एक्सप्लोरर

कल पूरा हो रहा है फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के 25 साल का सुनहरा सफर

'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में शाहरुख खान और काजोल ने मुख्य भूमिका निभाई थी. इस फिल्म को दर्शकों का काफी प्यार मिला और ये सिलसिला लगातार कायम भी है. आपको ये जानकर हैरानी होगी कि अपनी रिलीज के बाद से ही ये फिल्म लगातार मराठा मंदिर थियेटर में शो होती आ रही थी, मगर कोरोना वायरस के फैले संक्रमण के चलते एहतियातन सिनेमा हॉल बंद करने पड़े.

दिग्गज निर्देशक यश चोपड़ा द्वारा निर्देशित फिल्म दिलवाले दुल्हिया ले जाएंगे कल यानी 20 अक्टूबर को 25 साल पूरे कर लेगी. इस फिल्म में शाहरुख खान और काजोल ने मुख्य भूमिका निभाई थी. इस फिल्म को दर्शकों का काफी प्यार मिला और ये सिलसिला लगातार कायम भी है. आपको ये जानकर हैरानी होगी कि अपनी रिलीज के बाद से ही ये फिल्म लगातार मराठा मंदिर थियेटर में शो होती आ रही थी, मगर कोरोना वायरस के फैले संक्रमण के चलते एहतियातन सिनेमा हॉल बंद करने पड़े.

मराठा मंदिर थियेटर के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर मनोज देसाई का कहना है, '''दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' मुम्बई के मराठा मंदिर थियेटर में‌ 24 साल से भी ज्यादा समय तक (1274 हफ्ते) तक चली. अगर महामारी की वजह से मार्च महीने में थिएटर बंद नहीं होते यह फिल्म मराठा मंदिर में रिलीज के 25 साल पूरे कर लेती.''

किसी एक‌ थिएटर में सबसे ज्यादा लम्बे समय तक चलनेवाली फिल्म का रिकॉर्ड पहले अशोक कुमार की 1943 में रिलीज़ हुई फिल्म 'किस्मत' के नाम रहा. 'किस्मत' कलकत्ता के रॉक्सी थिएटर में लगातार 187 हफ्ते तक दिखाई गयी थी. किस्मत का यह रिकॉर्ड 32 सालों तक चला जिसे ब्लॉकबस्टर फिल्म 'शोले' ने तोड़ा. शोले मुम्बई के मिनर्वा थिएटर में लगातार 5 साल से ज्यादा समय तक दिखाई गयी थी. 'शोले' के 20 साल बाद रिलीज हुई 'दिलवाले दुल्हनिया' ले जाएंगे लगातार 24 सालों से मराठा मंदिर थिएटर में दिखाई जा रही थी कि महामारी ने इसके रिकॉर्ड-तोड़ सफर पर रोक लगा दी.

DDLJ में शानदार कॉस्टयूम डिजाइनिंग के जरिए भारत में फैशन और पॉप कल्चर को नया रूप देने वाले फैशन डिजाइनर, मनीष मल्होत्रा कहते हैं, ''DDLJ के कॉस्ट्यूम रियल होने के बावजूद किसी सुंदर सपने की तरह और काफी एस्पिरेशनल थे, और हमारी यह कोशिश रंग लाई!''

फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने आदित्य चोपड़ा के डायरेक्शन में बनी फ़िल्म, 'दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे' में अपने हुनर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया. उन्होंने इस फ़िल्म में अपने कॉस्ट्यूम्स और स्टाइलिंग से भारत और भारतीयों का दिल जीत लिया, और उनकी कड़ी मेहनत ने DDLJ को अब तक की सबसे फैशनेबल फिल्मों में से एक बना दिया.

कल, शाहरुख़ ख़ान और काजोल स्टारर फ़िल्म, 'दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे' (लोग प्यार से इसे DDLJ भी कहते हैं) को 25 साल पूरे हो जाएंगे. इस मौके पर, मनीष ने DDLJ के बारे में अपने दिल की बात बताई. उन्होंने कहा, ''फिल्म के कॉस्टूय, जिसने आने वाले समय में कॉस्टयूम डिजाइन को हर फ़िल्म की क्रिएटिव रोड-मैप का हिस्सा बना दिया. DDLJ में किरदारों के लुक्स को आईकॉनिक माना जाता है. वे भारत की पॉप कल्चर का हिस्सा बन चुके हैं.''

मनीष ने कहा, ''किसी भी फ़िल्म के लिए, स्क्रिप्ट उसका सबसे अहम हिस्सा होता है. इससे डायरेक्टर के नैरेटिव और उसके विज़न का पता चलता है. यह फ़िल्म और इसके सभी किरदार बिल्कुल रिफ्रेशिंग थे, इसलिए मेरे पास कुछ नया और अनोखा करने का एक सुनहरा मौका था. फ़िल्म में काम शुरू करते समय, मैंने मन में यह ठान लिया था कि मैं कुछ ऐसा करूंगा जो दूसरों से अलग हो, और मैं कैरेक्टर्स को ऐसा लुक देना चाहता था, जिसकी छवि लोगों के दिलों में हमेशा बरक़रार रहे. जब आदि ने मुझे DDLJ स्क्रिप्ट सुनाया, तब हम खुशी से झूम उठे. यशराज और यश चोपड़ा जी का फैन होने के नाते, मेरे लिए तो यह सपने के सच होने जैसा ही था. आदि की सोच पूरी तरह स्पष्ट थी कि वह काजोल को बिल्कुल रियल और थोड़ा क्लेवर लुक देना चाहते थे, और मेरे ख्याल से DDLJ के कॉस्ट्यूम में यह तालमेल बड़ी अच्छी तरह दिखाई देता है, जो पूरी तरह रिलेटेबल होने के बावजूद बिल्कुल नए और खास थे. यही वजह है कि आज भी भारतीय सिनेमा में इस फ़िल्म के कैरेक्टर्स की छाप बरक़रार है. फ़िल्म के कॉस्ट्यूम रियल होने के बावजूद किसी सुंदर सपने की तरह और काफी एस्पिरेशनल थे, जिसमें स्टाइल की झलक दिखाई देती थी और हमारी यह कोशिश रंग लाई!''

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Saturday Box Office: इस साउथ फिल्म ने शनिवार को मचाया धमाल, द केरला स्टोरी को भी पछाड़ा, बॉर्डर 2 का बॉक्स ऑफिस पर ऐसा हाल
इस साउथ फिल्म ने शनिवार को मचाया धमाल, द केरला स्टोरी को भी पछाड़ा, बॉर्डर 2 का बॉक्स ऑफिस पर ऐसा हाल
30 साल पहले बॉडीगार्ड ने मीका सिंह को कर दिया था रिजेक्ट, बोला- पहले काम तो करो, खुद ही स्ट्रगल कर रहे
30 साल पहले बॉडीगार्ड ने मीका सिंह को कर दिया था रिजेक्ट, बोला- पहले काम तो करो, खुद ही स्ट्रगल कर रहे
Dhurandhar 2 Day 1 Advance Booking: ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर तूफान लाने वाली है 'धुरंधर 2', एडवांस बुकिंग में कर ली इतनी तगड़ी कमाई
ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर तूफान लाने वाली है 'धुरंधर 2', एडवांस बुकिंग में कर ली इतनी तगड़ी कमाई
The Kerala Story 2 BO: 'द केरला स्टोरी 2' की 16वें दिन भी नहीं थम रही कमाई, बॉक्स ऑफिस पर किया धमाका
'द केरला स्टोरी 2' की 16वें दिन भी नहीं थम रही कमाई, बॉक्स ऑफिस पर किया धमाका

वीडियोज

CRIME NEWS : अमेरिका का वांटेड लेटर | Sansani
Pune News: Lift में फंसा मासूम का हाथ, सोसाइटी में मचा हड़कंप | Maharastra News
Janhit With Chitra Tripathi: खतरनाक Hormuz पार कर भारत की ओर बढ़ा Shivalik | PM Modi
Ghanti Bajao: सिलेंडर संकट के बीच काला खेल, देशभर में छापे और गिरफ्तारियां | LPG Black Marketing
Sandeep Chaudhary: ईरान ने बढ़ाया हाथ...भारत किसके साथ? | ABP News | Gas Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान आज! 4 बजे EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस
बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान आज! 4 बजे EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस
'जो लोग इजरायल को फादरलैंड मानते हैं, वो भी...', ईरान-इजरायल युद्ध पर संजय राउत का बयान
'जो लोग इजरायल को फादरलैंड मानते हैं, वो भी...', ईरान-इजरायल युद्ध पर संजय राउत का बयान
Israel-US Iran War Live: 'पता नहीं वो जिंदा भी हैं या नहीं', ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
Live: 'पता नहीं वो जिंदा भी हैं या नहीं', ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
कौन हैं जसकोमल सिंह? जिस पर दिल हार बैठी हैं पवित्रा पुनिया, सगाई के 5 महीने बाद चेहरा हुआ रिवील
कौन हैं जसकोमल सिंह? जिस पर दिल हार बैठी हैं पवित्रा पुनिया, अब मिस्ट्री मैन का चेहरा आया सामने
'शादी कर लो जल्दी ताकि...', अभिषेक शर्मा को संजू सैमसन की सलाह, बताया क्यों हो जाते थे जेलस
'शादी कर लो जल्दी ताकि...', अभिषेक शर्मा को संजू सैमसन की सलाह, बताया क्यों हो जाते थे जेलस
फोल्डेबल iPhone का बड़ा खुलासा! इस नाम से मार्केट में मारेगा एंट्री, कीमत और मेमोरी डिटेल्स हो गईं लीक
फोल्डेबल iPhone का बड़ा खुलासा! इस नाम से मार्केट में मारेगा एंट्री, कीमत और मेमोरी डिटेल्स हो गईं लीक
सिर्फ मर्दों में होती हैं ये बीमारियां, 40 की उम्र के बाद दोगुना हो जाता है खतरा
सिर्फ मर्दों में होती हैं ये बीमारियां, 40 की उम्र के बाद दोगुना हो जाता है खतरा
600 मीटर ऊपर ‘चांद’ से दिखा काबा का नजारा, मक्का क्लॉक टावर से वायरल हुआ रूह छू लेने वाला दृश्य
600 मीटर ऊपर ‘चांद’ से दिखा काबा का नजारा, मक्का क्लॉक टावर से वायरल हुआ रूह छू लेने वाला दृश्य
Embed widget