एक्सप्लोरर

Raid 2 Box office Collection Day 8: 'रेड 2' करेगी 'छावा' की बराबरी, अजय देवगन की फिल्म बनेगी साल 2025 की दूसरी ब्लॉकबस्टर!

Raid 2 Box office Collection Day 8: अजय देवगन की रेड 2 के साथ साउथ की दो बड़ी फिल्में भी रिलीज हुईं. लेकिन रेड 2 ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा तहलका मचाया है कि इसके सामने सब कमजोर दिख रही हैं.

Raid 2 Box office Collection Day 8: अजय देवगन अपनी फिल्म रेड 2 में अमय पटनायक बनकर एक बार फिर आ चुके हैं और आते ही बॉक्स ऑफिस पर भी रेड डाल दी है. इस फिल्म को लेकर लोगों में जो एक्साइटमेंट था वो सिनेमाहॉल में भीड़ में तब्दील होते भी दिखा है.

राजकुमार गुप्ता के डायरेक्शन में बनी साल 2018 की रेड के सेकेंड पार्ट रेड 2 का थिएटर्स में आज 8वां दिन है. 1 मई को रिलीज हुई फिल्म ने सूर्या की रेट्रो और नानी की हिट 3 पर भारी पड़ती दिख रही है. यहां जानते हैं फिल्म की अब तक की कमाई साथ ही जानेंगे कि फिल्म विक्की कौशल की छावा की राह पर कैसे चल पड़ी है.

रेड 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

रेड 2 की हर दिन की अलग-अलग कमाई आप नीचे दी गई टेबल पर देख सकते हैं. बता दें कि इसमें 6 दिन की कमाई से जुड़े आंकड़े (88.75 करोड़ रुपये) ऑफिशियल हैं तो वहीं 7वें दिन और 8वें दिन की कमाई के आंकड़े सैक्निल्क के मुताबिक हैं और 10:20 बजे तक के हैं.

पहलगाम हमले के बाद भारत की ओर से जवाब में किए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद ऐसा लग रहा था कि हो सकता है लोग फिल्म देखने के लिए न जाएं. लेकिन फिल्म देखने के लिए दर्शक 8वें दिन 7वें दिन से भी ज्यादा बढ़ चुके हैं. सैक्निल्क पर उपलब्ध डेटा फाइनल नहीं हैं. इसमें बदलाव हो सकता है.

दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (करोड़ रुपये में)
पहला दिन 19.71
दूसरा दिन 13.05
तीसरा दिन 18.55
चौथा दिन 22.52
पांचवां दिन 7.47
छठवां दिन 7.45
सातवां दिन 4.75
आठवां दिन 5.15
टोटल 98.65

रेड 2 का बजट और वर्ल्डवाइड कलेक्शन

रेड 2 को 48 करोड़ रुपये में तैयार किया गया है तो वही फिल्म ने सैक्निल्क के मुताबिक, वर्ल्डवाइड 124.60 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. बता दें कि वर्ल्डवाइड कमाई से जुड़ा डेटा 7 दिनों का है. इसमें आज की कमाई भी जोड़ दें तो ये बजट का करीब 266 प्रतिशत पहुंचता है.

विक्की कौशल की छावा की राह चली रेड 2

  • बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, विक्की कौशल की छावा ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 600.10 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड 797.34 करोड़ रुपये का बिजनेस कर बजटा का करीब 613 प्रतिशत निकाला और साल 2025 की पहली ब्लॉकबस्टर बन गई. बता दें कि फिल्म को 130 करोड़ रुपये के बजट में तैयार किया गया था.
  • अब रेड 2 पर नजर डालें तो ये फिल्म भी अब छावा के रास्ते में चलते दिख रही है. इसके पहले सिकंदर, जाट और स्काई फोर्स से उम्मीद थी लेकिन वो इस रास्ते पर नहीं चल पाईं.
  • रेड 2 के साथ प्लस पॉइंट ये है कि इसे छावा के करीब एक तिहाई बजट में ही तैयार किया गया है. और फिल्म को अभी रिलीज हुए सिर्फ एक हफ्ता हुआ है. फिल्म पहले ही हिट की कैटेगरी में शामिल हो चुकी है और अब जो भी कमाई करेगी वो इसे सुपरहिट और फिर उम्मीद है कि ब्लॉकबस्टर वाली राह में ले जा सकती है.
  • छावा ने बजट का 6 गुना निकाला है और इसके लिए फिल्म 50 दिनों से ज्यादा बॉक्स ऑफिस पर टिकी रही. रेड 2 अभी तक बजट का 3 गुना निकाल चुकी है. ऐसे में उम्मीद है कि फिल्म जल्द ही 4 गुना और 5 गुना कमाई भी कर सकती है.
 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

रेड 2 के बारे में

राजकुमार गुप्ता के डायरेक्शन में बनी फिल्म में अजय देवगन लीड में हैं. अमित स्याल और सौरभ शुक्ला जैसे धुरंधर कमाल की एक्टिंग से सुर्खियां बटोर चुके हैं. रितेश देशमुख फिल्म में नेगेटिव शेड में तो वाणी कपूर अजय देवगन की पत्नी की भूमिका में दिखी हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
'मुझे पसंद नहीं है...' पैपराजी पर भड़कीं श्रिया सरन की 5 साल की बेटी, Video देख लोगों ने लगाई पैप्स की क्लास
Video: 'मुझे पसंद नहीं है...' पैपराजी पर भड़कीं श्रिया सरन की 5 साल की बेटी
वरुण धवन ने खरीदा खेत, बोले- जिंदगी की सबसे बड़ उपलब्धि
वरुण धवन ने खरीदा खेत, बोले- जिंदगी की सबसे बड़ उपलब्धि
160 करोड़ में बिके 'जेलर 2' के OTT राइट्स, तमिल सिनेमा की सबसे बड़ी नॉन-थिएट्रिकल डील
160 करोड़ में बिके 'जेलर 2' के OTT राइट्स, तमिल सिनेमा की सबसे बड़ी नॉन-थिएट्रिकल डील

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget