एक्सप्लोरर

America vs China Military Power: चीन और अमेरिका में हो जाए सीधी लड़ाई तो कौन पड़ेगा भारी? जानें दोनों की मिलिट्री पॉवर

चीन और अमेरिका दुनिया के महाशक्ति देश हैं. अमेरिका मिलिट्री पॉवर में पहले नंबर पर है तो चीन तीसरे नंबर पर काबिज है. दोनों की मिलिट्री पॉवर, एयरफोर्स और हथियारों का दुनिया में कोई मुकाबला नहीं है.

America vs China Military Power: दुनिया की दो सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति वाले देश अमेरिका और चीन के बची ट्रेड वॉर शुरू हो गया है. अमेरिका ने चीन पर 50 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगाने की धमकी दी है, तो इसके जवाब में चीन ने भी चेताया है कि अगर उस पर टैरिफ लगाया गया तो बीजिंग भी चुप नहीं बैठेगा और जवाबी कार्रवाई करेगा. चीन ने इसे गलती के ऊपर गलती करार दिया है और कहा है कि अगर ट्रेड वॉर शुरू होता है तो चीन अपनी संप्रभुता, सुरक्षा और विकास के हितों की रक्षा करने में सक्षम है. 

दुनिया के दो शक्तिशाली देशों के बीच शुरू हुए इस आर्थिक युद्ध ने वैश्विक बाजार में हलचल मचा दी है. नतीजा यह हुआ कि शेयर बाजार में हाहाकार मच गया और निवेशकों के करोड़ों रुपये एक दिन में डूब गए. ऐसे में सवाल है कि अगर चीन और अमेरिका जैसे महाशक्ति देशों के बीच सीधी लड़ाई हो जाए तो क्या होगा? दोनों देशों की मिलिट्री पॉवर कितनी है? जानते हैं... 

दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश है अमेरिका

ग्लोबल फायर पॉवर इंडेक्स की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, मिलिट्री पॉवर में अमेरिका दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश है. पॉवर इंडेक्स में अमेरिका को 0.0744 अंक प्राप्त हैं. किसी भी देश के लिए अमेरिका का सीधे तौर पर मुकाबला करना मुश्किल है. अमेरिका की एयरफोर्स और आर्मी का दुनिया के किसी देश के पास जवाब नहीं है. आंकड़ों को देखें तो अमेरिका के पास 1,403,200 आर्मी जवान मौजूद हैं. इसके अलावा उसकी एयरफोर्स में 701,319 जवान हैं. अमेरिकन नेवी में भी 6 लाख से ज्यादा सैनिक हैं. अमेरिका के पास 13 हजार से ज्यादा एयरक्राफ्ट, 1790 फाइटर जेट्स, 5000 से ज्यादा हेलीकॉप्टर भी हैं. इसके अलावा अमेरिका की आर्मी दुनिया के सबसे शक्तिशाली हथियारों से लैस है. अमेरिका परमाणु शक्ति संपन्न देश भी है. 

चीन कितना ताकतवर?

अगर अमेरिका दुनिया का सबसे ताकतवर देश है और पॉवर इंडेक्स में पहले नंबर पर है तो चीन भी किसी मामले में पीछे नहीं है. ग्लोबल पॉवर इंडेक्स में चीन की सेना तीसरे नंबर पर आती है और इसे 0.0788 अंक प्राप्त हैं. चीन की सेना में 2,545,000 अर्मी पर्सनल हैं, तो वहीं चीन की एयरफोर्स में 4 लाख से ज्यादा जवान हैं. चीनी नौसेना में 3.80 लाख सैनिक हैं. चीन की एयरफोर्स के पास 3 हजार से ज्यादा एयरक्राफ्ट, 1212 फाइटर जेट, 281 अटैक हेलीकॉप्टर मौजूद हैं. इसके अलावा चीन के पास भी एक से बढ़कर एक हथियार मौजूद हैं और चीन भी परमाणु शक्ति संपन्न देश है. 

चीन और अमेरिका लड़े तो क्या होगा

गौरतलब है कि चीन और अमेरिका दुनिया के महाशक्ति देश हैं. अमेरिका मिलिट्री पॉवर में पहले नंबर पर है तो चीन तीसरे नंबर पर काबिज है. दोनों की मिलिट्री पॉवर, एयरफोर्स और हथियारों का दुनिया में कोई मुकाबला नहीं है. वहीं दोनों देश परमाणु हथियारों से भी लैस हैं. ऐसे में अगर चीन और अमेरिका के बीच सीधी जंग होती है तो पूरी दुनिया पर इसका असर होगा और भारी तबाही मचेगी. 

यह भी पढ़ें: यहां दुश्मनों मारने के बाद दिमाग निकालकर खा जाते थे इंसान, वैज्ञानिकों ने खोज लिए बिना खोपड़ी वाले कंकाल!

प्रांजुल श्रीवास्तव एबीपी न्यूज में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. फिलहाल फीचर डेस्क पर काम कर रहे प्रांजुल को पत्रकारिता में 9 साल तजुर्बा है. खबरों के साइड एंगल से लेकर पॉलिटिकल खबरें और एक्सप्लेनर पर उनकी पकड़ बेहतरीन है. लखनऊ के बाबा साहब भीम राव आंबेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता का 'क, ख, ग़' सीखने के बाद उन्होंने कई शहरों में रहकर रिपोर्टिंग की बारीकियों को समझा और अब मीडिया के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं. प्रांजुल का मानना है कि पाठक को बासी खबरों और बासी न्यूज एंगल से एलर्जी होती है, इसलिए जब तक उसे ताजातरीन खबरें और रोचक एंगल की खुराक न मिले, वह संतुष्ट नहीं होता. इसलिए हर खबर में नवाचार बेहद जरूरी है.

प्रांजुल श्रीवास्तव काम में परफेक्शन पर भरोसा रखते हैं. उनका मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ सूचनाओं को पहुंचाने का काम नहीं है, यह भी जरूरी है कि पाठक तक सही और सटीक खबर पहुंचे. इसलिए वह अपने हर टास्क को जिम्मेदारी के साथ शुरू और खत्म करते हैं. 

अलग अलग संस्थानों में काम कर चुके प्रांजुल को खाली समय में किताबें पढ़ने, कविताएं लिखने, घूमने और कुकिंग का भी शौक है. जब वह दफ्तर में नहीं होते तो वह किसी खूबसूरत लोकेशन पर किताबों और चाय के प्याले के साथ आपसे टकरा सकते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस देश में कैसे दी जाती है मौत की सजा? SC में याचिका के बीच जानें
किस देश में कैसे दी जाती है मौत की सजा? SC में याचिका के बीच जानें
Electric Shock: कुछ लोगों को क्यों नहीं लगता बिजली का झटका, क्या है वजह?
कुछ लोगों को क्यों नहीं लगता बिजली का झटका, क्या है वजह?
मौत के कितने दिन बाद तक हो सकता है पोस्टमॉर्टम, बॉडी कैसे करते हैं प्रिजर्व?
मौत के कितने दिन बाद तक हो सकता है पोस्टमॉर्टम, बॉडी कैसे करते हैं प्रिजर्व?
इंसान की आंख क्या-क्या देख सकती है, कितने Megapixel के बराबर?
इंसान की आंख क्या-क्या देख सकती है, कितने Megapixel के बराबर?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget