एक्सप्लोरर

Saif Ali Khan Attack: एजेंट की मदद से सैफ के हमलावर की हुई थी भारत में एंट्री, दिए थे इतने रुपये

Saif Ali Khan Attack: सैफ अली खान पर हुए हमले मामले की जांच कर रही पुलिस लगातार नए खुलासे कर रही है. अब पुलिस की जांच में सामने आया है कि एक एजेंट की मदद से सैफ का हमलावर भारत में घुसा था.

Saif Ali Khan Attack: सैफ अली खान पर 16 जनवरी को उनके घर में घुसकर चाकू से हमला करने वाले आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है. फिलहाल मामले की जांच कर रही पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और इस दौरान नए-नए खुलासे भी कर रही है. अब पुलिस जांच में  खुलासा हुआ है कि सैफ पर अटैक करने वाला शरीफुल इस्लाम एक एजेंट की मदद से भारत में दाखिल हुआ था. इसके लिए उसने एजेंट को पैसे भी दिए थे. 

10 हजार देकर भारत आया था सैफ का हमलावर
बता दें कि पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि अभिनेता सैफ अली खान पर हमला करने के मामले में गिरफ्तार बांग्लादेशी शरीफुल इस्लाम को जिस एजेंट ने बांग्लादेश से भारत आने में मदद की उसने इसके बदले में आरोपी से 10 हजार रुपये वसूले थे. सूत्रों ने दावा किया है कि 10 हजार रुपये देकर एजेंट की मदद से शरीफुल इस्लाम दावकी नदी के जरिए भारत आया था.  इतना ही नही एजेंट ने असम पहुंचने में शरीफुल की मदद की और उसके बाद कोलकाता की बस में भी चढ़ाया था.

एजेंट ने ही सिम कार्ड लेने में की थी मदद
पूछताछ में आरोपी ने ये भी बताया कि एजेंट ने ही उसे सिम कार्ड लेने में भी मदद की थी.   बांग्लादेश से कोलकाता पहुंचने के बाद वह तीन दिन कोलकाता में रहा उसके बाद मुंबई पहुंचा था. 

पुलिस ने क्राइम सीन किया था रिक्रिएट
इन सबके बीच बीते दिन पुलिस ने आरोपी के साथ सैफ के घर पर क्राइन सीन भी रिक्रिएट किया था. इस दौरान आरोपी ने बताया कि गार्ड गेट पर सो रहे थे और वो दीवार फांदकर बिल्डिंग में घुसा था. आरोपी ने बताया कि पूरी बिल्डिंग में सभी के डक्ट बंद थे वहीं सैफ अली खान के घर का बैकडोर खुला था और वो चोरी के इरादे से घर में दाखिल हुआ था. आरोपी ने ये भी बताया कि उसे नहीं पता था कि ये सैफ अली खान का घर है. सुबह न्यूज देखकर उसे इन सबके बारे में जानकारी मिली थी. फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी हुई है. 

सैफ अस्पताल से हुए डिस्चार्ज
वहीं बीते दिन सैफ अली खान भी अस्पताल से डिस्चार्ड होकर घर लौट आए. एक्टर की चाकू से हुए हमले के बाद रीढ की हड्डी की सर्जरी की गई थी.फिलहाल एक्टर बेहतर हैं लेकिन डॉक्टर्स ने उन्हें एक महीने के बेड रेस्ट की सलाह दी है. साथ ही जिम करे और शूटिंग करने से भी मना किया है. 

ये भी पढ़ें: डिस्चार्ज होने के बाद सैफ करेंगे एक महीने तक बेड रेस्ट, जिम बंद, शूटिंग भी रुकी, डॉक्टर ने दी ये हिदायत

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पंजाब के शिक्षा मंत्री कब इस्तीफा दे रहे?' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद श्वेता तिवारी ने कसा तंज
'पंजाब के शिक्षा मंत्री कब इस्तीफा दे रहे?' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद श्वेता तिवारी ने कसा तंज
Saturday Box Office: 'जन नायकन' बनी बॉक्स ऑफिस किंग, 'धमाल 4' को इस साउथ फिल्म ने पछाड़ा, 'द ओडिसी' का शनिवार को ऐसा रहा हाल
'जन नायकन' बनी बॉक्स ऑफिस किंग, 'धमाल 4' को इस साउथ फिल्म ने पछाड़ा, 'द ओडिसी' का शनिवार को ऐसा रहा हाल
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
Jugal Hansraj Birthday: लुक्स में शाहरुख-सलमान को देते थे टक्कर, एक साथ साइन की थीं 40 फिल्में, जानें अब कहां हैं जुगल हंसराज?
शाहरुख-सलमान को देते थे टक्कर, एक साथ साइन की थीं 40 फिल्में, अब कहां हैं जुगल हंसराज?

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Embed widget