TGIKS3: Mirai वाले तेजा सज्जा के साथ हुआ था Oops मोमेंट, 'दृश्यम' देख श्रिया शरण के दीवाने हो गए थे रशियन प्लेयर
The Great Indian Kapil Show Season 3: 'मिराई' एक्टर तेजा सज्जा ने 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो 3' में अपने साथ हुए ऊप्स मूमेंट का खुलासा किया. वहीं श्रिया शरण ने अपने और आंद्रेई कोशेव की लव स्टोरी शेयर की.

कपिल शर्मा का कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 3' में आज का एपिसोड जबरदस्त रहा. आज शो में 'मिराई' की स्टार कास्ट बतौर गेस्ट आई थी. तेजा सज्जा, जगपति बाबू, श्रिया शरण और रितिका नायक ने कपिल शर्मा के साथ मिलकर खूब मस्ती की. जहां तेजा सज्जा ने अपना ऊप्स मूमेंट शेयर किया तो वहीं श्रिया शरण ने अपने रशियन पति आंद्रेई कोशेव के साथ अपनी लव स्टोरी सुनाई.
कपिल शर्मा ने 'मिराई' एक्टर तेजा सज्जा से पूछा कि कई बार फिल्मों की सेट पर धोती खुल जाती है, या ऐसा कुछ मिसहैप हो जाता है. तो क्या तेजा के साथ ऐसा कभी कुछ हुआ है? इसपर तेजा सज्जा ने बताया कि एक बार इवेंट में वो Oops मूमेंट का शिकार हो चुके हैं.

ऊप्स मूमेंट के शिकार हुए तेजा सज्जा
तेजा सज्जा कहते हैं- 'मेरे साथ फिल्म में तो नहीं, लेकिन इवेंट पर ऐसा हो चुका है. मेरी फिल्म हनुमान का प्री-रिलीज इवेंट था और मुझे एक कुर्ता पहनने को दिया गया. मैं स्ट्रेस में था तो मैंने ध्यान भी नहीं दिया और पहनकर चला गया. वो ट्रांसपेरेंट था. वो ट्रांसपेरेंट था वो ठीक था, लेकिन मेरी पैंट थोड़ी नीची थी तो पूरी स्पीच जब मैं दे रहा था, तो बाहर आने के बाद मैंने फोटोज में देखा कि थोड़ा नीचे का बॉडी पार्ट मेरा दिख रहा है.'
View this post on Instagram
'हां, प्री रिलीज इवेंट में पूरी फिल्म दिख गई'
तेजा सज्जा का ऊप्स मूमेंट सुनकर कपिल शर्मा मजाकिया अंदाज में कहते हैं- 'अच्छा तो मतलब पूरी फिल्म दिख गई.' तो एक्टर भी हंसते हुए जवाब देते हैं- 'हां, प्री रिलीज इवेंट में पूरी फिल्म दिख गई. इसके बाद कपिल शर्मा 'मिराई' एक्ट्रेस श्रिया शरण से उनकी और उनके रशियन पति आंद्रेई कोशेव की लव स्टोरी के बारे में पूछा.'

श्रिया शरण ने शेयर की लव स्टोरी
श्रिया शरण ने अपनी पहली मुलाकात के बारे बताते हुए कहा- 'मैंने गलत फ्लाइट बुक कर ली थी. मेरा डाईविंग ट्रिप अप्रैल में था और मैं मार्च में मालदीव्स चली गई और जब मैंने लैंड किया तो मुझे पता चला कि मैंने बहुत बड़ी गलती कर दी है. मैं अकेले गई थी और मुझे पता चला कि उसी दिन शाम को एक बहुत सुंदर याच साउथ मालदीव्स जा रही है और उसमें एक कमरा खाली है जो डाईविंग बोट.'
'दृश्यम' देखकर डर गए थे श्रिया के पति
एक्ट्रेस ने आगे बताया- 'जब मैं गई तो बहुत सुंदर सनसेट था, मैं डेक पर खड़ी थी अकेली और काफी डरी हुई थी क्योंकि मैं किसी को नहीं जानती थी. तभी आंद्रेई आया और मैं उससे पहली बार मिली थी. वो मेरे बारे में कुछ नहीं जानता था और ना मैं उसके बारे में नहीं जानती थी. वो खूबसूरत पल था क्योंकि हम लोग डाईव करते रहे, बातें करते रहे. कुछ महीनों बाद उसने मेरी फिल्म देखी दृश्यम, जिसे देखकर वो बहुत डर गया कि ये रियल लाइफ में ऐसी तो नहीं हैं. फिर उसे मुझसे प्यार हो गया.'
टॉप हेडलाइंस
Source: IOCL























