एक्सप्लोरर

गजब! साबुन की बट्टियों के जरिए पूरी बिल्डिंग को ही कर दिया शिफ्ट, जानिए आखिर ये कैसे हुआ पॉसिबल 

साबुन से खिसका दी पूरी की पूरी इमारत, गजब है ये तकनीक

 

 

किसी काम को करने का ठान लिया जाए तो कुछ भी नामुकिन नहीं है. दरअसल कनाडा के शहर नोवा स्कोटिया में ऐसी एक घटना हुई है, जिसने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है. आपने बिल्डिंग को शिफ्ट करने वाली तमाम टेक्नोलॉजी के बारे में सुना ज़रूर होगा. लेकिन आज हम उस तकनीक के बारे में बताएंगे, जिसके इस्तेमाल से पूरी की पूरी इमारत आराम से खिसक गई है. शहर नोवा स्कोटिया में 220 टन की इमारत को साबुन के ज़रिये 30 फीट दूर खिसका दिया गया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब तेजी से शेयर की जा रही है. 

साबुन की टिकियों से खिसकी बिल्डिंग


कनाडा के शहर नोवा स्कोटिया में जिस बिल्डिंग को खिसकाया गया है, वो 1826 में हैलिफैक्स में एक घर के रूप में बनाया गया था. लेकिन बाद में ये बिल्डिंग विक्टोरियन एल्मवुड होटल बन गया. जानकारी के मुताबिक अब इस इमारत को ढहाने की तैयारी चल रही थी, लेकिन रियल एस्टेट कंपनी गैलेक्सी प्रॉपर्टीज ने इसके खिसकाने का फैसला लेकर विंटेज बिल्डिंग को बचा लिया. बता दें कि कंस्ट्रक्शन फर्म ने इसके लिए साबुन की 700 टिकियों का इस्तेमाल किया है. कंपनी के मालिक शेल्डन रशटन ने बताया कि बिल्डिंग को स्टील फ्रेम में उतारने के लिए उन्होंने आइवरी साबुन का इस्तेमाल किया क्योंकि ये बहुत सॉफ्ट होता है.


30 फीट दूर शिफ्ट हुई इमारत


पूरे विश्व में ऐतिहासिक इमारतों को बचाने के लिए सरकार के साथ आम जनता भी खूब कोशिश करती है. लेकिन खर्च ज्यादा होने की वजह से उनका सपना पूरा नहीं हो पाता है. लेकिन कनाडा में कंस्ट्रक्शन कंपनी ने एक पुरानी इमारत को बचाने के लिए खूब मेहनत की है. इतना ही नहीं फेसबुक पर उन्होंने बिल्डिंग की शिफ्टिंग का एक टाइमलैप्स वीडियो शेयर किया है. वीडियो में होटल को साबुन की मदद से 30 फीट दूर खिसकाते हुए दिखाया गया है. कंपनी के मालिक शेल्डन के मुताबिक वे ऐसी और इमारतों के संरक्षित करने की योजना बना रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्टेडियम से एयरपोर्ट तक, पीएम मोदी के नाम पर किन मशहूर जगहों के नाम?
स्टेडियम से एयरपोर्ट तक, पीएम मोदी के नाम पर किन मशहूर जगहों के नाम?
शराब की दुकानों से एक दिन में कितना कमाती है दिल्ली, कितना होगा नुकसान?
शराब की दुकानों से एक दिन में कितना कमाती है दिल्ली, कितना होगा नुकसान?
कौन हैं शांति का नोबेल पाने वाली नावी पिल्लै, भारत से इनका क्या कनेक्शन?
कौन हैं शांति का नोबेल पाने वाली नावी पिल्लै, भारत से इनका क्या कनेक्शन?
दुनिया के कितने देशों की सत्ता उखाड़ चुके हैं Gen Z, यहां देख लें लिस्ट
दुनिया के कितने देशों की सत्ता उखाड़ चुके हैं Gen Z, यहां देख लें लिस्ट

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget