एक्सप्लोरर

'दुनिया औरतों के लिए जालिम है', आशीष चंचलानी की 'गर्लफ्रेंड' एली अवराम को 'सेकेंड हैंड' कहने वालों पर भड़कीं उर्फी जावेद

Uorfi Javed On Elli Avrram: आशीष चंचलानी की 'गर्लफ्रेंड' एली अवराम का नाम पहले भी कई हस्तियों संग जुड़ चुका है. ऐसे में अब उन्हें बॉडी काउंट के लिए ट्रोल किया जा रहा है जिसपर उर्फी जावेद भड़क गई हैं.

यूट्यूबर आशीष चंचलानी ने हाल ही में एक्ट्रेस एली अवराम के साथ एक रोमांटिक फोटो शेयर की थी. इसके बाद से दोनों का रिलेशनशिप कंफर्म माना जा रहा है. वहीं दूसरी तरफ नेटिजन्स एली अवराम को बॉडी काउंट के लिए ट्रोल कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस पर घटिया और ओंछे कमेंट्स किए जा रहे हैं जिस पर उर्फी जावेद का गुस्सा फूटा है.

उर्फी जावेद ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने कहा है कि दुनिया औरतों के लिए बहुत बेरहम है. एक्ट्रेस ने ये भी दावा किया कि एली उनकी तरह विवादित नहीं हैं, इसके बावजूद उन्हें ट्रोल किया जा रहा है.

दुनिया औरतों के लिए जालिम है', आशीष चंचलानी की 'गर्लफ्रेंड' एली अवराम को 'सेकेंड हैंड' कहने वालों पर भड़कीं उर्फी जावेद

एली अवराम को बॉडी काउंट के लिए ट्रोल कर रहे नेटिजन्स
उर्फी जावेद ने इंस्टाग्राम पर आशीष चंचलानी की एली अवराम के साथ वो फोटो पोस्ट की है जो कुछ दिनों पहले यूट्यूबर ने शेयर की थी. इसमें कुछ नेटिजन्स के विवादित कमेंट्स भी नजर आ रहे हैं. एक शख्स ने लिखा है- सेकेंड हैंड माल है. दूसरे यूजर ने कहा- 'एलिमनी अभी से तैयार रखो.' एक यूजर ने लिखा- 'भाई प्रॉपर्टी मां के नाम कर दो.' इसके अलावा एक शख्स ने कमेंट किया है- 'भाई इनका बॉडी काउंट आपके घटाए गए वजन के नंबर से ज्यादा है.'

'दुनिया औरतों के साथ बहुत जालिम है'
उर्फी ने इसके साथ कैप्शन में लिखा है- 'दुनिया औरतों के साथ बहुत जालिम है, बस वो एक लड़की है जो अपने काम से मतलब रखती है, वो तो मेरी तरह कंट्रोवर्शियल भी नहीं है, लेकिन सोचिए मर्दों से कोई नफरत नहीं. लोगों को औरतों को बुरा दिखाना और उनसे नफरत करना अच्छा लगता है, इसी से वो खुद को बेस्ट समझते हैं.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ashish Chanchlani (@ashishchanchlani)

इन हस्तियों संग जुड़ा एली अवराम का नाम
बता दें कि एली अवराम का नाम लंबे समय तक क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के साथ जुड़ता रहा है. इसके बाद उनका नाम सुपरस्टार सलमान खान के साथ भी लिंक किया जा चुका है. हालांकि एक्ट्रेस ने एक्टर को हमेशा एक अच्छा दोस्त बताया था. इसके अलावा एली के मनीष पॉल संग रिलेशनशिप में होने की भी खबरें आई थीं.

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monday Box Office: मंडे को 'स्पाइडर मैन' का बिगड़ा खेल, 'ओह माय डॉग' भी हुई फेल, जानें- 'जना नायकन'-'धमाल 4' का कलेक्शन
मंडे को 'स्पाइडर मैन' का बिगड़ा खेल, 'जना नायकन'-'धमाल 4' का भी हुआ बंटाधार, जानें- कलेक्शन
Spider Man BO Day 12: दूसरे मंडे 'स्पाइडर मैन' की कमाई को झटका, सिंगल डिजिट में सिमटी कमाई, जानें- 450 करोड़ से रह गई कितनी दूर
दूसरे मंडे 'स्पाइडर मैन' की कमाई को झटका, सिंगल डिजिट में सिमटी कमाई
कभी नौकरी करती थीं जैकलीन फर्नांडीज, अब करोड़ों में हैं दौलत, अक्षय-सलमान संग दीं हिट फिल्में
कभी नौकरी करती थीं जैकलीन फर्नांडीज, अब करोड़ों में हैं दौलत, अक्षय-सलमान संग दीं हिट फिल्में
जैकी श्रॉफ के पिता के लिए छोड़ा अपना घर, अंडरवर्ल्ड के लोगों को देते थे गालियां, जानें सुनील शेट्टी के दिलचस्प किस्से
अंडरवर्ल्ड के लोगों को गालियां देते थे सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ के पिता के लिए छोड़ा था अपना घर

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Video: बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
 Solar Crop Dryer Subsidy: फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
Embed widget