एक्सप्लोरर

ED के बाद CBI शुरू करेगी जांच, आज हो सकते हैं सुशांत सिंह के पिता और बहन के बयान दर्ज

बिहार सरकार की सिफारिश पर सीबीआई को सौंपे जाने के बाद अब सीबीआई आज से अपनी जांच शुरू करने जा रही है. जानकारी के मुताबिक सीबीआई आज सुशांत सिंह राजपूत के पिता और बहन से पूछताछ कर सकती है.

सुशांत सिंह राजपूत खुदकुशी मामले में अब ईडी के बाद सीबीआई भी हरकत में आती दिख रही है. बिहार सरकार की सिफारिश पर सीबीआई को सौंपे जाने के बाद अब सीबीआई आज से अपनी जांच शुरू करने जा रही है. जानकारी के मुताबिक सीबीआई आज सुशांत सिंह राजपूत के पिता और बहन से पूछताछ कर सकती है.

अब तक मिली जानकारी के अनुसार सुशांत के पिता केके सिंह के बयान आज सीबीआई दर्ज करेगी. केके सिंह ने ही बिहार में सुशांत खुदकुशी मामले को लेकर एफआईआर दर्ज करवाई थी. उन्होंने अपनी इस एफआईआर में सुशांत की गर्लफ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती पर कई संगीन आरोप लगाए थे.

ईडी भी कर रही जांच

केके सिंह द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े मनी ट्रेल की जांच ईडी कर रही है. ईडी ने आज दूसरी बार रिया चक्रवर्ती को उनके भाई और पिता के साथ पूछताछ के लिए बुलाया है. ईडी ने इस मामले में रिया की मैनेजर और सीए को भी पूछताछ के लिए समन किया है. साथ ही कहा जा रहा है कि सुशांत सिंह राजपूत के मित्र संदीप सिंह भी अब शक के घेरे में आ गए हैं और उन्हें भी पूछताछ के लिए समन किया जा सकता है.

रिया चक्रवर्ती ने ईडी को अपनी पिछली 4 साल की कमाई का ब्योरा दिया है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक रिया ने अपनी आटीआर के अनुसार उनकी कमाई 66 लाख से भी कम है. साथ ही उनके भाई के खाते में भी करोड़ों की रकम न होने की बात सामने आई है. वहीं, सुशांत के खाते में 10 करोड़ रुपए बताए थे.

सुशांत मामले पर हो रही राजनीति इस मामले में अब शिवसेना के संजय राउत ने कई अहम सवाल उठाए हैं. संजय राउत का दावा है कि सुशांत सिंह राजपूत और उनके पिता केके सिंह के बीच के रिश्ते बहुत अच्छे नहीं थे. संजय राउत ने मुखपत्र सामना में छपे एक लेख में ये दावा किया है. उनका दावा है कि सुशांत सिंह राजपूत अपने पिता केके सिंह की दूसरी शादी से खुश नहीं थे. उन्होंने कहा, 'सुशांत सिंह कितनी बार अपने पिता से मिलने के लिए पटना गए थे?'
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Thursday Box Office Updates: 'वेलकम 3' ने आलिया भट्ट की 'अल्फा' से ज्यादा कमाया, जानें गुरुवार का कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'वेलकम 3' ने आलिया भट्ट की 'अल्फा' से ज्यादा कमाया, जानें गुरुवार का कलेक्शन
सोहेल खान और Seema Sajdeh का तलाक क्यों हुआ, 24 साल की शादी क्यों टूटी?
सोहेल खान और सीमा सजदेह का तलाक क्यों हुआ, 24 साल की शादी क्यों टूटी?
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
Cheque Bounce Case: राजपाल यादव के लिए कल का दिन अहम, दिल्ली हाईकोर्ट सुनाएगी फैसला
चेक बाउंस मामला: राजपाल यादव के लिए कल का दिन अहम, दिल्ली हाईकोर्ट सुनाएगी फैसला

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget