एक्सप्लोरर

'सामना' में सुशांत सिंह राजपूत और पिता केके सिंह पर छपा लेख, चचेरे भाई ने जताई आपत्ति, करेंगे मानहानि का मुकदमा

सुशांत सिंह राजपूत और उनके पिता केके सिंह को लेकर शिवसेना के मुखपत्र सामना में ए एबीपी न्यूज़ से बीजेपी विधायक नीरज कुमार सिंह 'बबलू' ने कहा कि परिवार की तरफ से कानूनी कार्रवाई के लिए कानूनी सलाह ली जा रही है

मुम्बई: शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' के रविवारीय अंक में सुशांत सिंह राजपूत और उनके पिता को लेकर छपे एक आपत्तिजनक लेख को लेकर सुशांत के परिवारवालों ने कड़ी नाराजगी जताई है. 'सामना' में छपे इस लेख में कहा गया है कि सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने दूसरी शादी की थी, जिसके चलते सुशांत और उनके पिता के बीच रिश्ते अच्छे नहीं थे.

इस तरह के लेख पर कड़ी आपत्ति जताते हुए सुशांत सिंह राजपूत के चचेरे भाई और बीजेपी विधायक नीरज कुमार सिंह 'बबलू' ने परिवारवालों की तरफ से कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि 'सामना' में छपा यह लेख बेहद आपत्तिजनक ही नहीं, बल्कि बहुत ही शर्मनाक भी है जिसकी जितनी निंदा की जाए, कम है.

संजय राउत के खिलाफ मानहानि का मुकदमा

नीरज ने एबीपी न्यूज़ से कहा कि अगर जल्द ही संजय राउत ने इसे लेकर माफी नहीं मांगी, तो उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया जाएगा, जिसके लिए परिवार की तरफ से कानूनी सलाह ली जा रही है.

इस लेख में सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले पर राजनीति किये जाने के बारे में संजय राउत की राय पर नीरज ने कहा कि राजनीति को महाराष्ट्र सरकार और मुम्बई पुलिस कर रही है. नीरज कहते हैं, "मुम्बई पुलिस को जांच में सहयोग देने में किस तरह की आपत्ति है? आखिर वो क्या छुपाना चाहती है? अगर इस मामले में सीबीआई की ओर से जांच की जाए, तो महाराष्ट्र सरकार को क्या आपत्ति होनी चाहिए?"

सुशांत के हर ब्रेकअप-रिलेशन की जांच करें मुंबई पुलिस

सामना के लेख में न सिर्फ सुशांत और रिया के रिश्तों की बात की गयी है, बल्कि यह भी लिखा है कि सुशांत और अंकिता और उनके ब्रेक-अप की भी जांच होनी चाहिए. इसपर नीरज कुमार 'बबलू' ने झुंझलाते हुए एबीपी न्यूज़ से कहा, "मुम्बई पुलिस को सुशांत की कितनी गर्लफ्रेंड्स थी, किस-किस से अफेयर था, कब-कब कौन उनकी ज़िंदगी में आया, इस सबकी जांच करनी चाहिए. मुम्बई पुलिस को जांच करने से किसने रोका है?"

ED के बाद CBI शुरू करेगी जांच, आज हो सकते हैं सुशांत सिंह के पिता और बहन के बयान दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टॉक्सिक' में कियारा आडवाणी ने दिया इंटीमेट सीन, सिद्धार्थ पर उठे सवाल, पति ने तोड़ी चुप्पी!
टॉक्सिक' में कियारा आडवाणी ने दिया इंटीमेट सीन, सिद्धार्थ पर उठे सवाल, पति ने तोड़ी चुप्पी!
'कोई तूफान हिला नहीं सकता...', 'फाइन शाइट' विवाद के बीच गोल्डन टेंपल पहुंचे गुरु रंधावा, देखें तस्वीरें
'कोई तूफान हिला नहीं सकता...', 'फाइन शाइट' विवाद के बीच गोल्डन टेंपल पहुंचे गुरु रंधावा, देखें तस्वीरें
'स्पाइडर मैन' ने रचा इतिहास, 10वें दिन मिली 122% उछाल, बनी हॉलीवुड की ऑल टाइम ग्रॉसर फिल्म
'स्पाइडर मैन' ने रचा इतिहास, 10वें दिन मिली 122% उछाल, बनी हॉलीवुड की ऑल टाइम ग्रॉसर फिल्म
'पैसा मेरे पीछे आता है' वाले बयान पर रवि किशन ने तोड़ी चुप्पी, बोले- रेप्यूटेशन ही सबसे जरूरी है
'पैसा मेरे पीछे आता है' वाले बयान पर रवि किशन ने तोड़ी चुप्पी, बोले- रेप्यूटेशन ही सबसे जरूरी है

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
Video: सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
Embed widget