से दक्षिण-पूर्व एशिया के उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में पाया जाता है. यह अजगर औसतन 3 से 4 मीटर (10 से 13 फीट) लंबा होता है. लेकिन कुछ बर्मीज अजगर 6 मीटर यानी लगभग 20 फीट तक के भी हो सकते हैं. वहीं बर्मीज अजगर के वजन की बात करें तो ये 90 किलोग्राम तक का हो सकता है. अब सवाल उठता है कि क्या ये किसी इंसान का शिकार कर सकता है.

क्या ये किसी इंसान का शिकार कर सकता है

हाल ही में बर्मीज अजगर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में 52 किलोग्राम की और लगभग 14.8 फुट लंबी मादा बर्मीज अजगर एक हिरण को निगलते हुए दिखाई दे रही है. इस हिरण का वजन लगभग 35 किलो के आसपास था. अब सवाल उठता है कि क्या ये अजगर किसी इंसान को भी निगल सकता है.

एक्सपर्ट के मुताबिक, बर्मीज अजगर अगर 14 से 15 फीट लंबा है तो वह 4 से 5 फीट लंबे इंसान को निगल सकता है. जर्नल रेप्टाइल्स एंड एम्फीबियन्स के एक्सपर्ट्स के मुताबिक, बर्मीज अजगर जब किसी बड़े जीव को निगलता है तो वह अपने जबड़े को 90 फीसदी से ज्यादा चौड़ा कर लेता है. हिरण वाले केस में बर्मीज अजगर ने अपने जबड़े को 93 फीसदी तक चौड़ा कर लिया था.

निगलने से पहले हड्डियां तोड़ता है

अजगर के बारे में कहा जाता है कि अगर उसका शिकार बड़ा है तो वह उसे निगलने से पहले अपनी जकड़ में लेता है. ऐसा अजगर इसलिए करता है ताकि वह उस बड़े जीव को निगलने से पहले उसकी जान ले सके और उसके हड्डियों को तोड़ सके ताकि निगलने में उसे आसानी हो. हालांकि, किसी बड़े इंसान को किसी अजगर ने निगल लिया, ऐसा केस जल्दी सुनने को नहीं मिलता. लेकिन बच्चों को लेकर कई केस हैं.

ये भी पढ़ें: कश्मीर के शेर...भारतीय सेना की वो खास यूनिट जो आतंकवादियों पर कभी रहम नहीं करती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी को विशेषाधिकार हनन का नोटिस, क्या इससे चली जाएगी सांसदी?
राहुल गांधी को विशेषाधिकार हनन का नोटिस, क्या इससे चली जाएगी सांसदी?
कैसे आग लगाते हैं फायर क्वाउड, सामान्य धुएं के बादल से कितने अलग?
कैसे आग लगाते हैं फायर क्वाउड, सामान्य धुएं के बादल से कितने अलग?
How Indore Manages Waste: कचरा कैसे साफ करता है इंदौर, बाकी शहर क्यों नहीं बन पाते नंबर-1?
कचरा कैसे साफ करता है इंदौर, बाकी शहर क्यों नहीं बन पाते नंबर-1?
Railway Signal System: लोको पायलट कितनी दूर से देख लेते हैं सिग्नल, कैसे रोकते हैं तेज रफ्तार ट्रेन?
लोको पायलट कितनी दूर से देख लेते हैं सिग्नल, कैसे रोकते हैं तेज रफ्तार ट्रेन?

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
Bulb Fuse Reason: बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
Sleeping With Earplugs: कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
Embed widget