एक्सप्लोरर

राजकुमार कोहली ने कई लोगों को चढ़ा दी सक्सेस की सीढ़ी, लेकिन बेटे का करियर नहीं संवार पाएं फिल्ममेकर

Rajkumar Kohli Birth Anniversary: राजकुमार कोहली ने अपनी फिल्मों से बॉलीवुड को नयी दिशा दी थी. साथ ही कई नए लोगों को उन्होंने स्टार बना दिया. लेकिन जब बारी अपने बेटे की आयी तो किस्मत ने साथ छोड़ दिया.

बॉलीवुड में फिल्मों के कई दौर आए और गए. कभी प्रेम कहानियों का बोलबाला रहा, कभी एक्शन फिल्मों का, लेकिन एक दौर ऐसा भी आया, जब दर्शकों को फिल्मी पर्दे पर कई सारे सितारों का मेल एक साथ देखने को मिला. ये वो समय था, जब फिल्में न सिर्फ कहानी से, बल्कि अपनी स्टारकास्ट से हिट हुआ करती थीं.

उस दौर को आकार देने वाले चंद लोगों में जो एक नाम सबसे ज्यादा जुबां पर आता है वो नाम है फिल्म निर्देशक राजकुमार कोहली का.उन्होंने कई ट्रेंड सेट किए. 1976 में आई उनकी मल्टीस्टारर फिल्म 'नागिन' इसका बड़ा उदाहरण है, जिसने हॉरर फिल्मों को हिंदी सिनेमा में नई पहचान दी. राजकुमार कोहली ने फिल्मों के जरिए कई एक्टर-एक्ट्रेस को बॉलीवुड में नई पहचान दी, लेकिन जब बात बेटे की आए तो उनका अरमान अधूरा रह गया.

पिता से सीखीं फिल्म की बारीकियां 
राजकुमार कोहली का जन्म 14 सितंबर 1930 को लाहौर में हुआ था जो अब पाकिस्तान में है. उनके पिता भी फिल्म निर्माण से जुड़े थे, इसलिए राजकुमार का फिल्मों से जुड़ाव बचपन से ही शुरू हो गया था.

पढ़ाई-लिखाई के साथ-साथ उन्होंने अपने पिता के साथ फिल्म निर्माण की बारीकियां सीखीं. 1963 में उन्होंने बतौर निर्माता फिल्म 'पिंड दी कुड़ी' से करियर की शुरुआत की. शुरुआती दौर में उन्होंने पंजाबी सिनेमा में कई हिट फिल्में दीं जैसे 'मैं जट्टी पंजाब दी' और 'दुल्ला भट्टी', जिसने उन्हें निर्माता के तौर पर स्थापित कर दिया.
राजकुमार कोहली ने कई लोगों को चढ़ा दी सक्सेस की सीढ़ी, लेकिन बेटे का करियर नहीं संवार पाएं फिल्ममेकर

इस फिल्म सी बॉलीवुड इंडस्ट्री को दे दी नयी दिशा 
निर्देशक के तौर पर राजकुमार कोहली का सफर 1973 में शुरू हुआ, जब उन्होंने फिल्म 'कहानी हम सब की' बनाई, लेकिन असली पहचान उन्होंने 1976 में हासिल की, जब उनकी फिल्म 'नागिन' सिनेमाघरों में आई. इस फिल्म ने जैसे हिंदी सिनेमा की दिशा ही बदल दी. इसमें रीना रॉय, फिरोज खान, विनोद मेहरा, सुनील दत्त, संजय कुमार और जीतेंद्र जैसे कई बड़े सितारे एक साथ नजर आए.

उस वक्त एक ही फिल्म में इतने सितारे दिखना बहुत बड़ी बात होती थी. इसके साथ ही फिल्म का हॉरर और थ्रिल से भरपूर सीन दर्शकों को भा गया. 'नागिन' की सफलता के बाद फिल्म इंडस्ट्री में मल्टीस्टारर और हॉरर फिल्मों का चलन बढ़ा और इसी तर्ज पर 'जानी दुश्मन', 'कालीचरण' और 'कर्ज' जैसी फिल्में बनीं.

राजकुमार कोहली की स्क्रिप्ट में थ्रिल, बदले की भावना, और ड्रामा का जबरदस्त मिश्रण होता था. उन्होंने 'जानी दुश्मन', 'बदले की आग', 'नौकर बीवी का', 'राज तिलक', 'इंसानियत के दुश्मन', 'साजिश', और 'बीस साल बाद' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया, जो अपने समय की चर्चित फिल्में रहीं.
राजकुमार कोहली ने कई लोगों को चढ़ा दी सक्सेस की सीढ़ी, लेकिन बेटे का करियर नहीं संवार पाएं फिल्ममेकर

बेटे को सुपरस्टार बनाने के वक्त किस्मत ने नहीं दिया साथ 
अपने लंबे करियर में राजकुमार कोहली ने कई सितारों को ऊंचाइयों तक पहुंचाया. रीना रॉय, अनीता राज, शक्ति कपूर, अरुणा ईरानी जैसे कलाकारों को उन्होंने अपनी फिल्मों के जरिए खास पहचान दी. उन्होंने धर्मेंद्र, जितेंद्र, शत्रुघ्न सिन्हा, सुनील दत्त, और हेमा मालिनी जैसे सितारों के साथ कई बार काम किया. उनके निर्देशन में बनी फिल्मों ने कई रिकॉर्ड तोड़े और उन्हें बॉलीवुड में एक खास जगह दिलाई.

राजकुमार कोहली ने पंजाबी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री निशि से शादी की, जिनसे उन्हें दो बेटे-अरमान कोहली और रजनीश कोहली हुए. उन्होंने बेटे अरमान को 1992 में फिल्म 'विरोधी' से लॉन्च किया, जिसमें सुनील दत्त, धर्मेंद्र और गुलशन ग्रोवर जैसे दिग्गज थे. हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही.
राजकुमार कोहली ने कई लोगों को चढ़ा दी सक्सेस की सीढ़ी, लेकिन बेटे का करियर नहीं संवार पाएं फिल्ममेकर

बेटे को सुपरस्टार बनाने का सपना रह गया अधूरा 
इसके बाद उन्होंने अरमान को लेकर 'औलाद के दुश्मन', 'कहर', और 2002 की फिल्म 'जानी दुश्मन: एक अनोखी कहानी' बनाई. 'जानी दुश्मन: एक अनोखी कहानी' के जरिए उन्होंने 70 के दशक की अपनी ही ब्लॉकबस्टर 'जानी दुश्मन' को नए सिरे से पेश करने की कोशिश की, लेकिन यह कोशिश दर्शकों को रास नहीं आई और फिल्म पिट गई.इस तरह अरमान कोहली को सुपरस्टार बनते देखने की ख्वाहिश राजकुमार कोहली की अधूरी रह गई.

24 नवंबर 2023 को 93 साल की उम्र में राजकुमार कोहली का निधन हो गया. वह सुबह नहाने के लिए बाथरूम गए थे, लेकिन बाहर नहीं आए. बेटे अरमान कोहली ने दरवाजा तोड़कर उन्हें निकाला.अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने राजकुमार कोहली को मृत घोषित कर दिया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'किल' के बाद फिर भौकाल काटेंगे राघव जुयाल, 'द पैराडाइज' पर बोले- 'ये बहुत जबरदस्त होने वाली है'
फिर भौकाल काटेंगे राघव जुयाल, 'द पैराडाइज' पर बोले- 'ये बहुत जबरदस्त होने वाली है'
1 महीने में दूसरी बार गिरते-गिरते बचे अक्षय कुमार, सैफ अली खान ने संभाला, Video वायरल
गिरते-गिरते बचे अक्षय कुमार, सैफ अली खान ने संभाला, Video वायरल
क्या प्रेग्नेंट हैं Kareena Kapoor? लेटेस्ट वीडियो में दिखा बेबी बंप, फैंस बोले- 'तीसरा बेबी आने वाला है'
क्या प्रेग्नेंट हैं करीना कपूर? लेटेस्ट वीडियो देखकर फैंस बोले- तीसरा बेबी आने वाला है
Box Office: 8वें दिन 3 बजे तक 'आवारापन 2' हुई 114 करोड़ के पार, जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
8वें दिन 3 बजे तक 'आवारापन 2' हुई 114 करोड़ के पार, जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
Embed widget