एक्सप्लोरर

'रामायण' के भोजपुरी ट्रेलर ने जीता फैंस का दिल, लोग बोले- '100 करोड़ तो यहीं से आएंगे'

रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म 'रामायण' का भोजपुरी ट्रेलर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में हैं. फैंस मेकर्स से इसके ऑफिशिल रिलीज की डिमांड कर रहे हैं. एक फैन ने कहा कि फिल्म यहीं से 100 करोड़ कमा लेगी.

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी 'रामायण' इस साल की सबसे मच-अवेटेड फिल्मों में से एक है. फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश लीड रोल में नजर आएंगे. ये फिल्म हिंदी, कन्नड़, तेलुगु, तमिल, मलयालम और अंग्रेजी में रिलीज होगी. वहीं, जापानी और स्पेनिश में भी फिल्म को रिलीज करने की तैयारी की खबरें हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर 'रामायण' का भोजपुरी डब्ड ट्रेलर वायरल हो गया है. ट्रेलर को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं.

रामायण के भोजपुरी ट्रेलर ने मचाई तबाही
हालांकि, ये कोई ऑफिशियल ट्रेलर नहीं है, बल्कि फैंस द्वारा बनाया गया 'रामायण' का भोजपुरी वर्जन है. एक्स पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो गया है और लोग इस पर मजेदार रिएक्शन भी दे रहे हैं. एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, 'मैं रावण की आवाज में रवि किशन को 'घर जाके सुट्टी बाबू' कहते सुनने का इंतजार कर रहा था.'

दूसरे यूजर ने ''रामायण' का भोजपुरी ट्रेलर एक अलग ही लेवल पर है.' वहीं, एक फैन ने सुझाव दिया कि अगर 'रामायण' का ऑफिशियल भोजपुरी डब रिलीज किया जाए, तो यूपी-बिहार और छत्तीसगढ़ में फिल्म 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर सकती है. यूजर ने लिखा, 'रिलीज करना चाहिए. अगर सही से प्रमोट किया गया तो यहां से ही 100 करोड़ आ जाएंगे, यूपी, बिहार और छत्तीसगढ़ से.'

ये भी पढ़ेंः प्रेग्नेंसी रूमर्स के बीच करीना का पहला पोस्ट, 'माइकल' देख जाफर जैक्सन की फैन हुईं एक्ट्रेस

अब देखना होगा कि मेकर्स इस फैन-मेड भोजपुरी ट्रेलर को कितना नोटिस करते हैं और क्या फिल्म को ऑफिशियल भोजपुरी वर्जन में रिलीज करने पर विचार किया जाता है.

बता दें, यश ने 'आप की अदालत' में 'रामायण' के कथित 4000 करोड़ रुपये के बजट पर भी बात की. उन्होंने इसे गलतफहमी बताते हुए कहा कि 4000 करोड़ रुपये सिर्फ फिल्म का बजट नहीं है, बल्कि इसमें दोनों पार्ट की रिलीज और प्रमोशन का खर्च भी शामिल है. यश ने बताया कि हॉलीवुड फिल्मों में भी ग्लोबल रिलीज को देखते हुए प्रमोशन पर फिल्म के बजट जितना या उससे ज्यादा खर्च किया जाता है.

दो पार्ट में रिलीज होगी 'रामायण'
'रामायण' दो पार्ट्स में रिलीज होगी. इसका पहला पार्ट इस 6 नवंबर को सिनेमाघरों में आएगा, जबकि दूसरा पार्ट अगले साल दिवाली पर रिलीज किया जाएगा. फिल्म की शूटिंग हिंदी में की गई है और रिपोर्ट्स के मुताबिक, अलग-अलग भाषाओं में डबिंग के लिए ब्रह्मा AI का इस्तेमाल किया जा रहा है, ताकि डायलॉग्स का लिप-सिंक सही रहे.

ये भी पढ़ेंः सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'द वन' पर आया अपडेट, री-शूट और री-एडिट के साथ बदली डायरेक्शन टीम

About the author मयूरी सिंह

मयूरी सिंह एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट है और एबीपी लाइव के लिए बतौर इंटर्न काम कर रही हैं. ओटीटी की खबरों पर पर इनकी खास पकड़ है और वे वेब सीरीज, फिल्मों और पॉडकास्ट से जुड़ी ताजा खबरों पर लगातार नजर रखती हैं. मयूरी मनोरंजन जगत की नई रिलीज, ट्रेंडिंग कंटेंट और डिजिटल स्टोरीटेलिंग से जुड़े विषयों को सरल और आकर्षक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाती हैं. ओटीटी और पॉडकास्ट इंडस्ट्री की अपडेट्स, इनसाइट्स और ट्रेंड्स को कवर करना इनके लेखन की खासियत है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
'कैंसर को जंग नहीं, बल्कि सीखने का मौका माना', सोनाली बेंद्रे ने किया रिएक्ट
'कैंसर को जंग नहीं, बल्कि सीखने का मौका माना', सोनाली बेंद्रे ने किया रिएक्ट
करिश्मा कपूर का गोविंदा-सलमान खान संग रहा था अफेयर? सोमी अली ने किया रिएक्ट
करिश्मा कपूर का गोविंदा-सलमान खान संग रहा था अफेयर? सोमी अली ने किया रिएक्ट
'दृश्यम 3' ने दूसरे वीकेंड बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड, बनी इंडियन सिनेमा की हाईएस्ट ग्रॉसर थ्रीक्वल फिल्म
'दृश्यम 3' ने दूसरे वीकेंड बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड, बनी इंडियन सिनेमा की हाईएस्ट ग्रॉसर थ्रीक्वल फिल्म
Advertisement

वीडियोज

विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!
Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का तांडव!
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget