सिंगर शान ने खरीदे 3 नए फ्लैट, खर्च किए 50 करोड़ रुपये से ज्यादा
बॉलीवुड सिंगर शान ने मुंबई के बांद्रा में एक-दो नहीं, बल्कि तीन लग्जरी फ्लैट खरीदे हैं. इनमें से एक फ्लैट 15वें फ्लोर पर और दो फ्लैट बिल्डिंग की 18वीं मंजिल पर स्थित है.

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर शान न सिर्फ अपनी आवाज से बल्कि अपनी रईसी से भी फैंस के बीच चर्चा में रहते हैं. शान अपने परिवार के साथ एक लग्जरी लाइफ जीते हैं. उनके पास कई महंगी चीजें और प्रॉपर्टी हैं. अब सिंगर ने तीन और लग्जरी प्रॉपर्टी खरीदी हैं. उन्होंने और उनकी पत्नी राधिका मुखर्जी ने मुंबई के बांद्रा में तीन फ्लैट खरीदे हैं. जिनकी कुल कीमत 50 करोड़ रुपये से ज्यादा है. इसके लिए ढाई करोड़ रुपये से ज्यादा स्टांप ड्यूटी चुकाई गई है.
शान ने बांद्रा में खरीदे तीन लग्जरी फ्लैट
CRE मैट्रिक्स के मुताबिक शान और उनकी पत्नी राधिका मुखर्जी ने तीनों फ्लैट मुंबई के बांद्रा वेस्ट में टर्नर रोड पर पालमेरा बिल्डिंग में NVK Realty LLP से खरीदे हैं. एक फ्लैट बिल्डिंग की 15वीं मंजिल पर और दो फ्लैट 18वीं मंजिल पर स्थित हैं. शान और उनकी पत्नी ने 15वें फ्लोर पर फ्लैट नंबर 1502 जबकि 18वें फ्लोर पर फ्लैट नंबर 1801 और फ्लैट नंबर 1802 खरीदा है.
ये भी पढ़ें: 'मेरी ताकत, मेरा घर…' पत्नी माना के बर्थडे पर सुनील शेट्टी ने लुटाया प्यार
सेम है कारपेट एरिया, तीन-तीन कार पार्किंग
तीनों ही फ्लैट का कारपेट एरिया 2089.29 स्क्वायर फ़ीट है. टोटल कारपेट एरिया 6267.87 स्क्वायर फ़ीट है. प्रत्येक फ्लैट के साथ शान को तीन कार पार्किंग मिली है. बता दें कि शान और उनकी पत्नी ने ये सौदा 20 अगस्त को किया है. फ्लैट नंबर 1801 शान की पत्नी राधिका मुखर्जी के नाम से और 1802 शान के नाम से खरीदा गया है. जबकि फ्लैट नंबर 1501 पर दोनों का नाम रजिस्टर्ड है.

तीनों के लिए चुकाए 50 करोड़ रुपये से ज्यादा
फ्लैट की कीमत की बात करें तो प्रत्येक फ्लैट के लिए शान ने 15,87, 86,040 रुपये का भुगतान किया है. तीनो फ्लैट्स की टोटल कीमत 47,63,58,120 रुपये है. फ्लैट नंबर 1802 और 1502 के लिए टोटल 1 करोड़ 90 लाख 56,000 रुपये और फ्लैट नंबर 1801 के लिए स्टांप ड्यूटी 79,40,000 रुपये चुकाई गई. तीनों फ्लैट्स के लिए स्टांप ड्यूटी सहित 50 करोड़ रुपये से ज्यादा का भुगतान किया गया है.
ये भी पढ़ें: कभी सायरा बानो संग काम करने से दिलीप कुमार ने कर दिया था मना, फिर उन्हीं को बनाया दुल्हन, ऐसी रही लव स्टोरी
157 करोड़ है शान की नेटवर्थ
'चांद सिफारिश' और 'बहती हवा' जैसे गानों को आवाज देने वाले शान ने साल 2025 में पुणे के प्रभाचीवाड़ी में 10 करोड़ रुपये कीमत का एक घर खरीदा था. शान अपने परिवार के साथ मुंबई में एक आलीशान अपार्टमेंट में रहते हैं. रिपब्लिक वर्ल्ड की रिपोर्ट के मुताबिक उनकी नेटवर्थ 157 करोड़ रुपये है.























