एक्सप्लोरर

Jigra OTT Release: आलिया भट्ट की 'जिगरा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म

Jigra OTT Release: आलिया भट्ट की जिगरा थिएटर में तो फुस्स साबित हुई थी लेकिन अब ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज हो रही है. चलिए जानते हैं इसे कब और कहां देख सकते हैं.

 Jigra OTT Release: ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की भारी सफलता के बाद आलिया भट्ट ने ‘जिगरा’ के साथ बड़े पर्दे पर कम बैक किया था. ये फिल्म साल 2024 की मोस्ट अवेटेज फिल्म थी और इसका रिलीज से पहले काफी बज बना हुआ था. हालांकि वासन बाला द्वारा निर्देशित फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठंडी साबित हुई और इसकी परफॉर्मेंस काफी निराशाजनक रही. वहीं अब ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज हो रही है. चलिए जानते हैं आलिया के जिगरा को कब और किस प्लेटफॉर्म पर देखा जा सकता है.

‘जिगरा’ ओटीटी पर कहां हुई रिलीज?
‘जिगरा’ का प्रीमियर दशहरा वीकेंड पर 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में हुआ था. इस फिल्म का निर्माण धर्मा प्रोडक्शंस और इटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस के बैनर तले किया गया हैं. फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद लग रहा था कि ये बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म करेगी हालांकि, काफी प्रमोशन के बावजूद, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फुस्स साबित हुई. वहीं इन सबके बीच अब ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक दे चुकी है.

बता दें कि ‘जिगरा’ फाइनली ऑनलाइन स्ट्रीमिंग कर रही है. इस फिल्म ने आज (6 दिसंबर) नेटफ्लिक्स पर अपना डिजिटल डेब्यू किया है. जिन लोगों ने इस ओटीटी प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन लिया हुआ है वे जिगरा को देख सकते हैं. वहीं नेटफ्लिक्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा है, "बाप को, दादा को, भाई को, सब को बुलालो – ये वीकेंड फैमिली वाला वीकेंड होने वाला है - जिगरा, विक्की विद्या का वो वाला वीडियो, और आख़िरकार और भी बहुत से लोग घर आ रहे हैं."

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

क्या है जिगरा की कहानी?
फिल्म में आलिया भट्ट और द आर्चीज स्टार वेदांग रैना ने भाई-बहन का किरदार निभाया है. भट्ट ने सत्या के किरदार में है जो अपने भाई अंकुर (वेदांग रैना) को विदेशी जेल में मौत की सजा से बचाने के लिए एक खतरनाक यात्रा पर निकलती है. सत्या की कहानी इस बात को हाईलाइट करती है कि परिवार के लिए कोई भी व्यक्ति किसी भी हद तक जा सकता है.

‘जिगरा’ कईं विवादों में भी फंस गई थी
बता दें कि टी सीरीज के मालिक भूषण कुमार की पत्नी और एक्ट्रेस दिव्या कुमार खोसला ने फिल्म पर कहानी चुराने का आरोप लगाया था. दरअसल दिव्या की फिल्म सावी की कहानी भी ‘जिगरा’ से मिलती जुलती है.इसके चलते फिल्म के कलेक्शन पर बहुत बुरा असर पड़ा था.

ये भी पढ़ें:-Watch: न्यूली वेड नागा-शोभिता ने निभाई अंगूठी ढूंढने की रस्म, जानें- दुल्हा या दुल्हन में से किसकी हुई जीत?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राइज एंड फॉल 2' में मचा बवाल, इरीना रुदाकोवा हुईं बाहर, भाई तहसीन से भिड़े शहजाद पूनावाला
'राइज एंड फॉल 2' में मचा बवाल, इरीना रुदाकोवा हुईं बाहर, भाई तहसीन से भिड़े शहजाद पूनावाला
ओटीटी पर ट्रेंड कर रही ये 2 घंटे 3 मिनट की क्राइम थ्रिलर, बनी नंबर 1
ओटीटी पर ट्रेंड कर रही ये 2 घंटे 3 मिनट की क्राइम थ्रिलर, बनी नंबर 1
उर्फी जावेद को परेशान कर रहे सोसायटी के लोग, नहीं बनाने दे रहे रील्स, हुई तगड़ी बहसबाजी, Video
Video: उर्फी जावेद को परेशान कर रहे सोसायटी के लोग, नहीं बनाने दे रहे रील्स
एक एपिसोड से 8 करोड़ की कमाई? समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के आंकड़े उड़ा देंगे होश
एक एपिसोड से 8 करोड़ की कमाई? समय रैना के शो के आंकड़े उड़ा देंगे होश

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget