एक्सप्लोरर

दीपिका पादुकोण को तृप्ति डिमरी ने किया रिप्लेस, प्रभास की 'स्पिरिट' से करेंगी साउथ डेब्यू

Tripti Dimri In Spirit: दीपिका पादुकोण के 'स्पिरिट' से आउट होने के बाद संदीप रेड्डी वांगा ने तृप्ति डिमरी को फिल्म में कास्ट कर लिया है. ये दूसरी बार है जब एक्ट्रेस वांगा की फिल्म में दिखेंगी.

Tripti Dimri In Spirit: प्रभास की अपकमिंग मेगा बजट फिल्म 'स्पिरिट' को लेकर काफी बज है. फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. पहले फिल्म में प्रभास के साथ दीपिका पादुकोण नजर आने वाली थीं. लेकिन अब वे इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं और इसमें तृप्ति डिमरी की एंट्री हो गई है. दीपिका पादुकोण के फिल्म से आउट होने के बाद डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने एक्ट्रेस को कास्ट कर लिया है.

तृप्ति डिमरी प्रभास स्टारर फिल्म 'स्पिरिट' से साउथ फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने जा रही हैं. एक्ट्रेस पहली बार खुद से 14 साल बड़े एक्टर प्रभास के साथ स्क्रीन शेयर करने जा रही हैं. फिल्म का हिस्सा बनने की जानकारी खुद तृप्ति ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए दी है. इंस्टाग्राम पर तृप्ति डिमरी ने 'स्पिरिट' का एक टेक्स्ट पोस्टर शेयर किया है जिसमें 9 भाषाओं में उनका नाम लिखा है. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Triptii Dimri (@tripti_dimri)


तृप्ति डिमरी ने कंफर्म की 'स्पिरिट' में एंट्री
हिंदी, इंग्लिश, तमिल तेलुगु और मलायलम समेत भाषाओं में लिखे अपने नाम वाले पोस्टर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'अभी भी इसमें खोई हुई हैं. इस सफर में भरोसा करने के लिए बहुत आभारी हूं. शुक्रिया संदीप रेड्डी वांगा. आपके विजन का हिस्सा बनकर सम्मानित महसूस कर रही हूं.' वहीं संदीप रेड्डी वांगा ने भी इंस्टाग्राम पर लिखा है- 'मेरी फिल्म की मुख्य नायिका अब ऑफिशियल हो गई है.'

तृप्ति डिमरी का वर्कफ्रंट
बता दें कि तृप्ति डिमरी और संदीप वांगा रेड्डी दूसरी बार एक साथ काम कर रहे हैं. इससे पहले तृप्ति ने वांगा की फिल्म 'एनिमल' में काम किया था जिससे उन्हें खूब शोहरत मिली. 'स्पिरिट' के अलावा एक्ट्रेस के पास सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ फिल्म 'धड़क 2' और शाहिद कपूर की 'अर्जुन उस्तारा' पाइपलाइन में हैं.

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India Global Hub: भारत चीन को करेगा रिप्लेस, अमेरिका ने टैरिफ के बाद दी एक और गुड न्यूज, पानी की तरह डॉलर बहाएंगे ट्रंप
भारत चीन को करेगा रिप्लेस, अमेरिका ने टैरिफ के बाद दी एक और गुड न्यूज, पानी की तरह डॉलर बहाएंगे ट्रंप
10 साल से रुके DA पर SC का ममता सरकार को सख्त आदेश- मार्च तक दे दें कर्मचारियों का पैसा...
10 साल से रुके DA पर SC का ममता सरकार को सख्त आदेश- मार्च तक दे दें कर्मचारियों का पैसा...
32 घंटे बाद खुला मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे, गैस टैंकर हादसे के बाद जाम से मिली राहत, प्रशासन पर उठे सवाल
32 घंटे बाद खुला मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे, गैस टैंकर हादसे के बाद मिली राहत, प्रशासन पर सवाल
'कोई कारण नहीं भारत जैसा दोस्त बदल जाए...', ट्रंप की तेल न खरीदने की शर्त का रूस ने निकाला तोड़, जानें क्या कहा?
'कोई कारण नहीं भारत जैसा दोस्त बदल जाए...', ट्रंप की तेल न खरीदने की शर्त का रूस ने निकाला तोड़, जानें क्या कहा?

वीडियोज

Ghaziabad Case: कैसे तीनों बहनों ने लगाई छलांग? चश्मदीद का चौंकाने वाला बयान! | Game Addiction
Ghaziabad Case: 'पिता पर 2 करोड़ रुपये का था कर्ज'- सूत्र | Game Addiction | UP | ABP News
Parliament Budget Session: राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पास | India US Trade Deal
Parliament Budget Session : Lok Sabha में PM Modi के भाषण के बिना ही धन्यवाद प्रस्ताव पास
Parliament Budget Session : Rajyasabha की कार्यवाही शुरू होते ही मचा हंगामा..सदन हुआ स्थगित

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India Global Hub: भारत चीन को करेगा रिप्लेस, अमेरिका ने टैरिफ के बाद दी एक और गुड न्यूज, पानी की तरह डॉलर बहाएंगे ट्रंप
भारत चीन को करेगा रिप्लेस, अमेरिका ने टैरिफ के बाद दी एक और गुड न्यूज, पानी की तरह डॉलर बहाएंगे ट्रंप
10 साल से रुके DA पर SC का ममता सरकार को सख्त आदेश- मार्च तक दे दें कर्मचारियों का पैसा...
10 साल से रुके DA पर SC का ममता सरकार को सख्त आदेश- मार्च तक दे दें कर्मचारियों का पैसा...
32 घंटे बाद खुला मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे, गैस टैंकर हादसे के बाद जाम से मिली राहत, प्रशासन पर उठे सवाल
32 घंटे बाद खुला मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे, गैस टैंकर हादसे के बाद मिली राहत, प्रशासन पर सवाल
'कोई कारण नहीं भारत जैसा दोस्त बदल जाए...', ट्रंप की तेल न खरीदने की शर्त का रूस ने निकाला तोड़, जानें क्या कहा?
'कोई कारण नहीं भारत जैसा दोस्त बदल जाए...', ट्रंप की तेल न खरीदने की शर्त का रूस ने निकाला तोड़, जानें क्या कहा?
WPL 2026 Winner Prize Money: WPL 2026 जीतने वाली टीम को मिलेंगे करोड़ो रुपये, जानिए प्राइज मनी डिटेल; DC vs RCB फाइनल आज
WPL 2026 जीतने वाली टीम को मिलेंगे करोड़ो रुपये, जानिए प्राइज मनी डिटेल; DC vs RCB फाइनल आज
वायरल इंटरव्यू के बाद अब गोविंदा की वाइफ करेंगी एक्टिंग, 58 की उम्र में सुनीता आहूजा ने साइन की पहली फिल्म
गोविंदा की वाइफ के हाथ लगी लॉटरी, 58 की उम्र में सुनीता ने साइन की पहली फिल्म
जहां से लिया टिकट वहीं से करनी होगी बोर्डिंग, रेलवे करने जा रहा नियमों में बड़ा बदलाव
जहां से लिया टिकट वहीं से करनी होगी बोर्डिंग, रेलवे करने जा रहा नियमों में बड़ा बदलाव
Human Brain Memory: इंसान का दिमाग कितनी मेमोरी स्टोर कर सकता है, क्या है इसकी कैपेसिटी?
इंसान का दिमाग कितनी मेमोरी स्टोर कर सकता है, क्या है इसकी कैपेसिटी?
Embed widget