एक्सप्लोरर

Saif Ali Khan उस ड्राइवर से मिले जिसने बचाई थी जान, कंधे पर रखा हाथ, साथ में बैठ खिंचवाई फोटो, दोनों के बीच हुई ये बातचीत

Saif Ali Khan Met Auto Driver: सैफ अली खान ने उस ऑटी ड्राइवर से मुलाकात की जिसने उन्हें हॉस्पिटल पहुंचाया था. सैफ ने उनके साथ फोटो भी खिंचवाई. सैफ ने ऑटो ड्राइवर के साथ बातचीत भी की.

Saif Ali Khan Met Auto Driver: सैफ अली खान की सेहत अब ठीक है. उन्हें मंगलवार को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज भी कर दिया गया. सैफ जब हॉस्पिटल से घर पहुंचे तो उन्होंने पैपराजी को पोज दिए और हैलो भी कहा. अब सैफ की उस ऑटो ड्राइवर के साथ फोटो सामने आई हैं, जिसने उन्हें हॉस्पिटल पहुंचाया था.

ऑटो ड्राइवर से मिले सैफ अली खान

सैफ की ऑटो ड्राइवर भजन सिंह राणा संग मुलाकात की फोटोज वायरल हैं. फोटो देखकर साफ है कि सैफ ने मंगलवार को हॉस्पिटल में ही ऑटो ड्राइवर से मुलाकात की थी. फोटो में सैफ व्हाइट शर्ट और डेनिम जींस पहने दिख रहे हैं. उन्होंने काला चश्मा भी लगाया है. सैफ ने ड्राइवर के कंधे पर हाथ रखा और साथ में बैठकर फोटो भी खिंचवाई. 

सैफ और ऑटो ड्राइवर संग हुई ये बातचीत

सैफ ने ऑटो ड्राइवर से मिलकर धन्यवाद दिया. इस दौरान सैफ अली खान की मां शर्मिला टैगोर भी साथ थीं. उन्होंने भी ऑटो ड्राइवर का आभार प्रकट किया और उन्हें हमेशा दूसरों की मदद के लिए प्रोत्साहित किया. सैफ अली खान ने रिक्शा ड्राइवर की काम की तारीफ की. सैफ ने कहा ऐसे ही सभी की मदद करते रहना. बात रही उस दिन आप को किराया नहीं दिया तो वो मिल जाएगा. हंसते हुए जवाब दिया. जिंदगी में किसी भी तरह की मदद लगे तो मुझे याद करना.

भजन सिंह राणा से जब पूछा की हॉस्पिटल कैसे पहुंचे. वहां तो सभी मीडिया कर्मी मौजूद थे. तब उन्होंने कहा कि मास्क लगा कर हॉस्पिटल के अंदर पहुंचे थे.

Saif Ali Khan उस ड्राइवर से मिले जिसने बचाई थी जान, कंधे पर रखा हाथ, साथ में बैठ खिंचवाई फोटो, दोनों के बीच हुई ये बातचीत
Saif Ali Khan उस ड्राइवर से मिले जिसने बचाई थी जान, कंधे पर रखा हाथ, साथ में बैठ खिंचवाई फोटो, दोनों के बीच हुई ये बातचीत

बता दें कि सैफ अली खान पर बुधवार आधी रात को एक चोर ने हमला किया था. चोर उनके घर में घुस गया था. इस हमले में सैफ पर 6 वार हुए थे. सैफ खून से लथपथ थे. वो ऑटो में बैठकर लीलावती हॉस्पिटल पहुंचे थे. दरअसल, उस वक्त सैफ के घर में कोई ड्राइवर नहीं था. इसीलिए उन्होंने ऑटो लिया था. भजन सिंह राणा ही अपने ऑटो में सैफ और उनके बेटे तैमूर को बैठाकर हॉस्पिटल लेकर गए थे. 

ऑटो ड्राइवर ने उस वक्त सैफ से पैसे भी नहीं लिए थे.

ऑटो ड्राइवर ने एबीपी न्यूज से बातचीत में उस रात की सारी घटना के बारे में बताया था. ड्राइवर ने कहा था, 'सैफ की गर्दन से खून बह रहा था. उनके सारे कपड़े खून से लथपथ थे. बहुत खून बह गया था. वो खुद मेरी तरफ चलकर आए, उनके साथ एक छोटा बच्चा भी था. मुझे बस उन्हें जल्दी से अस्पताल ले जाना था. हम आठ-दस मिनट में अस्पताल पहुंच गए. मुझे वहां जाकर पता चला कि ये सैफ अली खान हैं.'

बता दें कि ड्राइवर भजन सिंह राणा को एक संस्था ने उनकी सेवा के लिए 11 हजार रुपये इनाम देकर सराहा है.

ये भी पढ़ें- Saif Ali Khan Attack: एजेंट की मदद से सैफ के हमलावर की हुई थी भारत में एंट्री, दिए थे इतने रुपये

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

32 साल बाद सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने 'कभी हां कभी ना' का सुनाया किस्सा, निर्देशक को लेकर कही ये बात
32 साल बाद सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने 'कभी हां कभी ना' का सुनाया किस्सा, निर्देशक को लेकर कही ये बात
Amrita Rao B'day: कहां गायब हैं विवाह की पूनम? फिल्मों से दूर होकर भी कमाती है करोड़ों, जानें आजकल क्या कर रहीं अमृता राव
कहां गायब हैं विवाह की पूनम? फिल्मों से दूर होकर भी करोड़ों कमाती हैं अमृता राव
Entertainment News Live: 'जो उखाड़ना है उखाड़ लो...', AICWA को शिल्पा शिंदे ने दिया जवाब, महाराष्ट्र CM से की थी कार्रवाई की अपील
Live: 'जो उखाड़ना है उखाड़ लो...', AICWA को शिल्पा शिंदे ने दिया जवाब, महाराष्ट्र CM से की थी कार्रवाई की अपील
'बंदर' फिल्म में बॉबी देओल को मिल रही तारीफ, भाई सनी ने भी लुटाया प्यार, बोले- 'मैं बहुत खुश हूं'
'बंदर' फिल्म में बॉबी देओल को मिल रही तारीफ, भाई सनी ने भी लुटाया प्यार, बोले- 'मैं बहुत खुश हूं'

वीडियोज

YRKKH: बुआ जी की सबसे घटिया चाल! नई बहू Disha से जबरदस्ती लगवाया Armaan पर हाथ उठाने का आरोप।
Bollywood News: ‘बटवारा 1947’ में पहली बार साथ दिख सकते हैं सनी देओल-करण देओल, फादर्स डे पर सरप्राइज की चर्चा (06.06.26)
'Gullak 5' में नए Annu Bhaiya बनना था चुनौती, Anant Joshi ने साझा किया अनुभव
'Gullak Season 5' में फिर दिखी मिडिल क्लास परिवार की गर्माहट, नए अन्नू भैया ने जीता दिल
TVF ने MLM स्कैम पर बनाई दमदार सीरीज, 'The Pyramid Scheme' ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'धमकियों के कारण घर...', कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन खत्म होते ही आया अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा
'धमकियों के कारण घर...', CJP का प्रदर्शन खत्म, अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
'मेरा हाथ पकड़ा और खींचा...', प्रोड्यूसर पर FIR मामले पर शिल्पा शिंदे ने तोड़ी चुप्पी
'मेरा हाथ पकड़ा और खींचा...', प्रोड्यूसर पर FIR मामले पर शिल्पा शिंदे ने तोड़ी चुप्पी
15 साल के वैभव सूर्यवंशी को स्पेशल ट्रीटमेंट देगी BCCI, आयरलैंड और इंग्लैंड टूर पर लिया बड़ा फैसला
15 साल के वैभव सूर्यवंशी को स्पेशल ट्रीटमेंट देगी BCCI, आयरलैंड और इंग्लैंड टूर पर लिया बड़ा फैसला
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
Cockroach Janta Party Protest LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
पीएम की इतनी कड़ी सुरक्षा, फिर भी कैसे कर दी गई राजीव गांधी और इंदिरा गांधी की हत्या? 78 सालों कैसे बदला सिक्योरिटी सिस्टम
पीएम की इतनी कड़ी सुरक्षा, फिर भी कैसे कर दी गई राजीव गांधी और इंदिरा गांधी की हत्या? 78 सालों कैसे बदला सिक्योरिटी सिस्टम
Video: कनाडा में भारतीय युवक से सरेआम बदतमीजी! मॉर्निंग वॉक के दौरान बुजुर्ग महिला ने किए भद्दे कमेंट्स
कनाडा में भारतीय युवक से सरेआम बदतमीजी! मॉर्निंग वॉक के दौरान बुजुर्ग महिला ने किए भद्दे कमेंट्स
Embed widget