एक्सप्लोरर

Heropanti 2 Review: टाइगर श्रॉफ पर भारी पड़ी नवाजुद्दीन सिद्दीकी की विलेनपंती, जानिए कैसी है फिल्म

Heropanti 2: टाइगर श्रॉफ की फिल्म हीरोपंती 2 आज सिनेमाघरों पर रिलीज हो चुकी है. देखने जाने से पहले जान लीजिए कैसी है ये फिल्म.

Heropanti 2 Review: टाइगर श्रॉफ ने फिल्म हीरोपंती से अपना करियर शुरू किया था और अब हीरोपंती 2 आई है. इस बीच टाइगर ने ने एक एक्शन स्टार के तौर पर अपनी जगह बना ली है लेकिन ये फिल्म देखकर लगता है कि टाइगर कब तक ऐसा करते रहेंगे और हम कब तक ऐसी फिल्में झेलते रहेंगे. टाइगर श्रॉफ के साथ हीरोपंती 2 में तारा सुतारिया और नवाजुद्दीन सिद्दीकी लीड रोल में नजर आए हैं.

 कहानी- कहानी क्या है मुझे याद ही नहीं. बस यही कहानी है...थोड़ा थोड़ा याद है कि टाइगर बबलू नाम के हैकर हैं और नवाज विलेन. टाइगर को नवाज की बहन तारा सुतारिया से इश्क हो जाता है और बस फिर वही होता है जो हम सालों से देखते और झेलते आए हैं.

 एक्टिंग- फिल्म में नवाजुद्दीन छाए हुए हैं. नवाज ने लैला नाम के विलेन का किरदार निभाया है. जो लड़कियों की तरह ज्वैलरी पहनता है.नेल पॉलिश लगाता है. नवाज का अंदाज गजब का है.वो जब जब स्क्रीन पर आते हैं छा जाते हैं और उसी वक्त आपको लगता है कि टिकट के पैसे वसूल हुए हैं. नवाज का अंदाज देखने लायक है.टाइगर की एक्टिंग के बारे में क्या ही कहें.टाइगर ने वही किया है जो वो करते हुए हैं.टाइगर की फॉलोइंग कमाल की है.अब वक्त है वो कुछ नया करें. कुछ प्रयोग करें.इमोशनल सीन में टाइगर कॉमेडियन लगते हैं. एक ही चीज में जमते हैं और वो है एक्शन और डांस लेकिन ये सब हम बहुत देख चुके. बार बार एक ही चीज के पैसे क्यों दें और ये सब टाइगर हमें इंस्टाग्राम पर भी दिखा देते हैं.

तारा सुतारिया ने इतनी ओवरएक्टिंग की है कि आज तो ओवर एक्टिंग भी बुरा मान गई होगी. टाइगर की मुंह बोली मां के किरदार में अमृता सिंह ठीक ठाक हैं.नवाज हर जगह छाए हैं.टाइगर नवाज के सामने नहीं टिक पाते.फिल्म में वेब सीरीज फैमिली मैन 2 में चेल्लम सर का किरदार निभाने वाले उदयभानू महेश्वरन भी हैं वो भी विलेन हैं. फिल्म के बाकी विलेन भी दमदार हैं. वैसे तो विलेन मजबूत हो तो हीरो की हीरोपंती और खुलकर सामने आती हैं लेकिन यहां ऐसा नहीं हो पाया.यहां विलेन ही छाए रह गए खासतौर पर नवाज.

क्यों देखें- अगर नवाज के फैन हैं तो देख सकते हैं और अगर टाइगर के पक्के वाले फैन हैं और टाइगर का डांस और एक्शन बार बार देख सकते हैं तो देखिए.

स्टार – 5 में से 2 स्टार (आधा एक्स्ट्रा नवाज के लिए )

ये भी पढ़ें: The Kapil Sharma Show: कपिल शर्मा की बातें सुन ब्लश करने लगीं संजना सांघी, कर डाली आइसक्रीम से तुलना

Shabaash Mithu Release Date: तापसी पन्नू की फिल्म इस दिन होगी रिलीज, मिथाली राज बन फील्ड पर लगाएंगी चौके-छक्के

अमित भाटिया 15 साल से भी ज्यादा वक्त से मीडिया में काम कर रहे हैं. एबीपी न्यूज डिजिटल में एंटरटेनमेंट वीडियो को लीड करते हैं. बॉलीवुड के बड़े सितारों के साथ इंटरव्यू करते हैं. साथ ही फिल्मों के रिव्यू भी देते हैं. इनका शो बॉलीवुड किस्से भी काफी पॉपुलर है. टीवी में भी इनका एंटरटेनमेंट और प्रोग्रामिंग के शोज में लंबा अनुभव रहा है. दिल्ली यूनिवर्सिटी के किरोड़ीमल कॉलेज से पढ़ाई करने के बाद भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज्म का कोर्स किया. साल 2007 में उन्होंने स्टार न्यूज से करियर की शुरुआत की थी. करीब 3 साल टीवी टुडे नेटवर्क में भी काम कर चुके हैं. पढ़ने और घूमने के शौकीन हैं. नए लोगों से मिलना जुलना, नई नई जगहें देखना पसंद है. सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. अपनी पोस्ट्स और वीडियो के जरिए लोगों से जुड़े रहते हैं.
Read More
ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सूर्या' की फिल्म ने पहले दिन किया 14Cr का कलेक्शन, तोड़े 5 फिल्मों के रिकॉर्ड
'सूर्या' की फिल्म ने पहले दिन किया 14Cr का कलेक्शन, तोड़े 5 फिल्मों के रिकॉर्ड
'आवारापन 2' ने फर्स्ट डे 'भूत बंगला'-'द ओडिसी' समेत तोड़े 13 फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स, जानें कलेक्शन
'आवारापन 2' ने फर्स्ट डे 'भूत बंगला'-'द ओडिसी' समेत तोड़े 13 फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स, जानें कलेक्शन
Awarapan 2 Batwara 1947 Movie LIVE: बॉक्स ऑफिस पर 'आवारापन 2' के आगे नहीं टिक पाए सनी देओल, कलेक्शन में जमीन-आसमान का फर्क
Live: 'आवारापन 2' के आगे नहीं टिक पाए सनी देओल, कमाई में जमीन-आसमान का फर्क
Batwara 1947 Box Office Collection Day 1: सनी देओल की 'बंटवारा 1947' की 'आवारापन 2' के आगे हालत पंचर, कमाए 5 करोड़
बॉक्स ऑफिस: 'आवारापन 2' के आगे 'बंटवारा 1947' का बुरा हाल, पहले दिन कमाए 5 करोड़

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget