एक्सप्लोरर

करणी सेना ने Akshay Kumar की फिल्म Prithviraj के टाइटल पर जताई आपत्ति, जानें पूरा मामला

संगठन का कहना है कि यशराज फिल्म्स के बैनर तले बन रही फिल्म महान राजपूत राजा पर आधारित है लेकिन फिल्म का शीर्षक इस तथ्य को नहीं दर्शाता है और यह सिर्फ ‘पृथ्वीराज’ है जो अंतिम हिन्दू शासक का अपमान है.

राजपूत करणी सेना ने अक्षय कुमार की अगली फिल्म ‘पृथ्वीराज’ के शीर्षक पर आपत्ति जताई है. संगठन का कहना है कि यशराज फिल्म्स के बैनर तले बन रही फिल्म महान राजपूत राजा पर आधारित है लेकिन फिल्म का शीर्षक इस तथ्य को नहीं दर्शाता है और यह सिर्फ ‘पृथ्वीराज’ है जो अंतिम हिन्दू शासक का अपमान है.

राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महीपाल मकराना ने सोमवार को कहा, ‘‘फिल्म निर्माता ने महान अंतिम हिन्दू शासक और राजपूत राजा पृथ्वीराज चौहान पर फिल्म बनाई है. फिल्म का नाम केवल पृथ्वीराज कैसे रखा जा सकता है? शीर्षक में पूरा नाम होना चाहिए.’’

मकराना ने कहा, ‘‘दिलीप सिंह के नेतृत्व में हमारी मुंबई की टीम ने चार दिन पूर्व मुंबई पुलिस के समक्ष शिकायत दर्ज कराकर मामले में हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है. पुलिस ने अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की है.’’

मकराना के नेतृत्व में करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने पिछले वर्ष मार्च में जयपुर के बाहरी इलाके में फिल्म ‘पृथ्वीराज’ की शूटिंग के दौरान भी बाधा खड़ी करने की कोशिश की थी. उन्होंने कहा, ‘‘चूंकि फिल्म पृथ्वीराज चौहान पर आधारित है, हम पटकथा के माध्यम से सुनिश्चित करना चाहते थे कि फिल्म में ऐतिहासिक तथ्यों के साथ कोई छेड़छाड़ न हो. फिल्म के निर्देशक ने हमें भरोसा दिया था कि फिल्म की पटकथा उपलब्ध करा दी जाएगी, लेकिन उसके बाद कुछ नहीं हुआ. उस समय निर्देशक ने फिल्म का शीर्षक नहीं बताया था. अब यह स्पष्ट है कि फिल्म का शीर्षक सिर्फ ‘पृथ्वीराज’ है जो राजा की महानता के साथ अन्याय है.’’

फिल्म का निर्देशन जाने-माने लेखक एवं निर्देशक चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने किया है. इसमें वर्ष 2017 में विश्व सुंदरी का खिताब जीतने वाली मानुषी छिल्लर संयोगिता की भूमिका में हैं. यह फिल्म नवंबर में रिलीज होनी थी, लेकिन कोविड-19 के चलते ऐसा नहीं हो पाया और इसके लिए अभी कोई नयी तारीख तय नहीं हो पाई है. संगठन ने 2018 में आई संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ को लेकर भी विरोध प्रदर्शन किए थे.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bollywood Karwa Chauth Celebration LIVE: करवा चौथ की पूजा के लिए पिंक साड़ी में दिखीं शिल्पा शेट्टी, अंशुला कपूर लगीं खूबसूरत
लाइव: करवा चौथ की पूजा के लिए पिंक साड़ी में दिखीं शिल्पा शेट्टी, अंशुला कपूर लगीं खूबसूरत
प्रीमियर के बाद 'रामायण' की बंपर बुकिंग, 27% की उछाल दर्ज, जानें प्री-सेल्स कलेक्शन
प्रीमियर के बाद 'रामायण' की बंपर बुकिंग, 27% की उछाल दर्ज, जानें प्री-सेल्स कलेक्शन
पहले करवा चौथ पर दुल्हन की तरह सजीं अंशुला कपूर, शिल्पा शेट्टी-मीरा राजपूत ने साड़ी में ढाया कहर
पहले करवा चौथ पर दुल्हन की तरह सजीं अंशुला कपूर, शिल्पा शेट्टी-मीरा राजपूत ने साड़ी में ढाया कहर
रश्मिका मंदाना की पोस्ट कोविड फिल्मों ने रचा इतिहास, 3500 करोड़ पार पहुंचा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
रश्मिका मंदाना की पोस्ट कोविड फिल्मों ने रचा इतिहास, 3500 करोड़ पार पहुंचा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget